लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आयरलैण्ड गणराज्य और शीतयुद्ध

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

आयरलैण्ड गणराज्य और शीतयुद्ध के बीच अंतर

आयरलैण्ड गणराज्य vs. शीतयुद्ध

आयरलैण्ड (Éire, Ireland), जिसे आयरलैण्ड गणराज्य भी कहा जाता हैं (Poblacht na hÉireann, Republic of Ireland), उत्तरी-पश्चिमी यूरोप का एक सम्प्रभु राज्य है, जिसका आयरलैण्ड द्वीप की ३२ काउंटियों में से २६ पर आधिपत्य हैं। इस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर डबलिन है, जो द्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है, और जिसका महानगरीय क्षेत्र देश के 4.75 मिलियन निवासियों में से एक तिहाई का घर है। यूनाइटेड किंगडम के एक हिस्से उत्तरी आयरलैण्ड के साथ यह राज्य अपनी एकमात्र भूमि सीमा साझा करता है। यह अन्यथा अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है, और इसके दक्षिण में सेल्टिक सागर, दक्षिण-पूर्व में सेंट जॉर्ज का चैनल, और पूर्व में आयरिश सागर हैं। यह एक एकात्मक राज्य, संसदीय गणराज्य है। विधायिका (Oireachtas) में एक निचला सदन, Dáil Éireann, एक ऊपरी सदन, Seanad Éireann और एक निर्वाचित राष्ट्रपति (Uachtarán) शामिल हैं जो बड़े पैमाने पर औपचारिक राज्य प्रमुख के रूप में सेवारत होते है, लेकिन कुछ महत्त्वपूर्ण शक्तियों और कर्तव्यों के साथ। सरकार प्रमुख Taoiseach है (प्रधान मंत्री, शाब्दिक रूप से 'चीफ', हिन्दी में उपयोग नहीं किया जाने वाला एक शीर्षक है), जिसे Dáil द्वारा निर्वाचित किया जाता है और राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है; Taoiseach बदले में अन्य सरकारी मंत्रियों की नियुक्ति करता है। आंग्ल-आयरिश सन्धि के परिणामस्वरूप राज्य का निर्माण 1922 में आयरिश मुक्त राज्य के रूप में हुआ था। 1937 तक इसकी डोमिनियन की स्थिति थी जब एक नया संविधान अपनाया गया था, जिसमें राज्य को "आयरलैण्ड" नाम दिया गया था और प्रभावी रूप से वह गणराज्य बन गया था, राज्य के प्रमुख के रूप में निर्वाचित गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के साथ। आयरलैण्ड गणराज्य अधिनियम १९४८ के बाद, आधिकारिक तौर पर 1949 में वह एक गणतंत्र घोषित किया गया था। दिसंबर 1955 में आयरलैण्ड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बन गया। यह 1973 में यूरोपीय संघ के पूर्ववर्ती यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ईईसी) में शामिल हो गया। बीसवीं शताब्दी के अधिकांश समय के लिए इस राज्य का उत्तरी आयरलैण्ड के साथ कोई औपचारिक संबंध नहीं था, लेकिन 1980 और 1990 के दशकों के दौरान ब्रिटिश और आयरिश सरकारों ने "द ट्रबल्स" (मुसीबतों) के समाधान की ओर उत्तरी आयरलैण्ड दलों के साथ काम किया। 1998 में गुड फ़्राइडे समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद, आयरिश सरकार और उत्तरी आयरलैण्ड कार्यकारी ने समझौते द्वारा बनाए गए उत्तर-दक्षिण मंत्रिस्तरीय परिषद के तहत कई नीति क्षेत्रों पर सह-संचालन किया है। . नाटो तथा वार्सा संधि के देश द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के काल में संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत रूस के बीच उत्पन्न तनाव की स्थिति को शीत युद्ध के नाम से जाना जाता है। कुछ इतिहासकारों द्वारा इसे 'शस्त्र सज्जित शान्ति' का नाम भी दिया गया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने कंधे से कन्धा मिलाकर धूरी राष्ट्रों- जर्मनी, इटली और जापान के विरूद्ध संघर्ष किया था। किन्तु युद्ध समाप्त होते ही, एक ओर ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका तथा दूसरी ओर सोवियत संघ में तीव्र मतभेद उत्पन्न होने लगा। बहुत जल्द ही इन मतभेदों ने तनाव की भयंकर स्थिति उत्पन्न कर दी। रूस के नेतृत्व में साम्यवादी और अमेरिका के नेतृत्व में पूँजीवादी देश दो खेमों में बँट गये। इन दोनों पक्षों में आपसी टकराहट आमने सामने कभी नहीं हुई, पर ये दोनों गुट इस प्रकार का वातावरण बनाते रहे कि युद्ध का खतरा सदा सामने दिखाई पड़ता रहता था। बर्लिन संकट, कोरिया युद्ध, सोवियत रूस द्वारा आणविक परीक्षण, सैनिक संगठन, हिन्द चीन की समस्या, यू-2 विमान काण्ड, क्यूबा मिसाइल संकट कुछ ऐसी परिस्थितियाँ थीं जिन्होंने शीतयुद्ध की अग्नि को प्रज्वलित किया। सन् 1991 में सोवियत रूस के विघटन से उसकी शक्ति कम हो गयी और शीतयुद्ध की समाप्ति हो गयी। .

आयरलैण्ड गणराज्य और शीतयुद्ध के बीच समानता

आयरलैण्ड गणराज्य और शीतयुद्ध आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): यूरोप, संयुक्त राष्ट्र

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

आयरलैण्ड गणराज्य और यूरोप · यूरोप और शीतयुद्ध · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना २४ अक्टूबर १९४५ को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य में फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में १९३ देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है। .

आयरलैण्ड गणराज्य और संयुक्त राष्ट्र · शीतयुद्ध और संयुक्त राष्ट्र · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

आयरलैण्ड गणराज्य और शीतयुद्ध के बीच तुलना

आयरलैण्ड गणराज्य 25 संबंध है और शीतयुद्ध 51 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 2.63% है = 2 / (25 + 51)।

संदर्भ

यह लेख आयरलैण्ड गणराज्य और शीतयुद्ध के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »