लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आयरलैण्ड गणराज्य और एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

आयरलैण्ड गणराज्य और एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा के बीच अंतर

आयरलैण्ड गणराज्य vs. एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा

आयरलैण्ड (Éire, Ireland), जिसे आयरलैण्ड गणराज्य भी कहा जाता हैं (Poblacht na hÉireann, Republic of Ireland), उत्तरी-पश्चिमी यूरोप का एक सम्प्रभु राज्य है, जिसका आयरलैण्ड द्वीप की ३२ काउंटियों में से २६ पर आधिपत्य हैं। इस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर डबलिन है, जो द्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है, और जिसका महानगरीय क्षेत्र देश के 4.75 मिलियन निवासियों में से एक तिहाई का घर है। यूनाइटेड किंगडम के एक हिस्से उत्तरी आयरलैण्ड के साथ यह राज्य अपनी एकमात्र भूमि सीमा साझा करता है। यह अन्यथा अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है, और इसके दक्षिण में सेल्टिक सागर, दक्षिण-पूर्व में सेंट जॉर्ज का चैनल, और पूर्व में आयरिश सागर हैं। यह एक एकात्मक राज्य, संसदीय गणराज्य है। विधायिका (Oireachtas) में एक निचला सदन, Dáil Éireann, एक ऊपरी सदन, Seanad Éireann और एक निर्वाचित राष्ट्रपति (Uachtarán) शामिल हैं जो बड़े पैमाने पर औपचारिक राज्य प्रमुख के रूप में सेवारत होते है, लेकिन कुछ महत्त्वपूर्ण शक्तियों और कर्तव्यों के साथ। सरकार प्रमुख Taoiseach है (प्रधान मंत्री, शाब्दिक रूप से 'चीफ', हिन्दी में उपयोग नहीं किया जाने वाला एक शीर्षक है), जिसे Dáil द्वारा निर्वाचित किया जाता है और राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है; Taoiseach बदले में अन्य सरकारी मंत्रियों की नियुक्ति करता है। आंग्ल-आयरिश सन्धि के परिणामस्वरूप राज्य का निर्माण 1922 में आयरिश मुक्त राज्य के रूप में हुआ था। 1937 तक इसकी डोमिनियन की स्थिति थी जब एक नया संविधान अपनाया गया था, जिसमें राज्य को "आयरलैण्ड" नाम दिया गया था और प्रभावी रूप से वह गणराज्य बन गया था, राज्य के प्रमुख के रूप में निर्वाचित गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के साथ। आयरलैण्ड गणराज्य अधिनियम १९४८ के बाद, आधिकारिक तौर पर 1949 में वह एक गणतंत्र घोषित किया गया था। दिसंबर 1955 में आयरलैण्ड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बन गया। यह 1973 में यूरोपीय संघ के पूर्ववर्ती यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ईईसी) में शामिल हो गया। बीसवीं शताब्दी के अधिकांश समय के लिए इस राज्य का उत्तरी आयरलैण्ड के साथ कोई औपचारिक संबंध नहीं था, लेकिन 1980 और 1990 के दशकों के दौरान ब्रिटिश और आयरिश सरकारों ने "द ट्रबल्स" (मुसीबतों) के समाधान की ओर उत्तरी आयरलैण्ड दलों के साथ काम किया। 1998 में गुड फ़्राइडे समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद, आयरिश सरकार और उत्तरी आयरलैण्ड कार्यकारी ने समझौते द्वारा बनाए गए उत्तर-दक्षिण मंत्रिस्तरीय परिषद के तहत कई नीति क्षेत्रों पर सह-संचालन किया है। . एडवर्ड षष्टम, Edward VI (12 अक्टूबर 1537 – 6 जुलाई 1553) 28 जनवरी 1547 से अपनी मृत्यु तक आयरलैंड और इंग्लैंड का राजा था। २० फरवरी को ९ वर्ष की उम्र में उसका राज्याभिषेक किया गया था। हेनरी ८ और जेन सीमोर का पुत्र एडवर्ड ट्यूडर राजवंश का तीसरा शासक सम्राट था। प्रोटेस्टैंट विचारों के तहत शिक्षित होने और बड़ा होने वाला भी वो इंग्लैंड का पहला राजा था। एक किशोर होने के नाते एडवर्ड के शासनकाल में उसका साम्राज्य वास्तव में एक राज अधिकारी द्वारा शासित होता था। राज्याधिकारियों की इस समिति के पहले अध्यक्ष उसके मामा एडवर्ड सीमोर (1547–1549), और बाद में जॉन डुडली थे। एडवर्ड का शासनकाल इंग्लैंड में आर्थिक और सामाजिक विसंगतियों के लिये याद किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप 1549 में वहाँ दंगे और विद्रोह होने लगे थे। स्कॉटलैंड के साथ एक बहुत ही महंगी लड़ाई जो पहले तो सफल रही लेकिन बाद में समझौतों और सेनाओं को पीछे खींचने पर और पिता द्वारा विजित बोलोग्न को शांति की स्थापना के लिये वापस फ्रांस को देने पर खत्म हुई। गिरिजाघर का आधिकारिक रूप से प्रोटेस्टैंट गिरिजाघर के रूप में पहचाना जाना भी एडवर्ड के ही शासनकाल में हुआ जो धार्मिक कार्यों में बहुत रूचि लेता था। हालांकि उसके पिता हेनरी अष्टम ने रोमन कैथोलिक गिरिजाघर और अंग्रेजी गिरिजाघर के बीच संबंध विच्छेद करवा दिया था लेकिन उसने कभी भी वहाँ पर कैथोलिक मान्यताओं व समारोहों के प्रचलन को बंद नहीं करवाया था। एडवर्ड के राज में प्रोटेस्टैंट विचारधारा को आधिकारिक मान्यता दी गई, पादरियों को अनिवार्य ब्र्हमचर्य से मुक्ति और अनिवार्य सामूहिक प्रार्थनाओं की समाप्ति के नियम बनाए गये। इन सुधारों के निर्माता कैंटरबरी के शीर्ष पादरी थॉमस क्रैनमर थे जिनकी लिखी पुस्तक आम प्रार्थना की पुस्तक (बुक ऑफ़ कॉमन प्रेयर) का उपयोग आज भी किया जाता है। फरवरी 1553 में 15 की उम्र में एडवर्ड बीमार पड़ गया। जब ऐसा लगा की उसकी बीमारी गंभीर है और वो नहीं बचेगा तब तब उसने अपनी सलाहकार समिति के साथ मिलकर तीसरा उत्तराधिकार कानून में परिवर्तन करने के लिये "उत्तराधिकार के लिये इच्छापत्र" तैयार किया जिसमें मैरी के सत्ता ग्रहण करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया ताकि देश बापस कैथोलिक धर्म की ओर ना जाए। एडवर्ड ने अपनी बुआ मैरी ट्यूडर की नातिन लेडी जेन ग्रे, को अपना उत्तराधिकारी बना दिया और अपनी सौतेली बहनों मैरी १ और एलिज़ाबेथ प्रथम को उत्तराधिकार पंक्ति से हटा दिया। हालांकि एडवर्ड की मृत्यु के पश्चात इस फैसले को चुनौती दी गई और जेन को १३ दिनों के अंदर मैरी ने पदच्युत कर दिया। इसलिये जेन को नौ दिनों की रानी भी कहा जाता है। रानी के तौर पर मैरी ने एडवर्ड द्वारा किये गये सभी प्रोटेस्टैंट बदलावों को पलट दिया जो कि बाद में 1559 के एलिज़ाबेथ के धार्मिक समाधान (एलिज़बेथिअन रिलीज़ियस सेटलमेंट) का आधार बने। .

आयरलैण्ड गणराज्य और एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा के बीच समानता

आयरलैण्ड गणराज्य और एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

आयरलैण्ड गणराज्य और एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा के बीच तुलना

आयरलैण्ड गणराज्य 25 संबंध है और एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा 13 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (25 + 13)।

संदर्भ

यह लेख आयरलैण्ड गणराज्य और एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »