लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

सूची आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JEE) की परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिये की जाती है। इसमें गणित, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र होते हैं। यह परीक्षा बहुत ही कठिन मानी जाती है एवं इसके लिये तैयारी कराने के लिये पूरे भारत में जगह-जगह 'प्रशिक्षण संस्थान' खुल गये हैं। .

24 संबंधों: भारत की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाएँ, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) वाराणसी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर, भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय, भौतिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गणित, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

भारत की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाएँ

भारत की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की सूची दी गयी है।.

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारत की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाएँ · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भारत के 23 तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं। ये संस्थान भारत सरकार द्वारा स्थापित किये गये "राष्ट्रीय महत्व के संस्थान" हैं। 2018 तक, सभी 23 आईआईटी में स्नातक कार्यक्रमों के लिए सीटों की कुल संख्या 11,279 है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) वाराणसी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) वाराणसी भारत का विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी में शोध तथा स्नातक शिक्षा पर केंद्रित संस्थान है। संक्षिप्त में, यह 'आई.आई.टी.

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) वाराणसी · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली

आई आई टी दिल्ली (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली) भारत और विश्व का प्रमुख तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं। यह संस्थान दिल्ली में स्थित है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना, बिहार का एकमात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान है जो उन आठ भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानों में से एक है, जिसे केंद्र सरकार ने वर्ष 2008- 2009 के मध्य स्थापित किया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का परिसर पटना शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित बिहटा में स्थित है।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना का परिसर राजधानी पटना से 25 किलोमीटर दूर बिहटा नामक स्थान पर लगभग 500 एकड़ भूमि पर निर्मित किया गया है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित संस्थान है। संस्थान का पहला सत्र सन २००८ में शरू हुआ। संस्थान ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है। संस्थान अभी अस्थाई कैम्पस में चल रहा है। सन २०१२ तक संस्थान अपने स्थाई कैम्पस में स्थानांतरित हो जाएगा। इस संस्थान में बी टेक, एम टेक, तथा पी-एच डी के लिये छात्रों की भर्ती की जाती है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित संस्थान है। संस्थान का पहला सत्र सन २००९ में शरू हुआ। संस्थान हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिले में स्थित है। संस्थान अभी अस्थाई कैम्पस में चल रहा है। सन २०१२ तक संस्थान अपने स्थाई कैम्पस में स्थानांतरित हो जाएगा। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (Indian Institute of Technology Madras) भारत और विश्व का प्रमुख तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं। चेन्नई, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान.

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुम्बई मुम्बई शहर के उत्तर-पश्चिम में पवई झील के किनारे स्थित भारत का अग्रणी स्वशासी अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय है। यह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रृंखला का दूसरा सबसे बड़ा परिसर और महाराष्ट्र राज्य का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। आई.

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की का मुख्य (प्रशासनिक) भवन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की भारत का एक सार्वजनिक इंजीनियरी विश्वविद्यालय है। यह उत्तराखण्ड राज्य के रुड़की में स्थित है। पहले इसका नाम 'रूड़की विश्वविद्यालय' तथा इससे भी पहले इसका नाम 'थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग' (Thomason College of Civil Engineering) था। इसकी स्थापना मूलतः १८४७ में हुई थी। सन् १९४९ में इसको विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। सन् २००१ में इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर भारत सरकार द्बारा १९५१ में स्थापित अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) और प्रौद्योगिकी -उन्मुख एक स्वायत्त उच्च शिक्षा संस्थान है। सात आईआईटी में यह सबसे पुरानी है। भारत सरकार ने इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान माना है और इसकी गणना भारत के सर्वोत्तम इंजीनियरिंग संस्थानों में होती है। आई आई टी खड़गपुर को विभिन्न इंजीनियरिंग शिक्षा सर्वेक्षणों जैसे कि इंडिया टुडे और आउटलुक में सर्वोच्च इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक का स्थान दिया गया है। १९४७ में भारत की स्वाधीनता के बाद आई आई टी खड़गपुर की स्थापना उच्च कोटि के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को प्रसिक्षित करने के लिए हुई थी। इसका संस्थागत ढांचा दूसरी IITओं की ही तरह है और इसकी प्रवेश की विधि भी बाकी IITओं के साथ ही होती है। आई आई टी खड़गपुर के छात्रों को अनौपचारिक तौर पर केजीपिअन् (KGPians) कहा जाता है। सभी IITओं में इसका कैम्पस क्षेत्रफल सबसे ज्यादा (२१०० एकड़) है और साथ ही विभाग और छात्रों की संख्या भी सर्वाधिक है। आई आई टी खड़गपुर, इल्लुमिनेशन, रंगोली, क्षितिज और स्प्रिन्ग्फेस्ट जैसे अपने वार्षिक उत्सवों के कारण जाना जाता है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी

आई आई टी गुवाहाटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी) भारत और विश्व का प्रमुख तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं। यह संस्थान असम के गुवाहाटी में स्थित है। '''भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी''' का दूर से दृष्य .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर की स्थापना २००९ में हुई थी। यह मध्य प्रदेश के इन्दौर में स्थित है। आरम्भ में इसकी कक्षाएँ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंजीनियरी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में लगीं किन्तु २०१६ से इसके अपने कैम्पस में लग रहीं हैं जो इन्दौर से लगभग २५ किमी पूरब में सिमरौल नामक स्थान में स्थित है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (Indian Institute of Technology Kanpur), जो कि आईआईटी कानपुर अथवा आईआईटीके के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है। इसकी स्थापना सन् १९५९ में उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हुई। आईआईटी कानपुर मुख्य रूप से विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी में शोध तथा स्नातक शिक्षा पर केंद्रित एक प्रमुख भारतीय तकनीकी संस्थान बनकर उभरा है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित संस्थान है। संस्थान का पहला सत्र सन २००८ में शरू हुआ। संस्थान पंजाब के रूपनगर जिले में स्थित है। संस्थान अभी अस्थाई कैम्पस में चल रहा है। सन २०१३ तक संस्थान अपने स्थाई कैम्पस में स्थानांतरित हो जाएगा। संस्थान निम्नलिखित शिक्षण क्षेत्र में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक्) पाठ्यक्रम प्रदान करता हैः.

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित संस्थान है। संस्थान का पहला सत्र सन २००८ में शरू हुआ। संस्थान तेलंगाना के मेदक जिले में स्थित है। संस्थान अभी अस्थाई कैम्पस में चल रहा है। सन २०१२ तक संस्थान अपने स्थाई कैम्पस में स्थानांतरित हो जाएगा। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान राजस्थान (Indian Institute of Technology Rajasthan) भारत का प्रौद्योगिकी शिक्षण का संस्थान है। यह राजस्थान के जोधपुर में स्थित है। यह सन् २००८ और २००९ के बीच खुले आठ नये भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर · और देखें »

भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय का लोगो भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय या इंडियन स्कूल ऑफ़ माइन्स भारत के खनन संबंधी शोध संस्थानों में सबसे प्रमुख है। यह संस्थान नवनिर्मित झारखंड प्रान्त के धनबाद नामक शहर में स्थित है। इसकी स्थापना 1926 में लन्दन के रॉयल स्कूल ऑफ़ माईन्स के तर्ज पर की गई थी। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय · और देखें »

भौतिक शास्त्र

भौतिकी के अन्तर्गत बहुत से प्राकृतिक विज्ञान आते हैं भौतिक शास्त्र अथवा भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिकी को परिभाषित करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबन्धों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत और उसकी आन्तरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। स्थान, काल, गति, द्रव्य, विद्युत, प्रकाश, ऊष्मा तथा ध्वनि इत्यादि अनेक विषय इसकी परिधि में आते हैं। यह विज्ञान का एक प्रमुख विभाग है। इसके सिद्धांत समूचे विज्ञान में मान्य हैं और विज्ञान के प्रत्येक अंग में लागू होते हैं। इसका क्षेत्र विस्तृत है और इसकी सीमा निर्धारित करना अति दुष्कर है। सभी वैज्ञानिक विषय अल्पाधिक मात्रा में इसके अंतर्गत आ जाते हैं। विज्ञान की अन्य शाखायें या तो सीधे ही भौतिक पर आधारित हैं, अथवा इनके तथ्यों को इसके मूल सिद्धांतों से संबद्ध करने का प्रयत्न किया जाता है। भौतिकी का महत्व इसलिये भी अधिक है कि अभियांत्रिकी तथा शिल्पविज्ञान की जन्मदात्री होने के नाते यह इस युग के अखिल सामाजिक एवं आर्थिक विकास की मूल प्रेरक है। बहुत पहले इसको दर्शन शास्त्र का अंग मानकर नैचुरल फिलॉसोफी या प्राकृतिक दर्शनशास्त्र कहते थे, किंतु १८७० ईस्वी के लगभग इसको वर्तमान नाम भौतिकी या फिजिक्स द्वारा संबोधित करने लगे। धीरे-धीरे यह विज्ञान उन्नति करता गया और इस समय तो इसके विकास की तीव्र गति देखकर, अग्रगण्य भौतिक विज्ञानियों को भी आश्चर्य हो रहा है। धीरे-धीरे इससे अनेक महत्वपूर्ण शाखाओं की उत्पत्ति हुई, जैसे रासायनिक भौतिकी, तारा भौतिकी, जीवभौतिकी, भूभौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, आकाशीय भौतिकी इत्यादि। भौतिकी का मुख्य सिद्धांत "उर्जा संरक्षण का नियम" है। इसके अनुसार किसी भी द्रव्यसमुदाय की ऊर्जा की मात्रा स्थिर होती है। समुदाय की आंतरिक क्रियाओं द्वारा इस मात्रा को घटाना या बढ़ाना संभव नहीं। ऊर्जा के अनेक रूप होते हैं और उसका रूपांतरण हो सकता है, किंतु उसकी मात्रा में किसी प्रकार परिवर्तन करना संभव नहीं हो सकता। आइंस्टाइन के सापेक्षिकता सिद्धांत के अनुसार द्रव्यमान भी उर्जा में बदला जा सकता है। इस प्रकार ऊर्जा संरक्षण और द्रव्यमान संरक्षण दोनों सिद्धांतों का समन्वय हो जाता है और इस सिद्धांत के द्वारा भौतिकी और रसायन एक दूसरे से संबद्ध हो जाते हैं। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भौतिक शास्त्र · और देखें »

रसायन विज्ञान

300pxरसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और रसायन विज्ञान · और देखें »

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट)

नीट हर वर्ष केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आयोजित करता है भारत में चिकित्सा-स्नातक के पाठ्यक्रमों (एमबीबीएस, बीडीएस आदि) में प्रवेश पाने के लिये एक अर्हक परीक्षा (qualifying entrance examination) होती है जिसका नाम राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) है। भारतीय चिकित्सा परिषद (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) और भारतीय दन्त परिषद (डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया) की मंजूरी से देश भर में चल रहे मेडिकल और डेंटल कॉलेजों (सरकारी या निजी) के एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर होता है। हालांकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जेआईपीएमईआर, पांडुचेरी) को इस परीक्षा से छूट प्राप्त है। इस दोनों संस्थानों में मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। यह परीक्षा पहली बार ५ मई २०१३ को हुई थी। अंतिम एनईईटी प्रवेश परीक्षा (2018) 6 मई को आयोजित की गई थी और परिणाम 4 जून को घोषित किए गए थे। एनईईटी भारत भर में 66,000 से अधिक एमबीबीएस और बीडीएस सीटों में प्रवेश के लिए एक प्रवेश प्रवेश परीक्षा है। 2018 एनईईटी परीक्षा में, लगभग 80% उम्मीदवारों ने अंग्रेजी में परीक्षा, हिंदी में 11%, गुजराती में 4.31%, बंगाली में 3% और तमिल में 1.86% की उपाधि लिखी। 2019 से, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी सीबीएसई के बजाय एनईईटी का संचालन करेगी। भारतीय नागरिकों के अलावा इस परीक्षा को एनआरआई, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया, पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन और विदेशी नागरिक भी दे सकते हैं। ये सभी 15 फीसदी अखिल भारतीय कोटे के लिए योग्य होंगे। नीट के आधार पर ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 15 फीसदी कोटे पर दाखिला होता है। इस परीक्षा को देने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी उम्मीदवार को नीट देने के लिए अधिकतम तीन मौके दिए जाएंगे। विदेशी चिकित्सा संस्थानों से एमबीबीएस करने के इच्छुक भारतीय छात्रों को अब नीट अर्हता (क्वालिफाई) अनिवार्य कर दी गयी है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) · और देखें »

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) को पहले क्षेत्रीय इंजिनीयरिंग कालेज (आर ई सी) के नाम से जाना जाता था। सन् २००२ में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इन १७ इंजिनीयरंग महाविद्यालयों का स्तर बढ़ाकर इनका नाम "राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान" कर दिया। भारत में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण के स्तर, विद्यार्थियों की गुणवत्ता तथा स्थापन (प्लेसमेन्ट) की दृष्टि से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आई आई टी) के बाद इनका ही स्थान आता है। इस समय (सन् २००७) एन आई टी की संख्या ३० है। प्रारम्भ में सन् १९५९ और् सन् १९६५ के बीच चौदह आर ई सी की स्थापना हुई। वर्तमान समय में ३१ एन आई टी निम्नलिखित स्थानों पर स्थित हैं.

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

गणित

पुणे में आर्यभट की मूर्ति ४७६-५५० गणित ऐसी विद्याओं का समूह है जो संख्याओं, मात्राओं, परिमाणों, रूपों और उनके आपसी रिश्तों, गुण, स्वभाव इत्यादि का अध्ययन करती हैं। गणित एक अमूर्त या निराकार (abstract) और निगमनात्मक प्रणाली है। गणित की कई शाखाएँ हैं: अंकगणित, रेखागणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, बीजगणित, कलन, इत्यादि। गणित में अभ्यस्त व्यक्ति या खोज करने वाले वैज्ञानिक को गणितज्ञ कहते हैं। बीसवीं शताब्दी के प्रख्यात ब्रिटिश गणितज्ञ और दार्शनिक बर्टेंड रसेल के अनुसार ‘‘गणित को एक ऐसे विषय के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें हम जानते ही नहीं कि हम क्या कह रहे हैं, न ही हमें यह पता होता है कि जो हम कह रहे हैं वह सत्य भी है या नहीं।’’ गणित कुछ अमूर्त धारणाओं एवं नियमों का संकलन मात्र ही नहीं है, बल्कि दैनंदिन जीवन का मूलाधार है। .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और गणित · और देखें »

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (अंग्रेज़ी:Central Board of Secondary Education या CBSE) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। भारत के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे सम्बद्ध हैं। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं - शिक्षा संस्थानों को अधिक प्रभावशाली ढंग से लाभ पहुंचाना, उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी होना जिनके माता-पिता केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी हैं और निरंतर स्थानान्तरणीय पदों पर कार्यरत हों। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षा का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी हो सकता है। इसमें कुल ८९७ केन्द्रीय विद्यालय, १७६१ सरकारी विद्यालय, ५८२७ स्वतंत्र विद्यालय, ४८० जवाहर नवोदय विद्यालय और १४ केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय सम्मिलित हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। १८ फ़रवरी २०१० इसका ध्येय वाक्य है - असतो मा सद्गमय (हे प्रभु ! हमे असत्य से सत्य की ओर ले चलो।)-के.मा.शि.बोर्ड। वर्ल्ड प्रेस .

नई!!: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »