लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आइसलैण्ड और ज़ीनो मानचित्र

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

आइसलैण्ड और ज़ीनो मानचित्र के बीच अंतर

आइसलैण्ड vs. ज़ीनो मानचित्र

आइसलैण्ड या आइसलैण्ड गणराज्य (आइस्लैंडिक: Ísland या Lýðveldið Ísland) उत्तर पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड, फ़रो द्वीप समूह और नार्वे के मध्य बसा एक द्विपीय देश है। आइसलैण्ड का क्षेत्रफल लगभग 1,03,000 किमी2 है और अनुमानित जनसंख्या 3,13,000 (2009) है। यह यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा और विश्व में अठारहवा सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ की राजधानी है रेक्जाविक और देश की आधी जनसंख्या यहीं निवास करती है। अवस्थापन साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि आइसलैण्ड में अवस्थापन 874 ईस्वी में आरंभ हुआ था जब इंगोल्फ़र आर्नार्सन लोग यहाँ पर पहुँचे, यद्यपि इससे पहले भी कई लोग इस देश में अस्थाई रूप से रुके थे। आने वाले कई दशकों और शताब्दियों में अवस्थापन काल के दौरान अन्य बहुत से लोग आइसलैण्ड में आए। 1262 में आइसलैण्ड, नार्वे के ओल्ड कोवेनेन्ट के अधीन आया और 1918 में संप्रभुता मिलने तक नार्वे और डेनमार्क द्वारा शासित रहा। डेनमार्क और आइसलैण्ड के बीच हुई एक संधि के अनुसार आइसलैण्ड की विदेश नीति का नियामन डेनमार्क के द्वारा किया जाना तय हुआ और दोनों देशों का राजा एक ही था जब तक की 1944 में आइसलैण्ड गणराज्य की स्थापना नहीं हो गई। इस देश को विभिन्न नामों से पुकारा गया, विशेषरूप से कवियों द्वारा। बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में आइसलैण्डवासियों ने अपने देश के विकास पर पुरजोर ध्यान दिया और देश के आधारभूत ढाँचे को सुधारने और अन्य कई कल्याणकारी कामों पर ध्यान दिया जिसके परिणामस्वरूप आइसलैण्ड, संयुक्त राष्ट्र के जीवन गुणवत्ता सूचकांक के आधार पर विश्व का सर्वाधिक रहने योग्य देश है। आइसलैण्ड, सयुंक्त राष्ट्र, नाटो, एफ़्टा, ईईए समेत विश्व की बहुत सी संस्थाओं का सदस्य है। . उत्तरी अंध महासागर में फ्रिसलैंड नामक वेताल द्वीप को दर्शाता 1558 का ज़ीनो मानचित्रज़ीनो मानचित्र, उत्तरी अंध महासागर के उस मानचित्र को कहते हैं जिसका प्रकाशन 1558 में पहली बार वेनिस में निकोलो ज़ीनो द्वारा किया गया था। निकोलो ज़ीनो विख्यात ज़ीनो बन्धुओं का वंशज था। युवा ज़ीनो ने यह मानचित्र, पत्रों की श्रृंखला के साथ प्रकाशित किया था जिनके बारे में उसका दावा था कि वो उसे उसके वेनिस स्थित उसने परिवारिक घर के एक गोदाम से मिले थे। ज़ीनो के अनुसार यह मानचित्र और पत्र सन 1400 के आस-पास के थे और इनमें ज़ीनों बन्धुओं द्वारा 1390 के दशक के दौरान की गयी लंबी समुद्री यात्रा का वर्णन था जो उन्होने ज़िश्म्नी नामक राजकुमार के कहने पर की थी। कुछ व्याख्याओं के अनुसार यह यात्रा उत्तर अटलांटिक को पार कर, उत्तरी अमेरिका पहुँची थी। अधिकांश इतिहासकार इस मानचित्र और इससे जुड़ी व्याख्याओं को झूठ मानते हैं। उनका मानना है कि युवा ज़ीनो का यह सब करने का उद्देश्य क्रिस्टोफ़र कोलम्बस से पहले नयी दुनिया की खोज करने का दावा करना था। मानचित्र की प्रमाणिकता के खिलाफ सबसे बड़े सबूत मानचित्र पर उत्तरी अन्ध महासागर और आइसलैंड के तट के पास अंकित कुछ द्वीपों का अस्तित्व में नहीं होना है। इनमें से एक द्वीप फ्रिसलैंड है जिस पर ज़ीनो बन्धुओं ने कथित तौर पर कुछ समय बिताया था। आधुनिक इतिहासकार इस मानचित्र को उस समय उपलब्ध मानचित्रों पर आधारित एक स्वरचित मानचित्र मानते हैं। .

आइसलैण्ड और ज़ीनो मानचित्र के बीच समानता

आइसलैण्ड और ज़ीनो मानचित्र आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

आइसलैण्ड और ज़ीनो मानचित्र के बीच तुलना

आइसलैण्ड 26 संबंध है और ज़ीनो मानचित्र 7 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (26 + 7)।

संदर्भ

यह लेख आइसलैण्ड और ज़ीनो मानचित्र के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »