लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अहमद उमर सईद शेख़ और मौलाना मसूद अज़हर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अहमद उमर सईद शेख़ और मौलाना मसूद अज़हर के बीच अंतर

अहमद उमर सईद शेख़ vs. मौलाना मसूद अज़हर

अहमद उमर सईद शेख़ पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश आतंकवादी है। शेख ने 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवाया और उनकी हत्या कर दी गई थी। उसी साल अदालत ने उमर को मौत की सज़ा सुनाई, लेकिन 16 साल बाद भी उसे फांसी नहीं दी जा सकी है और वो आज भी जिंदा है। पाकिस्तान मूल का उमर लंदन में पैदा हुआ। लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में एडमिशन हुआ। लेकिन ये पढ़ाई छोड़ दी। वहां से वो चरमपंथ के रास्ते निकल गया। 1999 में जब इण्डियन एयरलाइंस फ्लाइट ८१४ को हाइजैक करके कंधार ले जाया गया था और हरकत-उल-मुजाहिदिन के जिन तीन आंतकियों को भारतीय जेलों से छुड़वा लिया गया था उनमें से एक ओमर भी था। बाद में 11 सितम्बर 2001 के हमले में अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में विमानों के जो हमले हुए उनमें भी ओमर का नाम आया। पाकिस्तान के पूर्व-राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने अपनी आत्मकथा ‘इन द लाइन ऑफ फायर’ में ओमर के डबल एजेंट होने का ज़िक्र किया है। . मसूद अज़हर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का स्थापक और नेता है। जैश-ए-मोहम्मद जिसे संक्षेप में जैश भी कहते हैं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सक्रिय एक आतंकी संगठन है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत में हुए पठानकोट हमले के बाद उसे हिरासत में ले लिया था। भारत ने मसूद अजहर को उसकी आतंकी गतिविधियों की वजह से उसे अपने सबसे वांक्षित आतंकवादियों की सूची में रखा हुआ है। .

अहमद उमर सईद शेख़ और मौलाना मसूद अज़हर के बीच समानता

अहमद उमर सईद शेख़ और मौलाना मसूद अज़हर आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): इण्डियन एयरलाइंस फ्लाइट ८१४

इण्डियन एयरलाइंस फ्लाइट ८१४

इंडियन एयरलाइंस फ्लाईट 814 (कॉल साइन आईसी-814) त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (काठमांडू, नेपाल) से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली, भारत) जाने वाली एक इंडियन एयरलाइंस एयरबस ए300 थी जिसका अपहरण कर लिया गया था। एक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन हरकत उल मुजाहिदीन पर इसके अपहरण का आरोप लगाया गया था। लगभग 17:30 बजे आईएसटी (IST) पर भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश के तुरंत बाद सशस्त्र बंदूकधारियों ने विमान का अपहरण कर लिया था। अमृतसर, लाहौर और दुबई की धरती को छूने के बाद अपहरण कर्ताओं ने विमान को कंधार, अफगानिस्तान में उतरने के लिए मजबूर किया। अपहर्ताओं ने 176 यात्रियों में से 27 को दुबई में छोड़ दिया लेकिन एक को बुरी तरह चाकू से मारा और कई अन्य को घायल कर दिया। अफगानिस्तान में तालिबान-हुकूमत के बारे में भारत की कम जानकारी ने भारतीय अधिकारियों और अपहर्ताओं के बीच वार्ताओं को मुश्किल बना दिया। तालिबान ने भारतीय विशेष सैन्य बलों द्वारा विमान पर धावा बोलने से रोकने की कोशिश में अपने सशस्त्र लड़ाकों को अपहृत विमान के पास तैनात कर दिया। अपहरण का यह सिलसिला सात दिनों तक चला और भारत द्वारा तीन इस्लामी आतंकवादियों - मुश्ताक अहमद जरगर, अहमद उमर सईद शेख़ (जिसे बाद में डेनियल पर्ल की हत्या के लिए गिरफ्तार कर लिया गया) और मौलाना मसूद अज़हर (जिसने बाद में जैश-ए-मुहम्मद की स्थापना की) को रिहा करने के बाद समाप्त हुआ। भारतीय और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अपहर्ताओं, अल-कायदा और तालिबान के बीच प्रामाणिक संबंध होने की रिपोर्ट दी। पांच अपहरणकर्ताओं और तीन रिहा किये गए आतंकवादियों को तालिबान द्वारा एक सुरक्षित मार्ग प्रदान किया गया। तालिबान द्वारा संदिग्ध भूमिका निभाये जाने की व्यापक रूप से निंदा की गयी थी और इसके बाद यह भारत एवं तालिबान के बीच संबंधों की समाप्ति का कारण बना। .

अहमद उमर सईद शेख़ और इण्डियन एयरलाइंस फ्लाइट ८१४ · इण्डियन एयरलाइंस फ्लाइट ८१४ और मौलाना मसूद अज़हर · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अहमद उमर सईद शेख़ और मौलाना मसूद अज़हर के बीच तुलना

अहमद उमर सईद शेख़ 11 संबंध है और मौलाना मसूद अज़हर 29 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 2.50% है = 1 / (11 + 29)।

संदर्भ

यह लेख अहमद उमर सईद शेख़ और मौलाना मसूद अज़हर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »