लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और संयुक्त राज्य

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और संयुक्त राज्य के बीच अंतर

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर vs. संयुक्त राज्य

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (Avengers: Infinity War) २०१८ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वेल कॉमिक्स की सुपरहीरो टीम, अवेंजर्स पर आधारित है। इसका निर्माण मार्वल स्टूडियो ने किया है, और वितरण का काम वाल्ट डिज़्नी स्टुडियो मोशन पिक्चर्स कर रही है। यह २०१२ की फिल्म द अवेंजर्स और २०१५ की फिल्म अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन की कड़ी में अगली फिल्म है, और साथ ही मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की १९वीं फिल्म है। इसकी पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफन मैकफ़ेली ने लिखी है, और यह फिल्म एंथनी तथा जो रूसो द्वारा निर्देशित की गई है। पिछली एमसीयू फिल्मों से कई अभिनेता इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में अवेंजर्स और गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी एक साथ मिलकर थैनॉस को रोकने की कोशिश करते हैं, जो अनन्तमणियों को इकट्ठा करने में लगा है। फिल्म की घोषणा अक्टूबर २०१४ में अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर - भाग १ के रूप में की गई थी। अप्रैल २०१५ में रूसो बन्धु निर्देशित करने के लिए चुने गए, और मई तक मार्कस और मैकफेली ने फिल्म की पटकथा लिखने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जो कि जिम स्टार्लिन की १९९१ की "इन्फिनिटी गौंटलेट" कॉमिक और जोनाथन हिकमैन की २०१३ "इन्फिनिटी" कॉमिक से प्रेरित है। २०१६ में मार्वल ने औपचारिक तौर पर फिल्म का शीर्षक "अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर" घोषित कर दिया। फिल्मांकन जनवरी २०१७ में जॉर्जिया के फेयेट काउंटी में स्थित पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू हुआ, और जुलाई २०१७ तक चलता रहा, जिसमे साथ साथ ही अगली कड़ी की शूटिंग भी निपटा ली गई। स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, डाउनटाउन अटलांटा क्षेत्र और न्यूयॉर्क शहर में अतिरिक्त फिल्मांकन हुआ। लगभग ३२० मिलियन डॉलर के अनुमानित बजट के साथ, यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर का विश्व प्रीमियर २३ अप्रैल २०१८ को लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया, और २७ अप्रैल २०१८ को इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में आईमैक्स और ३डी में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली, जिन्होंने कलाकारों, विसुअल इफेक्ट्स, कहानी के भावनात्मक वजन और एक्शन दृश्यों की सराहना की, हालांकि फिल्म के रनटाइम को कुछ आलोचना मिली। इस फिल्म ने दुनिया भर में २ बिलियन डॉलर से अधिक कमाई कर ली है, जिससे यह विश्व की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, और साथ ही २०१८ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म, और यूएस तथा कनाडा क्षेत्र में पांचवीं सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अपने पहले सप्ताहांत में फिल्म ने दुनिया भर में ६४१ मिलियन डॉलर, और संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में २५८ मिलियन डॉलर की कमाई की, जो दोनों ही क्षेत्रों के लिए उच्चतम है। ११ दिनों में १ बिलियन डॉलर के विश्वव्यापी सकल तक पहुंचकर यह इतिहास में ऐसा करने वाली सबसे तेज़ फिल्म है। इसका सीक्वल ३ मई २०१९ को जारी किया जाएगा। . संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और संयुक्त राज्य के बीच समानता

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और संयुक्त राज्य आम में 6 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क नगर, भारत, लॉस एंजेलिस, हिन्दी, जॉर्जिया (अमरीकी राज्य)

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और न्यूयॉर्क · न्यूयॉर्क और संयुक्त राज्य · और देखें »

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और न्यूयॉर्क नगर · न्यूयॉर्क नगर और संयुक्त राज्य · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और भारत · भारत और संयुक्त राज्य · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और लॉस एंजेलिस · लॉस एंजेलिस और संयुक्त राज्य · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और हिन्दी · संयुक्त राज्य और हिन्दी · और देखें »

जॉर्जिया (अमरीकी राज्य)

जार्जिया संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है, जो आग्रेय क्षेत्र में स्थित है। इस्की राजधानी और सबसे बड़ा शहर अटलांटा है। इसके पश्चिम में अलबामा और दक्षिण में फ्लोरिडा राज्य स्थित हैं। उत्तरी दिशा में टेनेसी, नार्थ केरोलाइना और उत्तर पूर्व दिशा में साउथ केरोलाइना राज्य स्थित हैं। पूर्व दिशा की ओर अन्ध महासागर का समुद्रतट है। जार्जिया १७८८ में अमरीका का राज्य बना। जर्जिया उन १३ कालोनी में से एक है जो ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के लिये विद्रोह किये। .

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और जॉर्जिया (अमरीकी राज्य) · जॉर्जिया (अमरीकी राज्य) और संयुक्त राज्य · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और संयुक्त राज्य के बीच तुलना

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर 76 संबंध है और संयुक्त राज्य 107 है। वे आम 6 में है, समानता सूचकांक 3.28% है = 6 / (76 + 107)।

संदर्भ

यह लेख अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और संयुक्त राज्य के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »