लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अल्लामा इकबाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एमिरेट्स (एयरलाइंस)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अल्लामा इकबाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एमिरेट्स (एयरलाइंस) के बीच अंतर

अल्लामा इकबाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र vs. एमिरेट्स (एयरलाइंस)

अल्लामा इक़बाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (पंजाबी, علامہ اقبال بین الاقوامی ہوائی اڈا) पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है। यह यहां के पंजाब प्रान्त की राजधानी लाहौर को वायु सेवा प्रदान कराता है। मूलतः इसे लाहौर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र कहा जाता था, जबकि २००३ में नये टर्मिनल भवन के तैयार होने पर, इसका नाम पाकिस्तानी शायर एवं दार्शनिक अल्लामा सर मुहम्मद इकबाल के नाम पर रख दिया गया था, जिन्होंने पाकिस्तान के सृजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। विमानक्षेत्र में वर्तमान में तीन टर्मिनल हैं: अल्लामा इकबाल टर्मिनल, हज टर्मिनल एवं एक कार्गो टर्मिनल। यह विमानक्षेत्र लाहौर शहर के केन्द्र से लगभग 15 कि.मी दूर स्थित है। वर्ष २००९ में यहां से 3,192,904 यात्रियों का आवागमन संपन्न हुआ, जिसके कारण यह पाकिस्तान का दूसरा व्यस्ततम विमानक्षेत्र बना। ५ मार्च २०१० को, पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इस विमानक्षेत्र के विस्तार संबंधी एक निविदा घोषित की। इसके अन्तर्गत्त चेक-इन पटल संख्या दोगुनी होकर २४ से ४८ हो जायेगी और इम्मिग्रेशन पटल भी १० से २० किये जाएंगे। टर्मिनल क्षेत्र का भी विस्तार किया जायेगा और इसके अलावा कुछ क्षेत्र भविष्य के विस्तार हेतु सुरक्षित रखा जायेगा। . एमिरेट्स (طَيَران الإمارات DMG: तयारान अल-इमारात) दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, दुबई आधारित एक वायुसेवा है। यह मध्य पूर्व की प्रति सप्ताह 2,500 उड़ान संचालित कर रही, सबसे बड़ी वायु सेवा है। यह अपने टर्मिनल ३ से विश्व के ६ महाद्वीपों में ७४ देशों के १२२ शहरों में सेवा देती है। यह कंपनी विश्व के दस सबसे बड़े अविराम व्यापारिक उड़ान मार्गों यानि दुबई से लॉस एंजिसिस, सैनफ्रांसिस्को, डैल्लास एवं हाउस्टन को भी वायु सेवा देती है। एमिरेट्स द एमिरेट्स समूह की सह्भागी कंपनी है, जिसमें लगभग 50,000 कर्मचारी सेवारत हैं और ये दुबई सरकार के पूर्ण स्वामित्त्व में सीधे इन्वेस्ट्मेन्ट कार्पोरेशन ऑफ़ दुबई के अधीन कार्य करती है। इसकी माल यातायात (कार्गो) संबंधी गतिविधियाँ एमिरेट्स समूह के एमिरेट्स स्काई कारगो प्रभाग द्वारा संचालित की जाती हैं एमिरेट्स नियमित यात्री आमद और किलोमीटर उड़ान के मामले में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयरलाइन्स है,साथ ही अंतरास्ट्रीय यात्रियों को सेवा प्रदान करने वाली चौथी बड़ी एयरलाइन्स भी है। एमिरेट्स ने १ मार्च २०१६ से दुबई से ऑकलैंड के लिए सबसे लंबी दुरी वाली व्यावसायिक उड़ान सेवा आरम्भ की। १९८० के दशक में मध्य में गल्फ एयर ने दुबई के लिए अपनी सेवायों में कटौती करनी शुरू कर दी थी। इसी कारण दुबई के शाही परिवार की सहायता से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स से भाड़े पर लिए गए दो विमानों के साथ एमिरेट्स ने मार्च १९८५ में अपनी पहली सेवा आरम्भ की। १० मिलियन डॉलर की आरंभिक पूंजी के साथ इस एयरलाइन्स को बिना किसी सरकारी सहायता के अपना संचालन करना था। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स ने अपनी एकेडमी में एमिरेट्स के केबिन क्रू को प्रशिक्षण दिया। यह एयरलाइन्स अहमद बिन सईद अल मक्तोउम, इसके वर्तमान प्रेसिडेंट, के नेतृत्व में शुरू की गयी। अपनी शुरुआत के कुछ ही वर्षों के अंदर एमिरेट्स ने अपने विमान दस्ते और गंतव्यों की संख्या में कई गुनी वृद्धि कर ली थी। अक्टूबर २००८ में एमिरेट्स ने अपने सभी ऑपरेशन्स को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल ३ में स्थानांतरित कर दिया। एमिरेट्स एयरबस और बोइंग के वाइड बॉडी वाले विमानों के मिले-जुले दस्ते के साथ कार्यरत है और दुनिया की कुछ सिमित एयरलाइन्स में से एक है जो सिर्फ वाइड बॉडी वाले विमान संचालित करते हैं। सितंबर २०१६ में एमिरेट्स एयरबस ए ३८० विमानों के सबसे बड़े दस्ते - ८३ विमान सेवा में और ५९ विमान जल्द शामिल किये जाने वाले - वाली एयरलाइन्स थी। पहली बाद शामिल किये जाने के साथ ही एयरबस आ ३८० भीड़-भाड़ वाले लंबी दुरी के गंतव्यों के लिए एमिरेट्स की पहली पसंद रही है। एमरेट्स के पास १२८ बोइंग ७७७ -३०० इ आर विमान भी हैं और यह बोइंग विमानों का परिचालन करने वाली सबसी बड़ी एयरलाइन्स भी है। .

अल्लामा इकबाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एमिरेट्स (एयरलाइंस) के बीच समानता

अल्लामा इकबाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एमिरेट्स (एयरलाइंस) आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): पाकिस्तान

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

अल्लामा इकबाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और पाकिस्तान · एमिरेट्स (एयरलाइंस) और पाकिस्तान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अल्लामा इकबाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एमिरेट्स (एयरलाइंस) के बीच तुलना

अल्लामा इकबाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र 8 संबंध है और एमिरेट्स (एयरलाइंस) 3 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 9.09% है = 1 / (8 + 3)।

संदर्भ

यह लेख अल्लामा इकबाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एमिरेट्स (एयरलाइंस) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »