लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अल्माटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सूची अल्माटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

अल्माटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (Халықаралық Алматы Әуежайы, Международный Аэропорт Алматы) कज़ाखिस्तान का सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है। यह देश के सबसे बड़े शहर एवं वाणिज्यिक राजधानी अल्माटी से लगभग दूर स्थित है। अल्माटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र कज़ाखिस्तान के लगभग आधे यात्री संख्या एवं 68% कार्गो परिवहन संपन्न करता है। वर्ष २०११ में विमानक्षेत्र ने 3,665,538 यात्री (२०१० से 19% वृद्धि – 3,077,615 यात्री), 1,830,297 आगमन यात्री, एवं 1,835,241 प्रस्थान यात्रियों सहित आवागमन किये। .

4 संबंधों: एयर अस्ताना, ऐस्फाल्ट, कज़ाख़िस्तान, कंक्रीट

एयर अस्ताना

एयर अस्ताना (कजाकिस्तान: Эйр) कजाकिस्तान गणतंत्र की की राष्ट्रीय ध्वज वाहक विमान सेवा है, यह अल्माटी में स्थित है। यह अपने मुख्य केंद्र, अल्माटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे एवं दुसरे प्रमुख केंद्र अस्ताना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 64 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर पर सेवाएं प्रदान करती है। यह कजाखस्तान की सॉवरेन वेल्थ फंड समरक-कज़ीना (51%), और बीएई सिस्टम्स पीएलसी (49%) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। यह उपक्रम अक्टूबर 2001 में शुरू किया गया था एवं 15 मई 2002 से इसने वाणिज्यिक उड़ाने शुरू किया था। .

नई!!: अल्माटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एयर अस्ताना · और देखें »

ऐस्फाल्ट

मृत सागर से प्राप्त प्राकृतिक ऐसफाल्ट सड़क निर्माण में अस्फाल्ट कंक्रीट की मूल पर्त ऐस्फाल्ट (अंग्रेजी: Asphalt) एक चिपचिपा, काला और गाढ़ा तरल या अर्ध-तरल पदार्थ होता है, जिसे कच्चे पैट्रोलियम से प्राप्त किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से भी मिलता है। पहले इसे अस्फाल्टम भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सड़क निर्माण, उड़ान पट्टी निर्माण इत्यादि में होता है। 'अस्फाल्ट' शब्द एक यूनानी शब्द से निकला है जिसका अर्थ है दृढ़, अचल तथा सुरक्षित। पुरातन काल में अस्फाल्ट का प्रथम उपयोग विभिन्न प्रकार के दो पदार्थो को आपस में जोड़ने में, जैसे हाथीदाँत, सीप या रत्नों से बनी आँखों को मूर्तियों के चक्षु गह्वरों में बैठाने के लिए, किया जाता था। ज्ञात हुआ है कि संभवत: भारत में अस्फाल्ट का सर्वप्रथम उपयोग लगभग 3,000 वर्ष ई.पू.

नई!!: अल्माटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और ऐस्फाल्ट · और देखें »

कज़ाख़िस्तान

क़ज़ाख़स्तान (क़ज़ाख़: Қазақстан / Qazaqstan, रूसी:Казахстан / Kazakhstán) यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है। यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है। इसकी राजधानी सन १९९८ में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं। .

नई!!: अल्माटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और कज़ाख़िस्तान · और देखें »

कंक्रीट

वाणिज्यिक भवन के लिये कंक्रीट बिछायी जा रही है। कंक्रीट (Concrete) एक निर्माण सामग्री है जो सीमेंट एवं कुछ अन्य पदार्थों का मिश्रण होती है। कंक्रीट की यह विशेषता है कि यह पानी मिलाकर छोड़ देने के बाद धीरे-धीरे ठोस एवं कठोर बन जाता है। इस प्रक्रिया को जलीकरण (Hydration) कहते है। इस रासायनिक क्रिया में पानी, सिमेन्ट के साथ क्रिया करके पत्थर जैसा कठोर पदार्थ बनाती है जिसमें अन्य चीजें बंध जातीं हैं। कंक्रीट का प्रयोग सड़क बनाने, पाइप निर्माण, भवन निर्माण, नींव बनाने, पुल आदि बनाने में होता है। कंक्रीट का उपयोग 2000 ई.पू.

नई!!: अल्माटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और कंक्रीट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »