लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अल्जीरिया और वैन्डल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अल्जीरिया और वैन्डल के बीच अंतर

अल्जीरिया vs. वैन्डल

अल्जीरिया (الجزائر, अल-ज़ज़ायर; Algérie; बर्बर: ⴷⵣⴰⵢⴻⵔ जायेर), अधिकारिक तौर पर अल्जीरिया का जन-लोकतंत्रीय गणराज्य और जिसको रसमी तौर पर लोकतंत्रीय और लोग-प्यारा अलजीरियायी गणराज्य भी कहा जाता है, अफ़्रीका के मघरेब क्षेत्र में स्थित एक देश है जिसकी राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर अल्जीयर्स है। वर्तमान अल्जीरिया का क्षेत्र बहुत सारी प्राचीन सभ्यताएँ, जैसे अतेर्यायी और कैपसियन, की पृष्ठभूमि थी। इस इलाक़े पर बहुत सल्तनतों और राज्य-कुलों का शासन रहा है जिस में नुमिदियायी, करथागिन्यायी, रोमन, वंडल, बिज़ांतीन, अरबी उमय्यद, बर्बर फ़ातिमीद और अलमोहाद और पीछे के तुर्की ओटोमन शामिल हैं। आळ्जीरिया 48 सूबों और 1541 प्रगणों वाला अर्द्ध राष्ट्रपति प्रधान गणराज्य है। 3.7 करोड़ से अधिक आबादी से यह विश्व का 34वाँ सबसे बढ़ आबादी वाला देश है। भाषाई तौर पर यह अरबी मुल्क है जिसकी कुछ स्थानिक बोलियाँ (उपभाषाएँ) हैं। इसकी अर्थ व्यवस्था तेल-आधारित है जो डच रोग (अर्थ-शात्र की एक धारणा) से प्रभावित है। सोनातराच, जो कि राष्ट्रीय तेल-कंपनी है, अफ्रीका में सबसे बड़ी है। इसकी सेना अफ्रीका और अरब-जगत में मिस्र के बाद सबसे बड़ी है और रूस और चीन इसके युद्धनैतिक एहतियाती मुल्क और सस्तर पूर्तिकर्ता हैं। 2,381,741 वर्ग कि॰मी के क्षेत्रफ़ल से यह दुनिया का दसवाँ सबसे बड़ा मुल्क है। इसकी सीमाएँ उत्तर-पूर्व में ट्यूनीशिया, पूर्व में लीबिया, पश्चिम में मोरक्को, दक्षिण-पश्चिम में पश्चिमी सहारा, मारिटेनिया और माली, दक्षिण-पूर्व में नाइजर और उत्तर में भू-मध्य सागर से लगती हैं। अन्दाज़े के अनुसार 2012 तक इसकी कुल आबादी 3.79 करोड़ है । यह अफ़्रीकी संघ, अरब संगठन, तेल निरयाती मुल्कों का संगठन और संयुक्त राष्ट्र का सदस्य और अरब मघरेब संघ का संस्थापिक सदस्य है। . वैन्डलों ने सन् 455 में रोम पर क़ब्ज़ा किया और उसे तहस-नहस कर दिया वैन्डल (अंग्रेज़ी: Vandal) एक उत्तर यूरोप में बसने वाली जर्मैनी भाषा बोलने वाली जाति थी। पाँचवी शताब्दी ईसवी में वे रोमन साम्राज्य के क्षेत्रों में दाख़िल हुए और सन् 455 ई॰ में उन्होने राजधानी रोम पर क़ब्ज़ा कर के उसे तहस-नहस कर दिया। क्योंकि रोम पश्चिमी संस्कृति का एक आधार माना जाता है, इसलिए बहुत से प्राचीन और आधुनिक पश्चिमी विद्वान वैन्डलों को नफ़रत की दृष्टि से देखते हैं। इस वजह से अंग्रेज़ी में वैन्डलिज़्म (vandalism), यानि वैन्डलगर्दी, शब्द का मतलब किसी सुन्दर चीज़ को जंगलीपने से ख़राब करना या तोड़ना हो गया। रोमन साम्राज्य में प्रवेश करने के बाद वैन्डल कई इलाक़ों में फैल गए, जिनमें इटली और स्पेन शामिल थे। सन् 429 में वे उत्तर अफ़्रीका भी जा पहुँचे। वहाँ उन्होने कार्थेज पर केन्द्रित एक राज्य चलाया जो छोटे अरसे तक ही रहा। .

अल्जीरिया और वैन्डल के बीच समानता

अल्जीरिया और वैन्डल आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अल्जीरिया और वैन्डल के बीच तुलना

अल्जीरिया 12 संबंध है और वैन्डल 10 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (12 + 10)।

संदर्भ

यह लेख अल्जीरिया और वैन्डल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »