लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अलाबामा और लुईज़ियाना

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अलाबामा और लुईज़ियाना के बीच अंतर

अलाबामा vs. लुईज़ियाना

अलाबामा (Alabama) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। यह टेनेसी द्वारा उत्तर, फ्लोरिडा द्वरा पुर्व, दक्षिण में मेक्सिको की खाड़ी और जॉर्जिया और पश्चिम में मिसिसिपी से सीमा रखता है। अलबामा कि कुल भूमि क्षेत्र में 30वे स्थान पर आति है और उसके अंतर्देशीय जलमार्ग आकार में दूसरे स्थान पर आते हैं। राज्य की आबादी 2016 में लगभग 49 लाख अनुमानित की गई थी जिससे उसका आबादी में अमेरिका में 24 वां स्थान है। अमेरिकी नागरिक युद्ध से द्वितीय विश्व युद्ध तक, अलबामा ने कई दक्षिणी राज्यों की तरह आर्थिक कठिनाई का सामना किया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, अलबामा राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुए और भारी उत्पादन, खनिज निष्कर्षण में विविध हितों के लिए कृषि से बदलाव किया। शिक्षा और प्रौद्योगिकी के रूप में और एकाधिक सैन्य प्रतिष्ठानों के विस्तार, मुख्य रूप से अमेरिकी सेना और अमेरिकी वायुसेना के से यह प्रसिद्ध हुआ। राज्य ने एयरोस्पेस, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल में निवेश किया है और बैंकिंग और विभिन्न ऑटोमोबाइल विनिर्माण, खनिज निष्कर्षण, इस्पात उत्पादन और निर्माण सहित भारी उद्योगों का यहाँ कार्य होता है। अलबामा अनाधिकारिक येल्लो हम्मर राज्य है, जो की राज्य पक्षी का नाम भी है। अलबामा "देग़चा के हार्ट' के रूप में भी जाना जाता है। राज्य वृक्ष बड़ी पट्टी पाइन है और राज्य फूल कमीलया है। अलबामा की राजधानी मोंटगोमरी है और जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा शहर बर्मिंघम है। कुल भूमि क्षेत्र से सबसे बड़ा शहर हुन्त्विल्ली है। सबसे पुराना शहर मोबाइल है। . लुईज़ियाना का नक्शा लुईज़ियाना (Louisiana) संयुक्त राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी बेटन रूज है। एक दूसरा महत्वपूर्ण नगर न्यू आर्लीन्स है जो २००५ में हरिकेन कट्रीना में डूब गया था। अमेरिकी में लुईज़ियाना एकमात्र राज्य है जिसके राजनीतिक उपखंडों को पारिश कहा जाता है जो कि अन्य राज्यों के काउंटियों के बराबर है। लुईज़ियाना के उत्तर में अर्कांसस, पूर्व में मिसिसिपी, पश्चिम में टेक्सास और दक्षिण में मेक्सिको की खाड़ी है। राज्य की अधिकांश भूमि मिसिसिपी नदी के कारण तलछटीकरण से बनी है। इसमें समृद्ध दक्षिणी बायोम शामिल है। 1803 में क्षेत्र की अमेरिकी खरीद से पहले, वर्तमान लुइसियाना राज्य एक फ्रांसीसी उपनिवेश था और एक संक्षिप्त अवधि के लिए एक स्पेनिश भी। इसके अलावा, 18वीं शताब्दी में उपनिवेशवादियों ने कई अफ्रीकी लोगों को गुलाम के रूप में आयात किया। 2015 में लगाये गए अनुमान के अनुसार राज्य की जनसंख्या 46,81,666 हैं। इसके मुताबिक ये संयुक्त राज्य का 25वां सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य हुआ। यह क्षेत्र के आकार अनुसार 31वां सबसे बड़ा है। लुईज़ियाना में 8% लोग फ्रेंच और 4% स्पेनी बोलते हैं। 86% लोगों द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेज़ी राज्य में कोई आधिकारिक दर्जा नहीं रखती। .

अलाबामा और लुईज़ियाना के बीच समानता

अलाबामा और लुईज़ियाना आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): मिसिसिप्पी, मेक्सिको की खाड़ी, स्पेनी भाषा, अमेरिकी राज्य

मिसिसिप्पी

अमेरिका में स्थिति मिसिसिप्पी (Mississippi) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। इसकी पश्चिमी सीमा मिसिसिपी नदी द्वारा बनाई गई है। मिसिसिपी उत्तर में टेनेसी, पूर्व में अलबामा, दक्षिण में लूइसियाना और पश्चिम में, मिसिसिपी नदी के पार, लुइसियाना और अर्कांसस से अपनी सीमा रखता है। इसकी दक्षिणी सीमा का छोटा हिस्सा मैक्सिको की खाड़ी से भी लगता है। 1699 में फ्रेंच उपनिवेशवादियों ने पहले यूरोपीय बस्ती की स्थापना की। उपनिवेशवादियों ने अफ्रीकी गुलामों को मजदूरों के रूप में आयात किया। ग्रेट ब्रिटेन की सप्तवर्षीय युद्ध में जीत के बाद फ्रांस ने पेरिस की संधि (1763) के तहत मिसिसिपी क्षेत्र का ब्रिटेन को आत्मसमर्पण कर दिया। अमेरिकी क्रांति के बाद, ब्रिटेन ने इस क्षेत्र को नए संयुक्त राज्य अमरीका को सौंप दिया। 10 दिसंबर 1817 को मिसिसिपी को संघ में 20वें राज्य के तौर पर भर्ती किया गया। 9 जनवरी, 1861 को मिसिसिपी संघ से अपने अलगाव की घोषणा करने वाला दूसरा राज्य बन गया और यह परिसंघीय राज्य अमेरिका के संस्थापक सदस्यों में से एक था। 2015 के अनुमान के मुताबिक मिसिसिप्पी की जनसंख्या 29,92,333 है। जिस हिसाब से उसका अमेरिका के राज्यों में 32वां स्थान है। क्षेत्र में भी उसका स्थान 32वां ही है। अंग्रेज़ी सरकारी भाषा है जो 96% जनता द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। .

अलाबामा और मिसिसिप्पी · मिसिसिप्पी और लुईज़ियाना · और देखें »

मेक्सिको की खाड़ी

मेक्सिको की खाड़ी का नक़्शा मेक्सिको की खाड़ी (स्पेनी: Golfo de México, गोल्फ़ो दे मेहिको) पश्चिमी अंध महासागर का एक समुद्र है। यह उत्तर अमेरिका और क्यूबा से घिरा हुआ है और कैरिबियाई सागर के पश्चिम में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग १६ लाख वर्ग किमी है और इसका सबसे गहरा स्थान सतह से १४,३८३ फ़ुट (४,३८४ मीटर) की गहराई पर स्थित सिग्स्बी खाई है। माना जाता है के इस सागर की द्रोणी का निर्माण आक्ज से लगभग ३० करोड़ वर्ष पूर्व इसके फ़र्श के नीचे धंसने से हुआ। उस से पहले यह एक ज़मीनी क्षेत्र था। इस समुद्र में विलय होने वाली सबसे बड़ी नदी मिसिसिप्पी नदी है। इसके पश्चिमोत्तर छोर पर संयुक्त राज्य अमेरिका का फ़्लोरिडा राज्य और उत्तर में अमिका के ही अलाबामा, मिसिसिप्पी, लुइज़ियैना और टॅक्सस राज्य हैं। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको के तामाउलिपास, वेराक्रूस, ताबास्को, काम्पेचे, यूकातान और किन्ताना रू राज्य हैं। इसके दक्षिण-पूर्व में क्यूबा पड़ता है। इस समुद्र में मछलियों, झींगों और अन्य समुद्री जीवों की भरमार है और अमेरिका, मेक्सिको और क्यूबा के मछुआरे उद्योग यहाँ पर बहुत पनपे हैं। .

अलाबामा और मेक्सिको की खाड़ी · मेक्सिको की खाड़ी और लुईज़ियाना · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

अलाबामा और स्पेनी भाषा · लुईज़ियाना और स्पेनी भाषा · और देखें »

अमेरिकी राज्य

अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं। प्रत्येक राज्य एक परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र रखता है और संयुक्त राज्य संघीय सरकार के साथ अपनी संप्रभुता को साझा करता है। प्रत्येक राज्य और संघीय सरकार के बीच साझा संप्रभुता के कारण अमेरिका के लोग संघीय सरकार और वे राज्य जिसमें वे रहते हैं, दोनों के नागरिक हैं। राज्य नागरिकता और निवास में लचीलापन हैं और राज्यों के बीच आवागमन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी आवश्यक नहीं है। चार राज्य अपने पूर्ण अधिकारिक नामों में राज्य के बजाय राष्ट्रमंडल शब्द का उपयोग करते हैं। राज्यों को काउंटियों या काउंटी-समकक्ष में विभाजित किया गया है। जिसे कुछ स्थानीय सरकारी अधिकार सौंपें जाते है। काउंटी या काउंटी-समतुल्य संरचना हर राज्य में व्यापक रूप से बदलती हैं। राज्य सरकारों को अपने व्यक्तिगत संविधानों के माध्यम से लोगों (प्रत्येक संबंधित राज्य) द्वारा सत्ता आवंटित की जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत राज्यों के पास कई शक्तियां और अधिकार हैं; विशेषकर संविधान संशोधन को अनुमोदन देना। ऐतिहासिक रूप से, स्थानीय कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अंतर्निहित वाणिज्यों का विनियमन और स्थानीय परिवहन एव अवसंरचना के कार्यों को मुख्य रूप से राज्य की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। समय के साथ सामान्य प्रवृत्ति केन्द्रीकरण और निगमन की ओर रही है और अब संघीय सरकार पहले की तुलना में बहुत बड़ी भूमिका राज्य के संचालन में निभा रही है। राज्यों के अधिकार पर एक सतत बहस चल रही है जो संघीय सरकार और व्यक्तियों के अधिकार के संबंध में राज्यों की शक्तियों और संप्रभुता की सीमा और प्रकृति से संबंधित है। संघीय कांग्रेस में राज्यों और उनके निवासियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। अमेरिकी कांग्रेस में द्विसदनीयता प्रणाली के तहत दो सदन होते हैं: सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव। प्रत्येक राज्य का सीनेट में दो सीनेटरों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में कम से कम एक प्रतिनिधि द्वारा। प्रत्येक राज्य निर्वाचक मण्डल में वोट करने के लिए कई मतदाताओं का चयन करने का भी हकदार है, जो कि संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति का चुनाव करता है। संघ में नए राज्यों को स्वीकार करने का अधिकार संविधान ने कांग्रेस को प्रदान किया है। 1776 में संयुक्त राज्य की स्थापना के बाद से राज्यों की संख्या मूल 13 से बढ़कर 50 हो गई है। अलास्का और हवाई जिन्हें 1959 में स्वीकार किया गया था, सबसे नए राज्य हैं। संविधान इस बात पर खामोश है कि क्या राज्यों के पास संघ से निकलने (अलग होना) की शक्ति है। गृह युद्ध के तुरंत बाद, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने यह माना कि कोई राज्य एकतरफा निर्णय लेकर ऐसा नहीं कर सकता। .

अमेरिकी राज्य और अलाबामा · अमेरिकी राज्य और लुईज़ियाना · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अलाबामा और लुईज़ियाना के बीच तुलना

अलाबामा 12 संबंध है और लुईज़ियाना 14 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 15.38% है = 4 / (12 + 14)।

संदर्भ

यह लेख अलाबामा और लुईज़ियाना के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »