लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अर्जेण्टीना और तोर्देसिलास की संधि

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अर्जेण्टीना और तोर्देसिलास की संधि के बीच अंतर

अर्जेण्टीना vs. तोर्देसिलास की संधि

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। . तोर्देसिलास की संधि (पुर्तगाली: Tratado de Tordesilhas, स्पेनिश: Tratado de Tordesillas), जिस पर 7 जून 1494 को तोर्देसिलास (अब स्पेन के वैलादोलिद प्रांत में), में हस्ताक्षर किए थे, वह दस्तावेज था जिसके अनुसार यूरोप के बाहर खोजी गयी सभी "नयी भूमियों" को पुर्तगाल और स्पेन के मध्य बांटा गया था। इस बंटवारे के लिए एक काल्पनिक रेखा मध्याह्न 370 लीग को आधार बनाया गया था जो केप वर्दे द्वीप समूह (अफ्रीका के पश्चिमी तट से दूर समुद्र में स्थित) के पश्चिम से होकर जाती थी। यह विभाजन रेखा केप वर्दे द्वीप समूह (जिन पर पुर्तगाल का नियंत्रण था) और क्रिस्टोफ़र कोलम्बस द्वारा अपनी पहली यात्रा के दौरान खोजे गये द्वीपों (जिन पर स्पेन ने दावा किया था), के बीच से होकर निकलती थी। इन द्वीपों को इस संधि में सिपान्गु और एंटीलिया कहा गया है, जो आज के क्यूबा और हिस्पानिओला हैं। संधि के अनुसार इस रेखा के पूर्व की सारी भूमि पुर्तगाल की और पश्चिम की भूमि स्पेन की होगी। स्पेन ने संधि का अनुमोदन 2 जुलाई 1494 और पुर्तगाल ने 5 सितम्बर 1494 को किया था। दूसरी तरफ के विश्व का बंटवारा इसके कुछ दशकों बाद ज़रागोज़ा संधि के द्वारा जिस पर 22 अप्रैल 1529 को हस्ताक्षर किए गये, हुआ। इस संधि के अनुसार तोर्देसिलास की संधि में निर्दिष्ट सीमांकन की रेखा की प्रतिमध्याह्न रेखा निर्धारित की गयी। दोनों संधियों की मूल प्रतियों को आर्किवो जनरल दे इंडियास (Archivo General de Indias) स्पेन और आर्क्यूवो नैशनल दा तोरे दो तोम्बो (Arquivo Nacional da Torre do Tombo) पुर्तगाल में में रखा गया है। .

अर्जेण्टीना और तोर्देसिलास की संधि के बीच समानता

अर्जेण्टीना और तोर्देसिलास की संधि आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): स्पेन, स्पेनी भाषा

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

अर्जेण्टीना और स्पेन · तोर्देसिलास की संधि और स्पेन · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

अर्जेण्टीना और स्पेनी भाषा · तोर्देसिलास की संधि और स्पेनी भाषा · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अर्जेण्टीना और तोर्देसिलास की संधि के बीच तुलना

अर्जेण्टीना 36 संबंध है और तोर्देसिलास की संधि 13 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 4.08% है = 2 / (36 + 13)।

संदर्भ

यह लेख अर्जेण्टीना और तोर्देसिलास की संधि के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »