लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा के बीच अंतर

अर्जुन मुंडा vs. मधु कोड़ा

अर्जुन मुंडा झारखंड प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है। महज 35 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले अर्जुन मुंडा के नाम देश में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। स्वर्गीय गणेश मुंडा के पुत्र 5 जून 1968 को घोड़ाबाँधा जमशेदपुर में जन्में श्री मुंडा फरवरी 2005 में झारखंड में दूसरी बार मुख्यमंत्री निर्वाचित हुये। मध्य वर्गीय परिवार से आनेवाले श्री मुंडा बिहार औऱ झारखंड विधानसभा में खरसाँवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिलहाल वे जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उनका राजनीतिक जीवन 1980 से शुरू हुआ।.उस वक्त अलग झारखंड आंदोलन का दौर था।.अर्जुन मुंडा ने राजनीतिक पारी की शुरूआत झारखंड मुक्ति मोर्चा से की।.आंदोलन में सक्रिय रहते हुए अर्जुन मुंडा ने जनजातीय समुदायों और समाज के पिछड़े तबकों के उत्थान की कोशिश की।.1995 में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर बिहार विधानसभा पहुंचे। बतौर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी 2000 और 2005 के चुनावों में भी उन्होंने खरसावां से जीत हासिल की। वर्ष 2000 में अलग झारखंड राज्य का गठन होने के बाद अर्जुन मुंडा बाबूलाल मरांडी के कैबिनेट में समाज कल्याण मंत्री बनाये गये। वर्ष 2003 में विरोध के कारण बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री के पद से हटना पड़ा. मधु कोडा (जन्म 6 जनवरी 1971 पाताहातू, पश्चिमी सिंहभूम) झारखंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्हें इस नवनिर्मित राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के रूप में 18 सितंबर 2006 को दि्लाई गयी थी। श्री कोडा के मंत्रिमंडल में आठ मंत्री हैं एवं वे भारत के किसी भी प्रांत में निर्दलीय उम्मीद्वार के रूप में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। मधु कोडा के राजनैतिक जीवन की शुरुआत आल झारखंड स्टूडेंड यूनियन के एक कार्यकर्ता के रूप में हुई थी बाद में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी सदस्य बने। 2000 के झारखंड विधानसभा के चुनावों में वे भाजपा उम्मीद्वार के रूप में जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से चयनित हुए। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में वे पंचायती राज मंत्री बने और बाद में वे 2003 में अर्जुन मुंडा की सरकार बनने के बाद भी इसी पद पर काबिज रही। 2005 की विधानसभा चुनावों में उन्हें भाजपा द्वारा उम्मीद्वार बनाने से मना कर दिया गया। इसके बाद वे एक निर्दलीय के रूप में उसी विधान सभा सीट से चुने गये। खंडित जनादेश के कारण वे भाजपा के नेतृत्व में बननेवाली अर्जुन मुंडा की सरकार का उन्होंने बाहर से समर्थन किया और उन्हें खान एवं भूवैज्ञानिक मामलों का मंत्री बनाया गया। सितंबर 2006 में श्री कोडा और अन्य तीन निर्दलीय विधायकों ने श्री मुंडा की सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया जिससे सरकार अल्पमत में आ गयी। बाद में विपक्ष संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार कर अपनी सरकार बनायी जिसमें झामुमो, राजद, युनाइटेड गोअन्स डेमोक्रैटिक पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, फारवर्ड ब्लाक, 3 निर्दलीय विधायक शामिल थे। जिसमें कांग्रेस बाहर से समर्थन कर रही है। .

अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा के बीच समानता

अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): झारखण्ड, प्रांत, भारतीय जनता पार्टी

झारखण्ड

झारखण्ड यानी 'झार' या 'झाड़' जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और 'खण्ड' यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। 1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा.

अर्जुन मुंडा और झारखण्ड · झारखण्ड और मधु कोड़ा · और देखें »

प्रांत

प्रान्त एक प्रादेशिक इकाई है, जो कि लगभग हमेशा ही एक देश या राज्य के अंतर्गत एक प्रशासकीय खंड होता है। .

अर्जुन मुंडा और प्रांत · प्रांत और मधु कोड़ा · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

अर्जुन मुंडा और भारतीय जनता पार्टी · भारतीय जनता पार्टी और मधु कोड़ा · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा के बीच तुलना

अर्जुन मुंडा 6 संबंध है और मधु कोड़ा 19 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 12.00% है = 3 / (6 + 19)।

संदर्भ

यह लेख अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »