लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अरब-इजराइल संघर्ष

सूची अरब-इजराइल संघर्ष

अनेकों अरब देशों तथा इजराइल के बीच चला आ रहा राजनैतिक तनाव तथा सैन्य संघर्ष अरब-इजराइल संघर्ष कहलाता है। इस संघर्ष का मूल कारण १९वीं शताब्दी के अन्त में यहूदीवाद तथा अरब राष्ट्रवाद का उदय होना है। .

6 संबंधों: मध्य पूर्व, यहूदीवाद, इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष, इज़राइल, अरब-इजराइल युद्ध (१९४८), छः दिन का युद्ध

मध्य पूर्व

मध्य पूर्व का राजनीतिक नक्शा मध्य पूर्व (या पूर्व में ज्यादा प्रचलित पूर्व के करीब (Near East)) दक्षिण पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप और उत्तरी पूर्वी अफ़्रीका में विस्तारित क्षेत्र है। इसकी कोई स्पष्ट सीमा रेखा नहीं है, अक्सर इस शब्द का प्रयोग पूर्व के पास (Near East) के एक पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता, ठीक सुदूर पूर्व (Far East) के विपरित। मध्य पूर्व शब्द का प्रचलन १९०० के आसपास के यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ। .

नई!!: अरब-इजराइल संघर्ष और मध्य पूर्व · और देखें »

यहूदीवाद

थियोडोर हर्जल को यहूदीवाद का जनक माना जाता है। यहूदीवाद (Zionism; हिब्रू: צִיּוֹנוּת Tsiyyonut IPA: after Zion) यहूदियों का तथा यहूदी संस्कृति का राष्ट्रवादी राजनैतिक आन्दोलन है जो इसराइल के ऐतिहासिक भूभाग में यहूदी देश की पुनर्स्थापना का समर्थन करता है। यहूदीवाद का आरम्भ मध्य एवं पूर्वी यूरोप में १९वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुआ। यह यूरोप के सिमेटिकविरोधी राष्ट्रवादी आन्दोलनों के प्रतिक्रियास्वरूप एक राष्ट्रीय पुनरुज्जीवन आन्दोलन के रूप में शुरू हुआ। इसके शीघ्र बाद इस आन्दोलन के अधिकांश नेताओं ने फिलिस्तीन के अन्दर अपना देश बनाने का लक्ष्य स्वीकार किया। फिलिस्तीन उस समय उसमानी साम्राज्य के अधीन था। .

नई!!: अरब-इजराइल संघर्ष और यहूदीवाद · और देखें »

इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष

इज़रायली-फिलिस्तीनी संघर्ष जो अभी तक जारी है, इज़राइल और फिलिस्तिनियों के बिच का एक संघर्ष है। यह अरब-इजराइल संघर्ष की एक लम्बी कड़ी है। वास्तव में, यह दो समूहों के बिच एक हि क्षेत्र पर किये गए दावे का संघर्ष है। द्वि-राज्य सिद्धांत के लिए यहाँ कई प्रयास किये गए, जिसमें इजराइल से अलग एक स्वतंत्र फिलिस्तीन राज्य बनाने के लिए कहा गया था। वर्तमान में, इसरायली और फिलिस्तीनियों की बहुमत चाहती है की, (कई मुख्य मत (पोल) के अनुसार) द्वि-राज्य सिद्धांत पर इस संघर्ष को ख़त्म कर दिया जाय। कई फिलिस्तीनी हैं जो पश्चिम किनारे और गाज़ा पट्टी को भविष्य का अपना राज्य के रूप में देखते हैं, जिस नजरिये को कई इसरायलीयों ने स्वीकारा भी है।Dershowitz, Alan.

नई!!: अरब-इजराइल संघर्ष और इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: अरब-इजराइल संघर्ष और इज़राइल · और देखें »

अरब-इजराइल युद्ध (१९४८)

१९४८ का अरब-इजराइली युद्ध इजराइल तथा अरब राज्यों के सैनिक गुट और फिलिस्तीनी अरब सेनाओं के बीच लड़ा गया प्रथम युद्ध था। .

नई!!: अरब-इजराइल संघर्ष और अरब-इजराइल युद्ध (१९४८) · और देखें »

छः दिन का युद्ध

छः दिवसीय युद्ध में इजराइल ने मिस्र के बहुत बडे भाग को जीत लिया था। छः दिवसीय युद्ध में विजित क्षेत्र अलग रंग से दिखाये गये हैं। छः दिवसीय युद्ध (५ जून १९६७ से १० जून १९६७) इजराइल तथा उसके पड़ोसी देशों - मिस्र, जॉर्डन तथा सीरिया के बीच लड़ा गया था। .

नई!!: अरब-इजराइल संघर्ष और छः दिन का युद्ध · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »