लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमीलिया एरहार्ट और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अमीलिया एरहार्ट और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच अंतर

अमीलिया एरहार्ट vs. मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान

अमीलिया मैरी एरहार्ट (Amelia Mary Earhart) (जुलाई 24, 1897 – लापता 1937) प्रसिद्ध अमेरिकी विमानचालक व लेखिका थीं। वह पहली महिला थीं जिन्हें सयुंक्त राज्य सशस्त्र सेना के डिस्टिंग्विश्ड फ्लाइंग क्रॉस से सम्मानित किया गया था, यह पदक अमीलिया को अटलांटिक महासागर अकेले पार करने के लिए दिया गया था। इन्होंने अन्य कई रिकॉर्ड भी बनाएँ थे, अपने उड़ान अनुभवों का वर्णन करने वाली सर्वश्रेष्ठ बिक्री वाली किताबें लिखीं और महिला पायलटों के संगठन नाइंटी-नाइन की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। 1935 में अमीलिया ने इंडियाना राज्य के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के उड्डयन विभाग में अस्थायी शिक्षक बन कर महिला विद्यार्थियों को कैरियर के प्रति आधिवक्ता देने व विमानन के अपने प्रेम के द्वारा प्रेरणा देने का कार्य किया। वे नेशनल वुमेंस पार्टी की सदस्य थीं। 1937 में अपने पृथवी के परिनौसंचालन उड़ान के प्रयास के दौरान अमीलिया मध्य-प्रशान्त महासागर के ऊपर हॉवलैंड द्वीप के समीप विमान समेत गायब हो गईं। इनके बारे में अबतक कोई ख़बर नहीं है। इनका जीवन, कैरियर और इनका ग़ायब हो जाना अबतक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। . मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (मैसाचुसेट्स इन्स्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी - एमआईटी) (Massachusetts Institute of Technology) कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में स्थित एक निजी शोध विश्वविद्यालय है। एमआईटी में 32 शैक्षणिक विभागों से युक्त पांच विद्यालय और एक महाविद्यालय है, जिसमें वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी अनुसंधान पर विशेष जोर दिया जाता है। एमआईटी दो निजी भूमि अनुदान विश्वविद्यालयों में से एक है और वह समुद्री-अनुदान और अंतरिक्ष-अनुदान विश्वविद्यालय भी है। विलियम बार्टन रोजर्स द्वारा 1861 में संयुक्त राज्य अमेरिका के औद्योगिकीकरण की जरुरतो को ध्यान में रख कर स्थापित किए गए इस विश्वविद्यालय ने यूरोपीय विश्वविद्यालय प्रतिमान को अपनाया और इसमें प्रारंभ से ही प्रयोगशाला शिक्षा पर जोर दिया गया। इसका मौजूदा परिसर 1916 में खुला, जो चार्ल्स नदी घाटी के उत्तरी किनारे पर फैला हुआ है। एमआईटी शोधकर्ता द्वितीय विश्वयुद्ध और शीतयुद्ध के दौरान सुरक्षा अनुसंधान के संबंध में कम्प्यूटर, रडार और इनर्टिअल (inertial) मार्गदर्शन रचने के प्रयत्नो में जुड़े हुए थे। पिछले 60 वर्षों में, एमआईटी के शिक्षात्मक कार्यक्रम भौतिक विज्ञान और अभियांत्रिकी से परे अर्थशास्त्र, दर्शन, भाषा विज्ञान, राजनीति विज्ञान और प्रबंधन जैसे सामाजिक विज्ञान तक भी विस्तरीत हुए है। एमआईटी में वर्ष 2009-2010 के पतझड़ के सत्र के लिए अवरस्नातक स्तर पर 4,232 और स्नातक स्तर पर 6,152 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। इसमें करीबन 1,009 संकाय सदस्यों को रोजगार प्रदान किया है। इसकी बंदोबस्ती और अनुसंधान पर वार्षिक व्यय अन्य किसी भी अमेरिकी विश्वविद्यालयो में से सबसे अधिक है। अब तक 75 नोबल पुरस्कार विजेता, 47 राष्ट्रीय विज्ञान पदक प्रापक और 31 मैकआर्थर अध्येता इस विश्वविद्यालय के साथ वर्तमान या भूतपूर्व समय में सम्बद्ध रहे है। एमआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित कंपनियों का एकत्रित राजस्व विश्व की सबसे बड़ी सत्तरहवीं अर्थव्यवस्था है। इंजिनीयर्स द्वारा 33 खेल प्रायोजित है, जिनमें से ज्यादातर NCAA श्रेणी III के न्यू इंग्लैंड महिला और पुरुषों के व्यायामी सम्मेलन में भाग लेते है, श्रेणी I के नौकायन कार्यक्रम EARC और EAWRC प्रतिस्पर्धा के भाग है। .

अमीलिया एरहार्ट और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच समानता

अमीलिया एरहार्ट और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): पर्ड्यू विश्वविद्यालय

पर्ड्यू विश्वविद्यालय

पर्ड्यू विश्वविद्यालय (Purdue University) इंडियाना, अमेरिका के पश्चिम लाफियेट में स्थित पर्ड्यू विश्वविद्यालय प्रणाली के छह परिसरों में सबसे प्रमुख विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना ६ मई १८६९ को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कृषि में अध्ययन एवं शोध हेतु लाफियेट व्यापारी जॉन पर्ड्यू से दानस्वरूप प्राप्त भूमि और राशि से उन्हीं के नाम पर एक भूमि अनुदान विश्वविद्यालय के रूप में इंडियाना महासभा द्वारा मोर्रिल्ल अधिनियम के अंतर्गत की गई। छह प्रशिक्षकों और ३९ छात्रों के साथ १६ सितंबर १८७४ को कक्षाएँ शुरू हुई। वर्तमान में, पर्ड्यू छात्र-नामांकन के मामले में इंडियाना के सभी विश्वविद्यालयों में दूसरे पायदान पर है। इसके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की दूसरी सबसे बडी आबादी पर्ड्यू में है। पर्ड्यू २१० से भी अधिक अध्ययन क्षेत्रों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्रियाँ प्रदान करता है। अमेरिकी उड्डयन के इतिहास में यह विश्वविद्यालय एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सर्वप्रथम उड़ान प्रशिक्षण में शैक्षिक आकलन, वैमानिकी में प्रथम चतुर्वर्षीय स्नातक डिग्री व प्रथम विश्वविद्यालय विमानक्षेत्र (पर्ड्यू विश्वविद्यालय विमानक्षेत्र) यहीं पर स्थापित हुए। २०वीं शताब्दी के मध्य में विमानन कार्यक्रम का विस्तार करते हुए इसमें अंतरिक्ष उड़ानों को भी समाविष्ट कर लिया गया, जिसके चलते पर्ड्यू को उसका उपनाम मिला - क्रेडल ऑफ़ अस्त्रोनौट्स अर्थात् "अंतरिक्ष यात्रियों का पालना।" अब तक बाईस पर्ड्यू स्नातक अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं, जिनमें नील आर्मस्ट्रांग (चन्द्रमा पर चलने वाले पहले व्यक्ति), गस ग्रिस्सोम (मूल मेर्चुरी सेवेन अंतरिक्ष यात्री) व यूजीन सरनन (सबसे हाल में चंद्रमा पर चलने व्यक्ति) शामिल है। .

अमीलिया एरहार्ट और पर्ड्यू विश्वविद्यालय · पर्ड्यू विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अमीलिया एरहार्ट और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच तुलना

अमीलिया एरहार्ट 7 संबंध है और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान 59 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 1.52% है = 1 / (7 + 59)।

संदर्भ

यह लेख अमीलिया एरहार्ट और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »