लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमरीका के शहरों की सूची और संयुक्त राज्य

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अमरीका के शहरों की सूची और संयुक्त राज्य के बीच अंतर

अमरीका के शहरों की सूची vs. संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमरीका में पचास प्रांत है, यह सूची उनके प्रांतो के अनुसार सूचीबद्ध की गयी है, संबंधित राज्यों के शहरों की सूची देखने के लिए राज्य विशेष के पृष्ठ को देखें:- . संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

अमरीका के शहरों की सूची और संयुक्त राज्य के बीच समानता

अमरीका के शहरों की सूची और संयुक्त राज्य आम में 35 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): टेनेसी, टेक्सस, एरीजोना, डेलावेयर, न्यू मेक्सिको, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, नेवाडा, नॉर्थ डकोटा, पेन्सिलवेनिया, फ़्लोरिडा, मिशिगन, मिसिसिप्पी, मैरिलैण्ड, मोन्टाना, यूटा, रोड आइलैण्ड, साउथ डकोटा, हवाई, वर्जीनिया, वायोमिंग, विस्कॉन्सिन, वेस्ट वर्जीनिया, वॉशिंगटन राज्य, ओहायो, आयोवा, आर्कन्सा, इडाहो, इण्डियाना, इलिनॉय, ..., कैलिफ़ोर्निया, कॅण्टकी, कॉलोराडो, अलाबामा, अलास्का सूचकांक विस्तार (5 अधिक) »

टेनेसी

मानचित्र में टेनेसी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक राज्य है। टेनेसी के उत्तर में केंटकी और वर्जीनिया, पूर्व में नॉर्थ कैरोलीना, दक्षिण में जॉर्जिया, अलबामा, और मिसिसिपी और पश्चिम में अर्कांसस और मिसौरी है। 2016 के अनुमान के अनुसार, इसकी 66,51,194 की आबादी है। टेनेसी अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ रहा 14 वा राज्य है और जनसंख्या की 17 वीं रैंक पर है। वह स्थान है कुल भूमि क्षेत्र में 36 पर आता हैं। 1796 में यह 16 वे राज्य की तौर पर संघ में शामिल हो गया। 626,144 की 2008 में गिनी गयी आबादी के साथ नैशविले मेट्रोपोलिटन एरिया व राज्य कि राजधानी है। राज्य के सबसे ज्यादा 1,521,437 लोगों के साथ इसका सबसे बड़ा शहर है मेम्फिस है। .

अमरीका के शहरों की सूची और टेनेसी · टेनेसी और संयुक्त राज्य · और देखें »

टेक्सस

thumbnail टेक्सास (Texas) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक दक्षिणी प्रान्त है। स्थिति: 31 डिग्री 40 मिनट उ. अ. तथा 98 डिग्री 30 मिनट पं॰ दे.। यह संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिणी मध्य राज्यों में से एक राज्य है। इसके पूर्व में लुइज़िऐना (Louisiana) और आरकैनसस (Arkansas), पश्चिम में न्यूमेक्सिको, उत्तर में आरकैनसस तथा ओक्लाहोमा (Oklahoma) तथा दक्षिण में मेक्सिको एवं मेक्सिको की खाड़ी स्थित है। इस राज्य का क्षेत्रफल 2,67,339 वर्ग मील है जिसमें से 3,695 वर्ग मील क्षेत्र जल से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी ऑस्टिन (Austin) है। टक्सैस की ढाल गल्फ कोस्ट से उत्तर, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम की ओर है। सुदूर उत्तर-पश्चिम तथा पश्चिम में इसकी ऊँचाई 4,000 फुट है। सुदूर पश्चिम में रॉकी पर्वतमाला की पूर्वी शाखा इसे पार करती है, जिसकी मुख्य चोटियाँ ग्वॉडलूप (Guadalupe) 8,715 फुट, लिवरमूर (Livermore) 8,382 फुट तथा ऐमॉरी (Emory) 7,835 फुट ऊँची हैं। यहाँ की मुख्य नदियाँ रीओग्रैंड, न्यूएसेस, सैन ऐनटोनिओ, ग्वॉडलूप, कॉलोरॉडो, ब्रैजस, ट्रिनिटी, नेचेज तथा साबीन हैं। टेक्सैस के निम्नलिखित चार प्राकृतिक भाग हैं: 1.

अमरीका के शहरों की सूची और टेक्सस · टेक्सस और संयुक्त राज्य · और देखें »

एरीजोना

thumbnail एरीजोना (Arizona) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणपश्चिमी हिस्से में स्थित राज्य है। इसका सबसे बड़ा शहर और राजधानी फ़िनक्स है। दूसरा सबसे बड़ा राज्य टक्सन है और उसके बाद फ़िनक्स के महानगर क्षेत्र स्थित शहर मेसा, ग्लेनडेल, चंदलर और स्कोत्ट्सडेल है। एरीजोना संयुक्त राज्यों में शामिल होने वाला ४८व राज्य था जिसे की इसमें १४ फरबरी १९१२ को समिलित किया गया। इसी दिन इस राज्य की देश में माने जाने वाली भूमि की वर्षागाठ भी थी। एरीजोना अपने रेगिस्तानी मौसम, भयंकर गर्मी और हल्की ठंड के लिए जाना जाता है। पर राज्य के उच्च इलाकों में बहुत पहाड़ व जंगल है, इसी कारण वहाँ का मौसम अन्य राज्य के मुकाबले ठंडा रहता है। जुलाई १ २००६ के अनुसार एरीजोना देश में आबादी के हिसाब से सबसे तेजी से बढ़ता राज्य है। इससे पहले यह दर्जा नेवादा के पास था। राज्य का एक-चौथाई इलाका मूल अमेरिकी आदिवासी के लिये संरक्षित है। राज्य की आधिकरिक भाषा अँग्रेजी है जिसे बोलने वाले जनसंख्या के 74 प्रतिशत है। स्पेनी 19.5 प्रतिशत द्वारा बोली जाती है। 2015 में राज्य की आबादी 68,28,065 अनुमानित की गई है। जिस हिसाब से उसका अमेरिकी राज्यों में 14वां स्थान है। Image:Tree, Canyon de Chelly, Apache County AZ.jpg Image:Sedona Arizona-27527-4.jpg Image:Lockett Meadow, 1996.jpg श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और एरीजोना · एरीजोना और संयुक्त राज्य · और देखें »

डेलावेयर

thumbnail डेलावेयर (Delaware) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। यह दक्षिण और पश्चिम में मैरीलैंड से, उत्तर-पूर्व में न्यू जर्सी द्वारा, और उत्तर में पेंसिल्वेनिया से सीमा रखता है। राज्य का नाम अंग्रेज रईस और वर्जीनिया के पहले औपनिवेशिक गवर्नर थॉमस वेस्ट, तृतीय बैरोन दे ला वॉर के ऊपर रखा गया है। डेलावेयर संयुक्त राज्य का दूसरा सबसे छोटा, छठा सबसे कम आबादी वाला और छठा सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। डेलावेयर को तीन काउंटियों में विभाजित किया गया है जो कि किसी भी राज्य में काउंटियों की सबसे कम संख्या है। 16 वीं शताब्दी में यूरोपियों द्वारा इसके समुद्र तट की खोज बीन किये जाने से पहले, डेलावेयर में मूल अमेरिकियों के कई समूहों बसे हुए थे। डेलावेयर अमेरिकी क्रांति में भाग लेने वाले 13 कॉलोनियों में से एक था। 7 दिसंबर 1787 को, डेलावेयर संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को स्वीकृति देने वाला पहला राज्य बन गया और तब से वह खुद को "पहला राज्य" के रूप में प्रचारित कर रहा है। .

अमरीका के शहरों की सूची और डेलावेयर · डेलावेयर और संयुक्त राज्य · और देखें »

न्यू मेक्सिको

अमेरिका के नक्शे में स्थिति न्यू मेक्सिको (New Mexico और Nuevo México) एक राज्य है जो संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। यूरोपीय खोज से हजारों साल पहले तक यहाँ मूल अमेरिकी निवास करते थे। न्यू मैक्सिको का 1598 में स्पेनिश द्वारा उपनिवेशीकरण किया गया था। बाद में यह स्वतंत्र मेक्सिको का हिस्सा बना। 1848 में अमेरिका से अपनी हार के पश्चात् यह इलाका मेक्सिको ने अमेरिका को सौंप दिया। यह 6 जनवरी 1912 को 47वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। न्यू मेक्सिको अमेरिका का पाँचवां सबसे बड़ा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 20,81,015 हैं। इससे इसका सब राज्यों में 36वां स्थान हुआ। 69.7% लोगों द्वारा अंग्रेज़ी और 28.5% द्वारा स्पेनी मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। नावाजो एक मूल अमेरिकी भाषा 3.5% जनता द्वारा बोली जाती हैं। लगभग 80% जनता ईसाई धर्म को मानती हैं। .

अमरीका के शहरों की सूची और न्यू मेक्सिको · न्यू मेक्सिको और संयुक्त राज्य · और देखें »

न्यू जर्सी

अमेरिका में स्थिति न्यू जर्सी (New Jersey) संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर में एक राज्य है। यह उत्तर और पूर्व में न्यूयॉर्क से, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण में अटलांटिक महासागर से, पेंसिल्वेनिया से पश्चिम में और डेलावेयर द्वारा दक्षिण-पश्चिम पर सीमा रखता है। न्यू जर्सी में मूल अमेरिकी निवासी ने 2,800 वर्षों से अधिक तक निवास किया। 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में, डच और स्वीडन ने पहले यूरोपीय बस्तियां बनाईं। बाद में अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और इसका नाम जर्सी द्वीप के ऊपर रखा। अमेरिका में न्यू जर्सी चौथा सबसे छोटा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 89,44,469 हैं। सबसे अधिक आबादी में वह 11वां स्थान रखता है लेकिन जनसंख्या घनत्व के मामले में इसका पहला स्थान है। लगभग 70% लोग सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा बोलते हैं। 16% स्पेनिश और 2.7% लोग भारतीय भाषाएँ बोलते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और न्यू जर्सी · न्यू जर्सी और संयुक्त राज्य · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और न्यूयॉर्क · न्यूयॉर्क और संयुक्त राज्य · और देखें »

नेवाडा

मानचित्र में स्थिति नेवाडा (Nevada) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। नेवादा 7वां सबसे व्यापक क्षेत्र वाला और 34वां सबसे अधिक आबादी वाला अमरीकी राज्य है। नेवादा काफी हद तक रेगिस्तान और अर्ध-शुष्क है, जिसमें से अधिकतर इलाका ग्रेट बेसिन (एक बन्द जलसम्भर) के भीतर है। ग्रेट बेसीन के दक्षिण में स्थित क्षेत्र मोहावी मरुस्थल के भीतर हैं। नेवाडा का पता लगाने वाले पहले यूरोपीय लोग स्पैनिश थे। यह क्षेत्र न्यू स्पेन नामक स्पेनी कालोनी का हिस्सा बन गया और 1821 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद मेक्सिको का हिस्सा बन गया। मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध में अपनी जीत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1848 में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। नेवादा 31 अक्टूबर 1864 को 36वां राज्य बना। 1940 में नेवाडा की आबादी केवल 1,10,000 से थोड़ी ही अधिक थी। हालांकि जुआ वैध होने के कारण नेवादा 20वीं शताब्दी में एक प्रमुख पर्यटन स्थल में बदल गया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 29,40,058 है। राज्य का सबसा बड़ा शहर लास वेगास है। .

अमरीका के शहरों की सूची और नेवाडा · नेवाडा और संयुक्त राज्य · और देखें »

नॉर्थ डकोटा

अमेरिका में स्थिति नॉर्थ डकोटा (North Dakota) उत्तरी संयुक्त राज्य अमेरिका में राज्य है। इसे 1889 में 39वें राज्य के रूप में भर्ती किया गया था। इसका इलाका ग्रेट प्लेन नामक मैदानी क्षेत्र में पड़ता है और इसे फ्रांस से 1803 में खरीदा गया था। इसकी सीमा उत्तर में कनाडाई प्रांतों सैस्कैचेवेन और मानिटोबा से, पूर्व में मिनेसोटा से, दक्षिण में साउथ डकोटा से और पश्चिम में मोंटाना से लगती है। क्षेत्र के हिसाब से नॉर्थ डकोटा का अमेरिका राज्यों में 19वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या केवल 7,57,952 हैं जिससे इसका 47वां स्थान हुआ। बिस्मार्क राज्य की राजधानी है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और नॉर्थ डकोटा · नॉर्थ डकोटा और संयुक्त राज्य · और देखें »

पेन्सिलवेनिया

संयुक्त राज्य अमरीका में पेन्सिलवेनिया पेन्सिलवेनिया (Pennsylvania) राष्ट्रमण्डल जिसे आम तौर पर पी.ए. कहा जाता है, अमेरिका के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। पेनसिल्वेनिया को १८०२ से कीस्टोन (keystone) राज्य के नाम से जाना जाता है क्योंकि वह अमरीका के प्रथम तेरह बस्तियो के मध्य में स्थित है। पेनसिल्वेनिया का एक और नाम "क्वेकर" (Quaker) राज्य भी है। साम्रराज्यीय समय में उसे क्वेकर राज्य भी कहा जाता था। पेनसिल्वेनिया की तटरेखा ईरि झील से लगकर ५१ मील और डेलावेर खाडी से लगकर ५७ मील है। फिलाडेल्फिया पेनसिल्वेनिया का सबसे बड़ा शहर है। ---- प्रमुख तथ्य राजधानीः हैरिसबर्ग प्रमुख शहरः पिट्सबर्ग, फिलाडेल्फिया क्षेत्रफलः 46,058 वर्ग मील जनसंख्याः 1,27,84,227 वर्ष 2016 के अनुमान अनुसार मुख्य उद्योगः स्टील, कृषि भुट्टा, सोयाबीन, मशरूम खनन, इलेक्ट्रानिक उत्पाद एवं औषधियाँ मुख्य नदियाँ: एलगेनी, सक्शीना, डेलावेयर, ओहायो एवं स्कूकिल ---- यह राज्य कीस्टोन राज्य के नाम से भी मशहूर है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और पेन्सिलवेनिया · पेन्सिलवेनिया और संयुक्त राज्य · और देखें »

फ़्लोरिडा

फ्लोरिडा संयुक्त राज्य के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है, जिसके उत्तर-पश्चिमी सीमा पर अलाबामा और उत्तरी सीमा पर जॉर्जिया स्थित है।संयुक्त राज्य में शामिल होने वाला यह 27वां राज्य था। इस राज्य के भूस्थल का अधिकांश भाग एक बड़ा प्रायद्वीप है जिसके पश्चिम में मैक्सिको की खाड़ी और पूर्व में अटलांटिक महासागर है। साधारणतया इसकी गर्म जलवायु की वजह से इसे "सनशाइन स्टेट" के रूप में उपनामित किया गया है। इसके उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में उपोष्णकटिबंधीय एवं दक्षिणी भाग में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है। इस राज्य में चार बड़े शहरी क्षेत्र, कई छोटे-छोटे औद्योगिक नगर और बहुत से छोटे कस्बें हैं।संयुक्त राज्य के जनगणना विभाग (यूनाइटेड स्टेट्स सेंसस ब्यूरो) का अनुमान है कि 2008 में इस राज्य की जनसंख्या 18,328,340 थी और फ्लोरिडा, U.S. के चौथे सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के रूप में श्रेणीत था। टलहसी, इस राज्य की राजधानी और मियामी सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। फ्लोरिडा के निवासियों को सटीक तौर पर "फ्लोरिडियन्स" के रूप में जाना जाता है। .

अमरीका के शहरों की सूची और फ़्लोरिडा · फ़्लोरिडा और संयुक्त राज्य · और देखें »

मिशिगन

अमेरिका में स्थिति मिशिगन (Michigan) विशाल झीलें के इलाके पर संयुक्त राज्य के मध्य पश्चिम क्षेत्र में स्थित राज्य है। इसकी राजधानी लांसिंग है, और इसका सबसे बड़ा शहर डेट्रोइट है। मिशिगन एकमात्र राज्य है जिसमें दो प्रायद्वीप शामिल हैं। मिशिगन में दुनिया के किसी भी राजनीतिक उपखंड के मुकाबले सबसे बड़ा मीठे पानी का किनारा है। 17वीं शताब्दी में फ्रांसीसी खोजकर्ताओं द्वारा उपनिवेशित होने से पहले मिशिगन में कई मूल अमेरिकी जनजातियाँ निवास करती थी। 1762 में सप्तवर्षीय युद्ध में फ्रांस की हार के बाद यह क्षेत्र ब्रिटिश शासन के अधीन आया। जिसने अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध में हार के बाद यह क्षेत्र नए स्वतंत्र हुए संयुक्त राज्य को सौंप दिया गया। इसे 26वें राज्य के रूप में 26 जनवरी 1837 को संघ में भर्ती किया गया। हालांकि मिशिगन एक विविध अर्थव्यवस्था विकसित किये हुए हैं, लेकिन इसे व्यापक रूप से अमेरिकी मोटर वाहन उद्योग के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यह देश की तीन प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों का घर है (जिन सबका मुख्यालय डेट्रोइट महानगरीय क्षेत्र के भीतर है)। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 99,28,300 है। जिससे इसका राज्यों में 10वां स्थान हुआ। 91% जनता अंग्रेज़ी बोलती हैं जो कानूनी तौर पर सरकारी भाषा नहीं है (वास्तव वो है)। .

अमरीका के शहरों की सूची और मिशिगन · मिशिगन और संयुक्त राज्य · और देखें »

मिसिसिप्पी

अमेरिका में स्थिति मिसिसिप्पी (Mississippi) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। इसकी पश्चिमी सीमा मिसिसिपी नदी द्वारा बनाई गई है। मिसिसिपी उत्तर में टेनेसी, पूर्व में अलबामा, दक्षिण में लूइसियाना और पश्चिम में, मिसिसिपी नदी के पार, लुइसियाना और अर्कांसस से अपनी सीमा रखता है। इसकी दक्षिणी सीमा का छोटा हिस्सा मैक्सिको की खाड़ी से भी लगता है। 1699 में फ्रेंच उपनिवेशवादियों ने पहले यूरोपीय बस्ती की स्थापना की। उपनिवेशवादियों ने अफ्रीकी गुलामों को मजदूरों के रूप में आयात किया। ग्रेट ब्रिटेन की सप्तवर्षीय युद्ध में जीत के बाद फ्रांस ने पेरिस की संधि (1763) के तहत मिसिसिपी क्षेत्र का ब्रिटेन को आत्मसमर्पण कर दिया। अमेरिकी क्रांति के बाद, ब्रिटेन ने इस क्षेत्र को नए संयुक्त राज्य अमरीका को सौंप दिया। 10 दिसंबर 1817 को मिसिसिपी को संघ में 20वें राज्य के तौर पर भर्ती किया गया। 9 जनवरी, 1861 को मिसिसिपी संघ से अपने अलगाव की घोषणा करने वाला दूसरा राज्य बन गया और यह परिसंघीय राज्य अमेरिका के संस्थापक सदस्यों में से एक था। 2015 के अनुमान के मुताबिक मिसिसिप्पी की जनसंख्या 29,92,333 है। जिस हिसाब से उसका अमेरिका के राज्यों में 32वां स्थान है। क्षेत्र में भी उसका स्थान 32वां ही है। अंग्रेज़ी सरकारी भाषा है जो 96% जनता द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। .

अमरीका के शहरों की सूची और मिसिसिप्पी · मिसिसिप्पी और संयुक्त राज्य · और देखें »

मैरिलैण्ड

thumbnail मैरिलैण्ड (Maryland) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और मैरिलैण्ड · मैरिलैण्ड और संयुक्त राज्य · और देखें »

मोन्टाना

सयुक्त राज्य में स्थिति मोन्टाना (Montana) संयुक्त राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। राज्य का नाम स्पेनिश शब्द मोंटाना जिसका अर्थ पर्वत है, से लिया गया है। मोंटाना की तीन कनाडाई प्रांतों: ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, और सस्केचेवान के साथ 545 मील (877 किमी) की सीमा है। इसके पूर्व में नॉर्थ डेकोटा और साउथ डेकोटा, दक्षिण में वायोमिंग, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में आयडाहो स्थित है। मोंटाना अमेरिका के राज्यों में आकार के हिसाब से चौथा स्थान है, लेकिन आबादी में वह 48वां स्थान रखता है। मोन्टाना का पूर्वी हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। पश्चिमी हिस्सा ब्रिटेन के साथ 1846 में की गई संधि से अमेरिका के हाथ आया। 1889 में 41वें राज्य के रूप में इसे संघ में शामिल किया गया। मोन्टाना की अनुमानित जनसंख्या 2015 में 10,32,949 है। 94% जनता अंग्रेज़ी भाषा बोलती है जो राज्य की अधिकारिक भाषा भी है। .

अमरीका के शहरों की सूची और मोन्टाना · मोन्टाना और संयुक्त राज्य · और देखें »

यूटा

संयुक्त राज्य अमेरिका में यूटा राज्य की भौगोलिक स्थिति यूटा (अंग्रेज़ी: Utah) संयुक्त राज्य अमेरिका की मुख्यभूमि के पश्चिमी अर्ध-भाग के मध्य में स्थित एक राज्य है। 4 जनवरी 1896 को अमेरिकी संघ में सम्मिलित होने वाला यह 45वाँ राज्य था। यह अमेरिका का क्षेत्रफल के आधार पर तेरहवाँ सबसे बड़ा, जनसंख्या के आधार पर तेतीसवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या घनत्व के आधार पर दसवाँ सबसे कम सघन राज्य है। यूटा का क्षेत्रफल 2,19,887 वर्ग किमी है और कुल जनसंख्या लगभग 29 लाख है जिसमें से 80% के लगभग लोग सॉल्ट लेक सिटी केन्द्रित वॉसाच फ़्रण्ट के आसपास निवास करते हैं। इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 13.2/किमी2 है। यूटा की सीमाएँ पूर्व में कॉलोराडो, पूर्वोत्तर में वायोमिंग, उत्तर में इडाहो, दक्षिण में एरिज़ोना, और पश्चिम में नेवादा राज्यों से मिलती हैं। दक्षिण-पश्चिम में नया मेक्सिको का एक कोना भी यूटा की सीमा से मिलता है। लगभग 62% यूटावासी मॉर्मन सम्प्रदाय (ईसाई धर्म का एक सम्प्रदाय) को मानने वाले हैं और यह सम्प्रदाय यूटा की संस्कृति और दैनिक जीवन को बहुत प्रभावित करता है। चर्च ऑफ़ जीज़स क्राइस्ट ऑफ़ लेटर डे सेण्ट्स का वैश्विक मुख्यालय इस राज्य की राजधानी सॉल्ट लेक सिटी में स्थित है। यूटा अमेरिका का धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक सजातीय राज्य है और मॉर्मन सम्प्रदाय की बहुलता वाला एकमात्र राज्य है और एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ की अधिकतर जनसंख्या केवल एक ही चर्च की सदस्य है। यह राज्य परिवहन, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और शोध, सरकारी सेवाओं, और खनन का एक केन्द्र है; और बाहरी मनोरंजन के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 2013 में संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुमान अनुसार यूटा की जनसंख्या अमेरिका में दूसरी सर्वाधिक तेजी से बढ़ रही है। सेण्ट जॉर्ज 2000 से 2005 के बीच सबसे तेजी से बढ़ने वाला महानगरीय क्षेत्र था। यूटा की मध्य-मूल्य औसत आय भी अमेरिकी राज्यों में 14वें स्थान पर थी और समायोजित जीवन यापन की लागत के आधार पर दूसरे। इस राज्य की मध्य-मूल्य औसत आय 50,614 $ है। एक 2012 गैलप राष्ट्रीय सर्वेक्षण अनुसार यूटा समग्र रूप से 13 दूरन्देशी मापकों के आधार पर रहने के लिए "सबसे अच्छा राज्य" था जैसे आर्थिक, जीवन-शैली, और स्वास्थ्य सम्बन्धी अवेक्षणी मात्रिक इत्यादि। .

अमरीका के शहरों की सूची और यूटा · यूटा और संयुक्त राज्य · और देखें »

रोड आइलैण्ड

अमेरिका में स्थिति रोड आइलैंड (Rhode Island), आधिकारिक तौर पर स्टेट ऑफ़ रोड आइलैंड एंड प्रोविडेंस प्लांटेशन्स, पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में एक राज्य है। रोड आइलैंड को कनेक्टिकट द्वारा पश्चिम में, मैसाचुसेट्स द्वारा उत्तर और पूर्व में और दाक्षिण में अटलांटिक महासागर ने घेर रखा है। 4 मई 1776 को रोड आइलैंड का उपनिवेश ब्रिटिश क्राउन के प्रति अपनी निष्ठा का त्याग करने वाला तेरह उपनिवेश में से पहला था। लेकिन वो 29 मई, 1790 पर संयुक्त राज्य संविधान को अपनाने वाला आखिरी राज्य था। रोड आइलैंड सभी पचास राज्यों में क्षेत्र में सबसे छोटा है। लेकिन वो आठवां सबसे कम आबादी वाला राज्य है और जनसंख्या घनत्व के मामले में उसका दूसरा स्थान आता है (न्यू जर्सी पहला है)। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 10,56,426 हैं। प्रॉविडेंस राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। .

अमरीका के शहरों की सूची और रोड आइलैण्ड · रोड आइलैण्ड और संयुक्त राज्य · और देखें »

साउथ डकोटा

स्थान साउथ डकोटा (South Dakota) संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में एक राज्य है। 2 नवंबर, 1898 को साउथ डकोटा नॉर्थ डकोटा के साथ एक राज्य बन गया। साउथ डकोटा इन राज्यों से घिरा हुआ है: नॉर्थ डकोटा (उत्तर में), मिनेसोटा (पूर्व में), आयोवा (दक्षिण-पूर्व में), नेब्रास्का (दक्षिण में), वायोमिंग (पश्चिम में), और मोन्टाना (उत्तर-पश्चिम में)। राज्य को मिसोरी नदी ने पूर्व और पश्चिम भागों में विभाजित किया है। पूर्वी साउथ डकोटा अधिकतर आबादी का घर है और इस क्षेत्र की उपजाऊ मिट्टी का उपयोग विभिन्न फसलों को उगाने के लिए किया जाता है। मिसौरी के पश्चिम में पशुपालन प्रमुख कृषि गतिविधि है और अर्थव्यवस्था पर्यटन और रक्षा खर्च पर अधिक निर्भर है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 8,65,454 हैं। इससे इसका सभी राज्यों में स्थान 46वां हुआ। क्षेत्र के हिसाब से यह 17वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। .

अमरीका के शहरों की सूची और साउथ डकोटा · संयुक्त राज्य और साउथ डकोटा · और देखें »

हवाई

हवाई का नक़्शा हवाई (हवाइयन भाषा: Hawai'i, हवइ'इ - अंत में 'इ' को दो बार बोलें) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। हवाई के आठ मुख्य द्वीप हैं, जो उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व में एक पंक्ति पर बिछे हैं। इन आठ द्वीपों के नाम हैं (उत्तरपश्चिम से शुरू होते हुए) - नि'इहउ, कउअ'इ, ओअहू, मोलोक'इ, लान'इ, कहो'ओलवे, मउइ और हवइ'इ। इनमें हवइ'इ का द्वीप सबसे बड़ा है और पूर्ण प्रांत के नाम से भिन्न करने के लिए उसे कभी-कभी "बड़ा द्वीप" भी बुलाया जाता है। अगर बाक़ी सभी द्वीपों को मिलाया जाए तो बड़ा द्वीप उन सबके क्षेत्रफल से बड़ा है। पर्यटन और जनसँख्या की दृष्टि से चार द्वीप - ओआहू (Oʻahu), माउइ (Maui), बड़ा द्वीप (Hawaiʻi) और काउआइ (Kauaʻi) - हवाई के मुख्य द्वीप माने जाते हैं। हवाई की राजधानी होनोलूलू ओअहू पर स्थित है। मउइ अपने बालू-तट (बीच) के लिए विख्यात है। कउअ'इ में दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित और आगम सिद्धांतों पर स्थापित एक सुन्दर शैव मंदिर है। .

अमरीका के शहरों की सूची और हवाई · संयुक्त राज्य और हवाई · और देखें »

वर्जीनिया

मानचित्र में स्थिति वर्जीनिया (Virginia, अधिकारिक तौर कॉमनवेल्थ ऑफ़ वर्जीनिया) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। 1607 में लंदन कंपनी ने पहली स्थायी अंग्रेज़ी कॉलोनी के रूप में वर्जीनिया कॉलोनी को स्थापित किया था। दास श्रम और विस्थापित मूल अमेरिकी जनजातियों से प्राप्त भूमि ने कॉलोनी की शुरुआती राजनीति और वृक्षारोपण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्जीनिया अमेरिकी क्रांति में विद्रोह करने वाले तेरह उपनिवेश में से एक था। यह अमेरिकी नागरिक युद्ध में परिसंघीय राज्य अमेरिका में शामिल हो गया, जिसके दौरान रिचमंड (वर्जीनिया की राजधानी) को संघीय राजधानी बना दिया गया था। इस दौरान वर्जीनिया के उत्तर-पश्चिमी काउंटी ने अलग होकर वेस्ट वर्जीनिया राज्य का निर्माण किया। वर्जीनिया का गठन कॉमनवेल्थ के रूप में हुआ है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 84,11,808 है। इससे इसका सभी राज्यों में 12वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 35वां स्थान है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। ईसाई धर्म को सबसे ज्यादा माना जाता है। .

अमरीका के शहरों की सूची और वर्जीनिया · वर्जीनिया और संयुक्त राज्य · और देखें »

वायोमिंग

अमेरिका के नक्शे में वायोमिंग (Wyoming) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। राज्य क्षेत्र में दसवां सबसे बड़ा राज्य है लेकिन इसकी आबादी सभी राज्यों में सबसे कम है। राज्य के उत्तर में मोन्टाना, पूर्व में साउथ डकोटा और नेब्रास्का, दक्षिण में कॉलोराडो, दक्षिण-पश्चिम में यूटा, और पश्चिम में इडाहो है। 2015 राज्य की जनसंख्या का अनुमान 5,86,107 था, जो कि अमेरिका के 31 सबसे बड़े शहरों से भी कम है। राज्य के पश्चिमी दो-तिहाई हिस्से को ज्यादातर पहाड़ी पर्वतमाला और रॉकी पर्वत शृंखला ने ढ़क रखा है, जबकि राज्य का पूर्वी तिहाई इलाका उच्च ऊंचाई वाली प्रेरी है। वायोमिंग में लगभग आधी भूमि यू.एस. सरकार के स्वामित्व में है। 1950 के बाद से वायोमिंग एक राजनीतिक रूप से रूढ़िवादी राज्य रहा है जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने 1964 को छोड़कर सभी चुनाव जीते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और वायोमिंग · वायोमिंग और संयुक्त राज्य · और देखें »

विस्कॉन्सिन

अमेरिका में विस्कॉन्सिन (Wisconsin) संयुक्त राज्य अमेरिका विशाल झीलों के इलाके में राज्य है। यह राज्य पश्चिम में मिनेसोटा से, दक्षिण-पश्चिम में आयोवा से, दक्षिण में इलिनॉय से, पूर्व में मिशिगन झील से, उत्तर पूर्व में मिशिगन से, और उत्तर में सुपीरियर झील से सीमा रखता है। विस्कॉन्सिन कुल क्षेत्रफल द्वारा 23वां सबसे बड़ा राज्य है और 20वां सबसे अधिक आबादी वाला है। विस्कॉन्सिन क्षेत्र अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के बाद 1783 में संयुक्त राज्य का भाग बन गया। बढ़ती आबादी ने विस्कॉन्सिन को 29 मई, 1848 में 30वें राज्य के रूप में राज्य का दर्जा हासिल करने की अनुमति दी। 2016 के अनुमान अनुसार राज्य की जनसंख्या 57,78,708 है। लगभग 80% जनता ईसाई धर्म को मानती है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और विस्कॉन्सिन · विस्कॉन्सिन और संयुक्त राज्य · और देखें »

वेस्ट वर्जीनिया

पश्चिमी वर्जीनिया या वेस्ट वर्जीनिया (अंग्रेजी:West Virginia), संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण में अपालाचिया क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी राज्य है। इसकी सीमाएं दक्षिण-पूर्व में वर्जीनिया, दक्षिण पश्चिम में केंटकी, पूर्वोत्तर में ओहायो, उत्तर में पेंसिल्वेनिया और उत्तर पश्चिम में मेरीलैंड से मिलती हैं। पश्चिमी वर्जीनिया संयुक्त राज्य अमेरिका का 38 वां सबसे अधिक आबादी वाला और क्षेत्रफल के हिसाब से 41 वां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर चार्ल्सटन है। संयुक्त राज्य अमेरिका में इसका विलय २० जून १८६३ को ३५वें राज्य के रूप में हुआ। .

अमरीका के शहरों की सूची और वेस्ट वर्जीनिया · वेस्ट वर्जीनिया और संयुक्त राज्य · और देखें »

वॉशिंगटन राज्य

वाशिंगटन की स्थिति वाशिंगटन (Washington) संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे उत्तर-पश्चीमीय राज्य है। इसके उत्तर में कनाडा, पूर्व में इडाहो और दक्षिण में औरिगन है। वाशिंगटन राज्य का निर्माण ओरिगन संधि के तहत १८४६ में ब्रिटेन द्वारा दिए गए क्षेत्र के पश्चिमी भाग में हुआ था। यह ४२वें राज्य के रूप में १८८९ में संघ में भर्ती कराया गया था। इसका नाम संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया है। वॉशिंगटन 18वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 में इसकी जनसंख्या 72,88,000 अनुमानित की गई है। जिससे इसका इस मामले 25वां स्थान हुआ। ओलंपिया राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर सिएटल है। राज्य सबसे विकसित राज्यों में से एक है। वॉशिंगटन में विनिर्माण उद्योगों में विमान और मिसाइल, जहाज निर्माण और अन्य परिवहन उपकरण, लकड़ी, खाद्य प्रसंस्करण, धातु और धातु उत्पाद, रसायन और मशीनरी शामिल हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और वॉशिंगटन राज्य · वॉशिंगटन राज्य और संयुक्त राज्य · और देखें »

ओहायो

ओहायो (Ohio) संयुक्त राज्य अमेरिका के विशाल झीलों के क्षेत्र में एक मध्य-पश्चिमी राज्य है। राज्य का नाम ओहायो नदी से लिया गया है। 1 मार्च, 1803 को इस इलाके को 17वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। कोलंबस राज्य की राजधानी है। राज्य की सीमा पूर्व में पेंसिल्वेनिया से, उत्तर पश्चिम में मिशिगन से, उत्तर में ओन्टारियो, कनाडा से, पश्चिम में इंडियाना से, दक्षिण में केंटकी से, और दक्षिण-पूर्व में वेस्ट वर्जिनिया से लगती है। ओहायो 34वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 1,16,14,373 हैं जिससे उसका इस मामले में 7वां स्थान हुआ। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और ओहायो · ओहायो और संयुक्त राज्य · और देखें »

आयोवा

आयोवा राज्य कि संयुक्त राज्य अमेरका मे स्थिति आयोवा संयुक्त राज्य अमरीका के मध्य-पश्चिम में स्थित एक राज्य है जिसे कभी-कभी अमेरिका का दिल भी कहा जाता है। यह पूर्व में मिसिसिपी नदी और पश्चिम में मिसौरी नदी और बिग सिओक्स नदी के किनारे स्थित है। आयोवा का नाम अमेरिकन इंडियन जनजाति आयवे, जो यूरोपीय लोगों के आगमन के समय इस क्षेत्र के निवासी थे, के नाम पर आधारित है। यह राज्य फ्रेंच शासन के समय उसका हिस्सा भी रहा। बाद में जब इसे लोइसिआना ने खरीद लिया तब यहाँ के रहने वालों ने खेती-बाड़ी वाली अर्थव्यवस्था के साथ इसकी नींव डाली। आयोवा अक्सर दुनिया में खाद्य सामग्री की राजधानी भी कही जाती है, पर यह याद रखना चाहिए की इसकी अर्थव्यवस्था, संस्कृति और परिदृश्य काफी भिन्न भिन्न है। मध्य २०वि सदी में आयोवा की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में बदलाव आये और यह उत्पाद निर्माण, प्रसंस्करण, वित्तीय सेवाओं, जैव प्रौद्योगिकी, हरी ऊर्जा आधारित अर्थव्यवस्था में तबदील हो गयी। आयोवा रहने के हिसाब से पूरे देश में सबसे सुरक्षित राज्य माना जाता है। डि मायिन राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है और इसकी राजधानी भी। 2016 में इसकी आबादी 31,34,693 अनुमानित की गई है। यह इसे संयुक्त राज्य में 30वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य बनाता है। .

अमरीका के शहरों की सूची और आयोवा · आयोवा और संयुक्त राज्य · और देखें »

आर्कन्सा

thumbnail आर्कन्सा (Arkansas) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में स्थित राज्य है। इसका नाम कुँपव इंडियन लोगो का एक अल्गोंक्विन नाम है। आर्कन्सा छह राज्यों के साथ सीमा रखता है, अपने पूर्वी हिस्से में मुख्यतः मिसिसिपी नदी के द्वारा परिभाषित सीमा के साथ.

अमरीका के शहरों की सूची और आर्कन्सा · आर्कन्सा और संयुक्त राज्य · और देखें »

इडाहो

आयडाहो राज्य कि सन्युक्त रज्य मे जगह (लाल मे) इडाहो संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है जो की उसके उत्तरपश्चिमी हिस्से में स्थित है। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर और राजधानी बोइसे है। इस राज्य के नागरिकों को आय्डोहंस कहते हैं। आयडाहो संघ में ३ जुलाई १८९० को ४३वे राज्य के तौर पे समिलित किया गया। इस राज्य का ज्यादातर इलाका पहाडी है और क्षेत्रफल में पूरे इंग्लैंड से भी बड़ा है। यह चारो तरफ से जमीं से घिरा है और वाशिंगटन, ओरेगन, नेवादा, उताह, व्योमिंग, मोंटाना और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया इलाको से सीमा रखता है। यहाँ पर काफी लोग बाहर के राज्यों से आते जाते रहते हैं इसलिए इस कई बहारी लोगो का घर भी कहा जाता है। मध्य आयडाहो उत्तर अमेरिका में सबसे पुराने सकी रिसोरतो का स्थान भी है। संयुक्त राज्य के सेन्सस के अनुसार २००८ में इस राज्य की जनसंख्या १५,२३,८१६ थी। इस राज्य को प्यार से जेम राज्य भी बुलाते हैं क्यों की लगभग हर रतन यहाँ मिलता है। इसके अलावा आयडाहो दूसरी ऐसी जगह है जहा सितारा गार्नेट मिलता है, पहली भारत में हिमालय पर्वत है। राज्य का नारा "यह हमेशा के लिए" है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और इडाहो · इडाहो और संयुक्त राज्य · और देखें »

इण्डियाना

इंडियाना की संयुक्त राज्यों में स्थिति इण्डियाना Indiana) संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल किया गया १९वा राज्य है। 11 दिसंबर, 1816 को इंडियाना को अमेरिकी राज्य के रूप में संयुक्त राज्य में भर्ती किया गया था। यह विशाल झील इलाके में है व इसकी आबादी 66 लाख 33 हजार है। यह अपनी आबादी के अनुसार देश में १६वे स्थान पे आता है व आबादी के अनुसार भूमि उपयोग में १७वे. यह राज्य भूमि के अनुसार देश में ३८वे स्थान पर है। इसकी राजधानी व सबसे बड़ा शहर इंडियानापोलिस है। राज्य का नाम का अर्थ "इंडियनों की भूमि" है। इंडियाना एक विविधता वाला राज्य है। यहाँ पर एक प्रमुख शहर के अलावा कई अन्य नगर, छोटे शहर व उधोगिक शहर है। यह संयुक्त राज्यों में अपने खेल प्रतिभाओ व होने वाले आयोजनों के लिए जाना जाता है। इस राज्य के नागरिकों को हूसिएर्स कहा जाता है। इस राज्य का नाम मना जाता है कि सन १७६८ में रही इंडियाना जमीन कम्पनी का भी था। *.

अमरीका के शहरों की सूची और इण्डियाना · इण्डियाना और संयुक्त राज्य · और देखें »

इलिनॉय

thumbnail इलिनाय (Illinois) अमरीका का एक राज्य है। इसकी राजधानी स्प्रिंगफील्ड है। इस राज्य में शिकागो सबसे बड़ा शहर है। इसे 1818 में राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। यह 6वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य और भूमि क्षेत्र के मामले में 25वां सबसे बड़ा राज्य है। इलिनोइस का एक विविध आर्थिक आधार है और यह एक प्रमुख परिवहन केंद्र है। शिकागो का बंदरगाह विशाल झीलों के माध्यम से राज्य को अन्य वैश्विक बंदरगाहों से जोड़ता है। दशकों से ओ'हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा को दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक के रूप में गिना जाता है। सबसे पहले 17वीं और 18वीं शताब्दी में यूरोपीय जनसंख्या राज्य के पश्चिम में मिसिसिपी नदी पर बसी, जो कि फ्रांसीसी कनाडाई उपनिवेशवादी थे। अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध के पश्चात् संयुक्त राज्य की स्थापना हुई और अमेरिकी आबादकार 1810 के दशक में एपलाशियन पर्वतमाला को पार करके बसना शुरू हुए। शिकागो की 1830 के दशक में शिकागो नदी के तट पर स्थापना की गई जो कि दक्षिणी मिशिगन झील पर चुनिंदा प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है। जॉन डेयर के नए प्रकार के स्टील के हल के आविष्कार ने इलिनोइस के समृद्ध प्रेरी को दुनिया के सबसे अधिक उत्पादक पूर्ण और मूल्यवान खेतों में बदल दिया, जिसने जर्मनी और स्वीडन के नए आप्रवासी किसानों को आकर्षित किया। इलिनोइस में रहने के दौरान तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों का निर्वाचिन हुआ है: अब्राहम लिंकन, युलीसेस सिंपसन ग्रांट, और बराक ओबामा। इसके अतिरिक्त रोनाल्ड रीगन, जिनका राजनीतिक कैरियर कैलिफोर्निया में स्थित था, इलिनोइस में पैदा और पले-बढ़े हुए एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति है। अब इलिनोइस ने लिंकन को अपने आधिकारिक नारे, लैंड ऑफ़ लिंकन के साथ सम्मानित किया है जो कि 1954 से उसके लाइसेंस प्लेटों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। .

अमरीका के शहरों की सूची और इलिनॉय · इलिनॉय और संयुक्त राज्य · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

अमरीका के शहरों की सूची और कैलिफ़ोर्निया · कैलिफ़ोर्निया और संयुक्त राज्य · और देखें »

कॅण्टकी

अमेरिका में स्थिति कॅण्टकी, आधिकारिक तौर पर कॅण्टकी राष्ट्रमंडल, संयुक्त राज्य के पूर्वी दक्षिण-मध्य क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। कॅण्टकी चार अमेरिकी राज्यों में से एक है जिसे राष्ट्रमंडल के रूप में गठित किया गया है (दूसरे वर्जीनिया, पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स है)। मूल रूप से कॅण्टकी वर्जीनिया का हिस्सा था। 1792 में इसे 15वें राज्य के रूप में संघ में शामिल किया गया। कॅण्टकी अमेरिका का क्षेत्र में 37वां और आबादी में 26वां सबसे सबसे बड़ा राज्य है। 2016 में कॅण्टकी की जनसंख्या 44,36,974 अनुमानित की गई है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है जिसे 96% निवासी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। लगभग आधी जनता अपने को नास्तिक मानती हैं, 42% प्रोटेस्टैंट और 8% कैथोलिक। फ़्रैंकफ़ोर्ट राजधानी है। 2010 में इसका सकल राज्य उत्पाद 163.3 अरब डॉलर था, जिससे इसका देश में 28वां स्थान रहा। इसकी प्रति व्यक्ति व्यक्तिगत आय 28,513 अमेरिकी डॉलर थी, जो इसे देश में 43वां स्थान देती है। 2014 में, कॅण्टकी को यू.एस में रहने के लिये सबसे सस्ता राज्य पाया गया। .

अमरीका के शहरों की सूची और कॅण्टकी · कॅण्टकी और संयुक्त राज्य · और देखें »

कॉलोराडो

संयुक्त राज्य अमेरिका में कॉलोराडो राज्य की स्थिति कॉलोराडो (अंग्रेज़ी: Colorado) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। यह अमेरिका के मध्य-पश्चिम में दक्षिणी रॉकी पर्वतों को अपने में समाए हुए हैं। यह अमेरिका में क्षेत्रफल के आधर पर 8वाँ और जनसंख्या के आधार पर 22वाँ सबसे बड़ा राज्य है। संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार 1 जुलाई 2014 को कॉलोराडो की जनसंख्या 53,55,866 थी, जो 2010 में हुई जनगणना की तुलना में 6.5% अधिक थी। इसका क्षेत्रफल 2,69,837 वर्ग किमी है। इस राज्य का नाम कॉलोराडो नदी के नाम पर पड़ा, जिसका नाम स्पेनी यात्रियों ने रियो कोलोराडो (Río Colorado) रखा था। कॉलोराडो के राज्यक्षेत्र को 28 फ़रवरी 1861 को संघटित किया गया था और अमेरिकी राष्ट्रपति यूलिसिस ऍस ग्राण्ट ने 1 अगस्त 1876 को एक उद्घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर कर इसे अमेरिका में सम्मिलित किया। कॉलोराडो को "शतकीय राज्य" (Centennial State) भी कहा जाता है जो इसका उपनाम है क्योंकि यह अमेरिकी स्वतन्त्रता की घोषणा के सौ वर्ष पूरे होने के 28 दिन बाद राज्य बना था। कॉलोराडो की सीमाएँ उत्तर में वायोमिंग, पूर्वोत्तर में नॅब्रास्का, पूर्व में कैन्सस, दक्षिणपूर्व में ओक्लाहोमा, दक्षिण में नया मॅक्सिको, पश्चिम में यूटा, और दक्षिण-पश्चिम में एरिज़ोना से मिलती हैं। कॉलोराडो अपने जीवन्त परिदृश्य के लिए प्रख्यात है जो पर्वतों, वनों, ऊँचे मैदानों, मेसू, घाटियों, पठारों, नदियों, और रेतीली भूमियों से अटा पड़ा है। इसकी राजधानी डॅनवर है जो इस राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर भी है। इस राज्य के लोगों को अंग्रेज़ी में "कॉलोरैडन्स" (Coloradans) कहते हैं, यद्यपि पुराना शब्द "कॉलोरैडोअन" (Coloradoan) अभी भी प्रयुक्त किया जाता है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमरीका के शहरों की सूची और कॉलोराडो · कॉलोराडो और संयुक्त राज्य · और देखें »

अलाबामा

अलाबामा (Alabama) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। यह टेनेसी द्वारा उत्तर, फ्लोरिडा द्वरा पुर्व, दक्षिण में मेक्सिको की खाड़ी और जॉर्जिया और पश्चिम में मिसिसिपी से सीमा रखता है। अलबामा कि कुल भूमि क्षेत्र में 30वे स्थान पर आति है और उसके अंतर्देशीय जलमार्ग आकार में दूसरे स्थान पर आते हैं। राज्य की आबादी 2016 में लगभग 49 लाख अनुमानित की गई थी जिससे उसका आबादी में अमेरिका में 24 वां स्थान है। अमेरिकी नागरिक युद्ध से द्वितीय विश्व युद्ध तक, अलबामा ने कई दक्षिणी राज्यों की तरह आर्थिक कठिनाई का सामना किया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, अलबामा राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुए और भारी उत्पादन, खनिज निष्कर्षण में विविध हितों के लिए कृषि से बदलाव किया। शिक्षा और प्रौद्योगिकी के रूप में और एकाधिक सैन्य प्रतिष्ठानों के विस्तार, मुख्य रूप से अमेरिकी सेना और अमेरिकी वायुसेना के से यह प्रसिद्ध हुआ। राज्य ने एयरोस्पेस, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल में निवेश किया है और बैंकिंग और विभिन्न ऑटोमोबाइल विनिर्माण, खनिज निष्कर्षण, इस्पात उत्पादन और निर्माण सहित भारी उद्योगों का यहाँ कार्य होता है। अलबामा अनाधिकारिक येल्लो हम्मर राज्य है, जो की राज्य पक्षी का नाम भी है। अलबामा "देग़चा के हार्ट' के रूप में भी जाना जाता है। राज्य वृक्ष बड़ी पट्टी पाइन है और राज्य फूल कमीलया है। अलबामा की राजधानी मोंटगोमरी है और जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा शहर बर्मिंघम है। कुल भूमि क्षेत्र से सबसे बड़ा शहर हुन्त्विल्ली है। सबसे पुराना शहर मोबाइल है। .

अमरीका के शहरों की सूची और अलाबामा · अलाबामा और संयुक्त राज्य · और देखें »

अलास्का

अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska) उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या 6,83,478 इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया, इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुज़री, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य ज़मीन या मात्रभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था। .

अमरीका के शहरों की सूची और अलास्का · अलास्का और संयुक्त राज्य · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अमरीका के शहरों की सूची और संयुक्त राज्य के बीच तुलना

अमरीका के शहरों की सूची 39 संबंध है और संयुक्त राज्य 107 है। वे आम 35 में है, समानता सूचकांक 23.97% है = 35 / (39 + 107)।

संदर्भ

यह लेख अमरीका के शहरों की सूची और संयुक्त राज्य के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »