लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अभिषेक शर्मा

सूची अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा (जन्म ०४ सितंबर २०००) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। इन्होंने २५ फरवरी २०१७ को २०१६-१७ विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपने लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की। इन्होंने ६ अक्टूबर २०१७ को रणजी ट्रॉफी 2017-18 में पंजाब के लिए अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेला था। दिसंबर २०१७ में, उन्हें न्यूजीलैंड में आयोजित 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था। इन्होंने अपने आईपीएल के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ४६ रनों की नाबाद पारी खेली थी। .

15 संबंधों: एलाइट समूह क्रिकेट सूची, दिल्ली डेयरडेविल्स, न्यूज़ीलैण्ड, पंजाब क्षेत्र, प्रथम श्रेणी क्रिकेट, भारत, भारतीय, रणजी ट्रॉफी 2017-18, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, हरफनमौला (ऑल-राउण्डर), ईएसपीएन क्रिकइन्फो, विजय हजारे ट्रॉफी 2017, क्रिकेट, अमृतसर, 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

एलाइट समूह क्रिकेट सूची

एलाइट समूह क्रिकेट अथवा क्रिकेट अ सूची क्रिकेट के खेल में निश्चित ओवर (एकदिवसीय) क्रिकेट प्रारूप का वर्गीकरण है। जैसे प्रथम श्रेणी क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट से एक स्तर नीचे की घरेलू शृंखला है वैसे ही यह भी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय से एक स्तर नीचे के खेल हैं। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और एलाइट समूह क्रिकेट सूची · और देखें »

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स (अक्सर डीडी के रूप में भी जानी जाती है) इंडियन प्रीमियर लीग की एक फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली के शहर का प्रतिनिधित्व करती है। यह टीम साल २००८ इंडियन प्रीमियर लीग से ही आईपीएल का हिस्सा रही है। यह फ्रैंचाइजी जीएमआर समूह द्वारा स्वामित्व है। इनका घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला ग्राउंड और छत्तीसगढ़ में रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। २०१२ के चैंपियंस लीग ट्वेंटी २० में दिल्ली डेयरडेविल्स सेमीफाइनल तक गयी थी और उसमें हार का सामना करना पड़ा था। २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी थी इस कारण उनकी जगह श्रेयस अय्यर नए कप्तान बने है। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और दिल्ली डेयरडेविल्स · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: अभिषेक शर्मा और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

पंजाब क्षेत्र

पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पांच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिये हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आर्यो का आगमन भी हिन्दुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ। उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रांत पंजाब हुआ। पंजाब का नामाकरण फारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और पंजाब क्षेत्र · और देखें »

प्रथम श्रेणी क्रिकेट

प्रथम श्रेणी क्रिकेट तीन अथवा अधिक दिन का परिमित अवधि का क्रिकेट का एक प्रारूप है जिसमें दोनों टीमों के ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी खेलते हैं। इसमें दोनों टीमें पूर्ण पारियाँ खेलती हैं जबकी अभ्यास मैच में केवल एक पारी अथवा इच्छानुसार कम अधिक किया जा सकता है और इस प्रकार यह अभ्यास मैच से अलग है। टेस्ट क्रिकेट इसी का एक उच्चतम गुणवता वाला खेल है, यद्दपि प्रथम श्रेणी शब्द का उपयोग इसके घरेलू प्रतियोगिता होने की ओर इंगित करता है। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और प्रथम श्रेणी क्रिकेट · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और भारत · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: अभिषेक शर्मा और भारतीय · और देखें »

रणजी ट्रॉफी 2017-18

2017-18 रणजी ट्रॉफी को रणजी ट्रॉफी का 84 वां सत्र होना है, जो भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रीमियर है। पिछला सत्र तटस्थ स्थानों पर खेला गया था इस सीज़न के लिए, घरेलू कप्तानों के साथ तटस्थ स्थल परीक्षण के बाद लोकप्रिय नहीं होने के बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) घर और दूर स्थानों पर जुड़ने के लिए वापस जाने पर सहमत हुए। हालांकि, टूर्नामेंट के नाक आउट चरण को तटस्थ स्थानों पर खेला जाना जारी रहेगा। पिछली सीज़न से दूसरे बदलाव तीन से चार से समूह की संख्या में वृद्धि होगी, साथ ही ग्रुप स्टेज में छह फाटकर्स खेलने वाले प्रत्येक टीम के साथ। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रगति करेगी। सीजन 6 अक्टूबर 2017 को शुरू करने के लिए निर्धारित है, 7 दिसंबर 2017 को क्वार्टर फाइनल के साथ, 17 दिसंबर 2017 को सेमीफाइनल, और फाइनल 29 दिसंबर 2017 से 2 जनवरी 2018 तक आयोजित किया गया। गुजरात पिछली चैंपियन हैं। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और रणजी ट्रॉफी 2017-18 · और देखें »

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (लघु:RCB) बैंगलोर आधारित इंडियन प्रीमियर लीग की एक टीम है। यह टीम भारतीय उद्योगपति विजय माल्या के स्वामित्व वाली है। इसके सी.ई.ओ. हैं बृजेश पटेल एवं कप्तान विराट कोहली है कोहली की कप्तानी में २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में ये फाइनल तक गए परन्तु सनराइजर्स हैदराबाद से मात खानी पड़ी। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर · और देखें »

हरफनमौला (ऑल-राउण्डर)

एक हरफनमौला (ऑल-राउन्डर) ऐसा क्रिकेट खिलाड़ी है जो नियमित तौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि सभी गेंदबाजों के लिए बल्लेबाजी जरूरी होती है और कुछ बल्लेबाज कभी-कभार गेंदबाजी भी करते हैं, ज्यादातर खिलाड़ी इन दो चीजों में से सिर्फ किसी एक में ही निपुण होते हैं और वे विशेषज्ञ माने जाते हैं। कुछ विकेट-कीपरों में विशेषज्ञ बल्लेबाजों की निपुणता होती है और वे भी हरफनमौला कहे जाते हैं, लेकिन उनके लिए विकेट-कीपर बल्लेबाज शब्दावली का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। महानतम हरफनमौला (ऑल-राउन्डरों) में इमरान खान, जॉर्ज हर्स्ट, विल्फ्रेड रॉड्स, मुश्ताक मोहम्मद, कीथ मिलर, गारफील्ड सोबर्स, शाहिद आफरीदी, इयान बॉथम, जैक्स कैलिस, कपिल देव, रिचर्ड हैडली, डब्ल्यू. जी. ग्रेस और वॉल्टर हैमंड का नाम लिया जा सकता है। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और हरफनमौला (ऑल-राउण्डर) · और देखें »

ईएसपीएन क्रिकइन्फो

ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) क्रिकेट से संबंधित सबसे बड़ी वेबसाइट है। इसमें समाचार और लेख, जीवंत स्कोरकार्ड, 18वीं सदी से वर्तमान तक ऐतिहासिक मैचों तथा खिलाड़ियों का एक व्यापक तथा प्रश्नीय डेटाबेस शामिल है। 11 जून 2007, को ईएसपीएन (ESPN) ने घोषणा की कि उसने विज्डन समूह से क्रिकइन्फो को खरीद लिया था। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और ईएसपीएन क्रिकइन्फो · और देखें »

विजय हजारे ट्रॉफी 2017

विजय हजारे ट्रॉफी 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी, एक लिस्ट ए क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत का 15 वा मौसम है। यह भारत के 28 घरेलू क्रिकेट टीमों द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा। तमिलनाडु ने टूर्नामेंट जीता, फाइनल में बंगाल को 37 रन से हराया। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और विजय हजारे ट्रॉफी 2017 · और देखें »

क्रिकेट

क्रिकेट एक बल्ले और गेंद का दलीय खेल है जिसकी शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित संदर्भ १५९८ में मिलता है, अब यह १०० से अधिक देशों में खेला जाता है। क्रिकेट के कई प्रारूप हैं, इसका उच्चतम स्तर टेस्ट क्रिकेट है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें इंडिया(भारत), ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे, बांग्लादेश अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैण्ड हैं। अप्रैल 2018 में, आईसीसी ने घोषणा की कि वह 1 जनवरी 2019 से अपने सभी 104 सदस्यों को ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय की मान्यता प्रदान करेगी। वरीयता में टेस्ट क्रिकेट के बाद एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को गिना जाता है जिसका 2011 का क्रिकेट विश्वकप भारत ने जीता था; इस टूर्नामेंट को २०० से अधिक देशों में टेलीविजन पर दिखाया गया था और अनुमानतः २ बिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था। एक क्रिकेट मुकाबले में ११ खिलाड़ियों के दो दल होते हैं इसे घास के मैदान में खेला जाता है, जिसके केन्द्र में भूमि की एक समतल लम्बी पट्टी होती है जिसे पिच कहते हैं। विकेट लकड़ी से बनी होती हैं, जिसे पिच के प्रत्येक सिरे में लगाया जाता है और उसका प्रयोग एक लक्ष्य के रूप में किया जाता है। गेंदबाज क्षेत्ररक्षण टीम का एक खिलाड़ी होता है, जो गेंदबाजी के लिए एक सख्त, चमड़े की मुट्ठी के आकार की क्रिकेट की गेंद को एक विकेट के पास से दूसरे विकेट की और डालता है, जिसे विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी बल्लेबाज के द्वारा बचाया जाता है। आम तौर पर गेंद बल्लेबाज के पास पहुँचने से पहले एक बार टप्पा खाती है। अपने विकेट की रक्षा करने के लिए बल्लेबाज लकड़ी के क्रिकेट के बल्ले से गेंद को खेलता है। इसी बीच गेंदबाज की टीम के अन्य सदस्य मैदान में क्षेत्ररक्षक के रूप में अलग-अलग स्थितियों में खड़े रहते हैं, ये खिलाड़ी बल्लेबाज को दौड़ बनाने से रोकने के लिए गेंद को पकड़ने का प्रयास करते हैं और यदि सम्भव हो तो उसे आउट करने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाज यदि आउट नहीं होता है तो वो विकेटों के बीच में भाग कर दूसरे बल्लेबाज ("गैर स्ट्राइकर") से अपनी स्थिति को बदल सकता है, जो पिच के दूसरी ओर खड़ा होता है। इस प्रकार एक बार स्थिति बदल लेने से एक रन बन जाता है। यदि बल्लेबाज गेंद को मैदान की सीमारेखा तक हिट कर देता है तो भी रन बन जाते हैं। स्कोर किए गए रनों की संख्या और आउट होने वाले खिलाड़ियों की संख्या मैच के परिणाम को निर्धारित करने वाले मुख्य कारक हैं। यह कई बातों पर निर्भर करता है कि क्रिकेट के खेल को ख़त्म होने में कितना समय लगेगा। पेशेवर क्रिकेट में यह सीमा हर पक्ष के लिए २० ओवरों से लेकर ५ दिन खेलने तक की हो सकती है। खेल की अवधि के आधार पर विभिन्न नियम हैं जो खेल में जीत, हार, अनिर्णीत (ड्रा), या बराबरी (टाई) का निर्धारण करते हैं। क्रिकेट मुख्यतः एक बाहरी खेल है और कुछ मुकाबले कृत्रिम प्रकाश (फ्लड लाइट्स) में भी खेले जाते हैं। उदाहरण के लिए, गरमी के मौसम में इसे संयुक्त राजशाही, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेला जाता है जबकि वेस्ट इंडीज, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में ज्यादातर मानसून के बाद सर्दियों में खेला जाता है। मुख्य रूप से इसका प्रशासन दुबई में स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के द्वारा किया जाता है, जो इसके सदस्य राष्ट्रों के घरेलू नियंत्रित निकायों के माध्यम से विश्व भर में खेल का आयोजन करती है। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले पुरूष और महिला क्रिकेट दोनों का नियंत्रण करती है। हालांकि पुरूष, महिला क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं पर नियमों के अनुसार महिलाएं पुरुषों की टीम में खेल सकती हैं। मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप, आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, दक्षिणी अफ्रीका और वेस्टइंडीज में क्रिकेट का पालन किया जाता है। नियम संहिता के रूप में होते हैं जो, क्रिकेट के कानून कहलाते हैं और इनका अनुरक्षण लंदन में स्थित मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एम सी सी) के द्वारा किया जाता है। इसमें आई सी सी और अन्य घरेलू बोर्डों का परामर्श भी शामिल होता है। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और क्रिकेट · और देखें »

अमृतसर

अमृतसर (पंजाबी:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ) भारत के पंजाब राज्य का एक शहर है।http://amritsar.nic.in अमृतसर की आधिकारिक वैबसाईट अमृतसर पंजाब का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र शहर माना जाता है। पवित्र इसलिए माना जाता है क्योंकि सिक्खों का सबसे बड़ा गुरूद्वारा स्वर्ण मंदिर अमृतसर में ही है। ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को ही देखने आते हैं। स्वर्ण मंदिर अमृतसर का दिल माना जाता है। यह गुरू रामदास का डेरा हुआ करता था। अमृतसर का इतिहास गौरवमयी है। यह अपनी संस्कृति और लड़ाइयों के लिए बहुत प्रसिद्ध रहा है। अमृतसर अनेक त्रासदियों और दर्दनाक घटनाओं का गवाह रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा नरसंहार अमृतसर के जलियांवाला बाग में ही हुआ था। इसके बाद भारत पाकिस्तान के बीच जो बंटवारा हुआ उस समय भी अमृतसर में बड़ा हत्याकांड हुआ। यहीं नहीं अफगान और मुगल शासकों ने इसके ऊपर अनेक आक्रमण किए और इसको बर्बाद कर दिया। इसके बावजूद सिक्खों ने अपने दृढ संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति से दोबारा इसको बसाया। हालांकि अमृतसर में समय के साथ काफी बदलाव आए हैं लेकिन आज भी अमृतसर की गरिमा बरकरार है। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और अमृतसर · और देखें »

2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 13 जनवरी से 3 फरवरी 2018 तक न्यूजीलैंड में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सीमित-ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट था। यह अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का बारहवाँ और न्यूजीलैंड में होने वाला तीसरा (2002 और 2010 के आयोजनों के बाद) संस्करण है। न्यूज़ीलैंड तीन बार विश्व कप का आयोजन करने वाला पहला देश है। इसका उद्घाटन समारोह 7 जनवरी 2018 को हुआ था। .

नई!!: अभिषेक शर्मा और 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »