लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अभिक्रिया क्रिया-विधि

सूची अभिक्रिया क्रिया-विधि

रसायन विज्ञान में किसी अभिक्रिया में होने वाली विभिन्न मूलभूत अभिक्रियाओं का क्रमबद्ध विवरण अभिक्रिया क्रिया-विधि (reaction mechanism) कहलाता है। अधिकांश रासायनिक अभिक्रियाओं में सीधे तौर पर केवल सकल (नेट) रासायनिक परिवर्तन ही प्रेक्षित किया जा सकता है। किन्तु ऐसे प्रयोग डिजाइन किये जा सकते हैं जो उन 'नेट अभिक्रियाओं' के संभावित चरणों का संकेत देते हैं। हाल के वर्षों में 'एलेक्ट्रोस्प्रे आयोनाइजेशन मास स्पेक्ट्रोस्कोपी' का उपयोग करके बहुत सी रासायनिक अभिक्रियाओं की क्रियाविधियों की जानकारी प्राप्त की गयी है। बेंजोइन संघनन की क्रिया-विधि श्रेणी:रासायनिक अभिक्रिया.

2 संबंधों: रसायन विज्ञान, रासायनिक अभिक्रिया

रसायन विज्ञान

300pxरसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है। .

नई!!: अभिक्रिया क्रिया-विधि और रसायन विज्ञान · और देखें »

रासायनिक अभिक्रिया

लकड़ी का जलना एक रासायनिक अभिक्रिया है। एक बीकर में हाइड्रोजन क्लोराइड की वाष्प में परखनली से अमोनिया की वाष्प मिलाने से एक नया पदार्थ अमोनियम क्लोराइड बनते हुए रासायनिक अभिक्रिया में एक या अधिक पदार्थ आपस में अन्तर्क्रिया (इन्टरैक्शन) करके परिवर्तित होते हैं और एक या अधिक भिन्न रासायनिक गुण वाले पदार्थ बनते हैं। किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को अभिकारक (रिएक्टैन्ट्स) कहते हैं। अभिक्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न पदार्थों को उत्पाद (प्रोडक्ट्स) कहते हैं। लैवासिये के समय से ही ज्ञात है कि रासायनिक अभिक्रिया बिना किसी मापने योग्य द्रव्यमान परिवर्तन के होती है। (द्रव्यमान परिवर्तन अत्यन्त कम होता है जिसे मापना कठिन है)। इसी को द्रव्यमान संरक्षण का नियम कहते हैं। अर्थात किसी रासायनिक अभिक्रिया में न तो द्रव्यमान नष्ट होता है न ही बनता है; केवल पदार्थों का परिवर्तन होता है। परम्परागत रूप से उन अभिक्रियाओं को ही रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं जिनमें रासायनिक बन्धों को तोडने या बनाने में एलेक्ट्रानों की गति जिम्मेदार होती है। .

नई!!: अभिक्रिया क्रिया-विधि और रासायनिक अभिक्रिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »