लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अब्राहम मास्लो

सूची अब्राहम मास्लो

मास्लो द्वारा प्रतिपादित 'आवश्यकता पदानुक्रम' (Maslow's Hierarchy of Needs) अब्राहम मास्लो (Abraham Harold Maslow; 1 अप्रैल 1908 – 8 जून 1970) अमेरिका के मनोवैज्ञानिक थे जिन्होने मास्लो का प्रेरणा का पदानुक्रम सिद्धान्त नामक मानसिक स्वास्थ्य का सिद्धान्त प्रस्तुत किया। मास्लो कई महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में मनोविज्ञान के प्रोफेसर रहे। व्यक्तित्व के अध्ययन के सन्दर्भ में वे मानवतावादी मनोविज्ञान (Humanistic psychology) के पक्षधर थे। .

6 संबंधों: मनोविज्ञान, मानवतावादी मनोविज्ञान, मास्लो पिरामिड, मास्लो का प्रेरणा का पदानुक्रम सिद्धान्त, संयुक्त राज्य, व्यक्तित्व

मनोविज्ञान

मनोविज्ञान (Psychology) वह शैक्षिक व अनुप्रयोगात्मक विद्या है जो प्राणी (मनुष्य, पशु आदि) के मानसिक प्रक्रियाओं (mental processes), अनुभवों तथा व्यक्त व अव्यक्त दाेनाें प्रकार के व्यवहाराें का एक क्रमबद्ध तथा वैज्ञानिक अध्ययन करती है। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि मनोविज्ञान एक ऐसा विज्ञान है जो क्रमबद्ध रूप से (systematically) प्रेक्षणीय व्यवहार (observable behaviour) का अध्ययन करता है तथा प्राणी के भीतर के मानसिक एवं दैहिक प्रक्रियाओं जैसे - चिन्तन, भाव आदि तथा वातावरण की घटनाओं के साथ उनका संबंध जोड़कर अध्ययन करता है। इस परिप्रेक्ष्य में मनोविज्ञान को व्यवहार एवं मानसिक प्रक्रियाओं के अध्ययन का विज्ञान कहा गया है। 'व्यवहार' में मानव व्यवहार तथा पशु व्यवहार दोनों ही सम्मिलित होते हैं। मानसिक प्रक्रियाओं के अन्तर्गत संवेदन (Sensation), अवधान (attention), प्रत्यक्षण (Perception), सीखना (अधिगम), स्मृति, चिन्तन आदि आते हैं। मनोविज्ञान अनुभव का विज्ञान है, इसका उद्देश्य चेतनावस्था की प्रक्रिया के तत्त्वों का विश्लेषण, उनके परस्पर संबंधों का स्वरूप तथा उन्हें निर्धारित करनेवाले नियमों का पता लगाना है। .

नई!!: अब्राहम मास्लो और मनोविज्ञान · और देखें »

मानवतावादी मनोविज्ञान

मानवतावादी मनोविज्ञान (Humanistic psychology) एक मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण है २०वीं शताब्दी के मध्य में प्रसिद्ध हुआ। यह सिद्धान्त सिग्मुंड फ़्रोइड के मनोविश्लेषण सिद्धान्त तथा बी एफ स्किनर के व्यवहारवाद के जवाब में सामने आया। .

नई!!: अब्राहम मास्लो और मानवतावादी मनोविज्ञान · और देखें »

मास्लो पिरामिड

मास्लो द्वारा प्रतिपादित आवश्यकताओं का पदानुक्रम मास्लो पिरामिड या मास्लो का आवश्यकता पदानुक्रम (hierarchy of needs) अब्राहम मास्लो द्वारा प्रतिपादित एक मनोवैज्ञानिक सिद्धान्त है जो उन्होने 'अ थिअरी ऑफ ह्यूमन मोटिवेशन' नामक अपने ग्रन्थ में १९४३ में प्रस्तुत किया था। यह सिद्धान्त न केवल मनोविज्ञान के क्षेत्र में, बल्कि विज्ञापन के क्षेत्र में भी प्रसिद्ध हुआ। अपने इस सिद्धान्त में मास्लो ने मानव आवश्यकताओं के कई स्तर बताये जो ये हैं- दैहिक आवश्यकताएँ, सुरक्षा आवश्यकताएँ, संवर्धन एवं प्रेम की आवश्यकताएँ, आत्मसम्मान आवश्यकताएँ, आत्मसात आवश्यकताएँ, भावातीत आवश्यकताएँ। उन्‍होंने कहा कि मानव का अभिप्रेरण (मोटिवेशन) इसी क्रम में गति करता है। अर्थात मूलभूत आवश्यकताओं के पूरा होने पर ही उच्चस्तरीय आवश्यकताएँ जन्म लेतीं हैं। मास्लो का सिद्धान्त उनकी १९५४ में रचित पुस्तक 'मोटिवेशन एण्ड पर्सनालिटी' में अपने पूर्ण रूप में सामने आया। यद्यपि यह आवश्यकताओं का यह पदानुक्रम अब भी समाजशास्त्रीय अनुसंधान, प्रबन्धकीय प्रशिक्षण आदि में बहुत महत्व रखता है, फिर भी बहुत सीमा तक इसका स्थान स्नेह सिद्धान्त (attachment theory) ने ले लिया है। श्रेणी:मनिविज्ञान.

नई!!: अब्राहम मास्लो और मास्लो पिरामिड · और देखें »

मास्लो का प्रेरणा का पदानुक्रम सिद्धान्त

मास्लो ने अपनी पुस्तक 'द थ्योरी ऑफ मोटिवेशन' में अपना आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धान्त दिया तथा इसमें 5 मूलभूत आवश्यकताओं को बताया जो निम्न हैं 1.शारीरिक 2.सामाजिक 3 सम्बन्ध 4 सम्मान/प्रतिष्ठा 5 आत्मवास्त्विकरण इनमें से प्रथम तीन आवश्यकताएं प्रधान है जो निम्न स्तर की है। इनके अभाव में व्यक्ति जीवित नही रह सकता है। बाद की दो आवश्यकताएं गौण है जो उच्च स्तर की है। इनके अभाव में व्यक्ति जीवित रह सकता है। ये मनुष्य को अभिप्रेरित करती है।.

नई!!: अब्राहम मास्लो और मास्लो का प्रेरणा का पदानुक्रम सिद्धान्त · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: अब्राहम मास्लो और संयुक्त राज्य · और देखें »

व्यक्तित्व

व्यक्तित्व (personality) आधुनिक मनोविज्ञान का बहुत ही महत्वपूर्ण एवं प्रमुख विषय है। व्यक्तित्व के अध्ययन के आधार पर व्यक्ति के व्यवहार का पूर्वकथन भी किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति में कुछ विशेष गुण या विशेषताएं होती हो जो दूसरे व्यक्ति में नहीं होतीं। इन्हीं गुणों एवं विशेषताओं के कारण ही प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे से भिन्न होता है। व्यक्ति के इन गुणों का समुच्चय ही व्यक्ति का व्यक्तित्व कहलाता है। व्यक्तित्व एक स्थिर अवस्था न होकर एक गत्यात्मक समष्टि है जिस पर परिवेश का प्रभाव पड़ता है और इसी कारण से उसमें बदलाव आ सकता है। व्यक्ति के आचार-विचार, व्यवहार, क्रियाएं और गतिविधियों में व्यक्ति का व्यक्तित्व झलकता है। व्यक्ति का समस्त व्यवहार उसके वातावरण या परिवेश में समायोजन करने के लिए होता है। जनसाधारण में व्यक्तित्व का अर्थ व्यक्ति के बाह्य रूप से लिया जाता है, परन्तु मनोविज्ञान में व्यक्तित्व का अर्थ व्यक्ति के रूप गुणों की समष्ठि से है, अर्थात् व्यक्ति के बाह्य आवरण के गुण और आन्तरिक तत्व, दोनों को माना जाता है। .

नई!!: अब्राहम मास्लो और व्यक्तित्व · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »