लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अफ़ार लोग

सूची अफ़ार लोग

अफ़ार, जिन्हें क़फ़ार और दनाकिल भी कहते है, अफ़्रीका के सींग के क्षेत्र में रहने वाला एक समुदाय है। वे मुख्य रूप से इथियोपिया के अफ़ार प्रदेश में और उत्तरी जिबूती में रहते हैं, हालांकि इसके कुछ सदस्य इरित्रिया के दक्षिणी भाग में और सोमालिया भी बसे हुए हैं। वे अफ़ार भाषा बोलते हैं। .

13 संबंधों: तिग्राय-तिग्रीन्या लोग, तिग्रे लोग, तिग्रीन्या भाषा, सोमालिया, सोमाली भाषा, जिबूती, इथियोपिया, इरित्रिया, इस्लाम, अफ़ार प्रदेश, अफ़ार भाषा, अफ्रीका का सींग, अम्हारी भाषा

तिग्राय-तिग्रीन्या लोग

तिग्राय-तिग्रीन्या (Tigray-Tigrinya people) पूर्वी अफ़्रीका में इरित्रिया और इथियोपिया के तिग्राय प्रदेश में बसने वाले एक समुदाय का नाम है। इसके सदस्य तिग्रीन्या भाषा बोलते हैं और तिग्राय प्रदेश की आबादी के ९६% से अधिक हैं। इनकी कुल जनसंख्या ९० लाख से ज़रा अधिक है, जिसमें से ५७ लाख इथियोपिया में और ३४ लाख इरित्रिया में रहते हैं। .

नई!!: अफ़ार लोग और तिग्राय-तिग्रीन्या लोग · और देखें »

तिग्रे लोग

तिग्रे (Tigre people) पूर्वी अफ़्रीका में इरित्रिया और सूडान के कुछ क्षेत्रों में बसने वाले एक समुदाय का नाम है। इसके सदस्य तिग्रे भाषा बोलते हैं। व्यावसायिक रूप से वे अधिकतर ख़ानाबदोश पशु-पालन में जुटे हुए हैं। तिग्रे लोग इरित्रिया और इथियोपिया के तिग्राय-तिग्रीन्या लोगों और सूडान के बेजा लोगों से सम्बन्धित लेकिन भिन्न हैं। .

नई!!: अफ़ार लोग और तिग्रे लोग · और देखें »

तिग्रीन्या भाषा

|familycolor.

नई!!: अफ़ार लोग और तिग्रीन्या भाषा · और देखें »

सोमालिया

सोमालिया(Soomaaliya; الصومال), या आधिकारिक तौर पर संघीय गणराज्य सोमालियाThe Federal Republic of Somalia is the country's name per Article 1 of the.

नई!!: अफ़ार लोग और सोमालिया · और देखें »

सोमाली भाषा

सोमाली Retrieved on 21 September 2013 सामी-हामी भाषा-परिवार की एक भाषा है। एह बड़े सोमालिया और सोमाली विकीर्णन के सोमाली लोगों के द्वारा मात्र भाषा के तौर पर बोली जाती है। यह सोमालिया की सरकारी भाषा है, जिबूती की राष्ट्री भाषा है और इथियोपिया मे प्रयोग भाषा है। .

नई!!: अफ़ार लोग और सोमाली भाषा · और देखें »

जिबूती

जिबूती पूर्वी अफ्रीका में बसा एक देश है, जिसकी सीमाएं उत्तर में इरीट्रिया से, पश्चिम और दक्षिण में इथियोपिया से और दक्षिण पूर्व में सोमालिया से मिलती है। इसके अलावा लाल सागर और गल्फ ऑफ अदन से मिलती देश की सीमाएं हैं। महज 23 हजार वर्ग किमी में फैले इस देश की आबादी पांच लाख से कुछ ज्यादा है। इसकी राजधानी जिबूती है। देश की आबादी का पांचवा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरीबी रेखा के लिए तय 1.25 डालर प्रति दिन से कम आय अर्जित करता है। .

नई!!: अफ़ार लोग और जिबूती · और देखें »

इथियोपिया

इथियोपिया (गिइज़: ኢትዮጵያ, इत्योप्प्या) अफ्रीका के सींग में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है जो सरकारी तौर पर इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यह अफ़्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है और इसमें 85.2 लाख से अधिक लोग बसे हुए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है। इथियोपिया सूडान से दक्षिणपूर्व में, इरिट्रिया से दक्षिण में, जिबूती और सोमालिया से पश्चिम में, केन्या से उत्तर में और दक्षिण सूडान से पूर्व में स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है। .

नई!!: अफ़ार लोग और इथियोपिया · और देखें »

इरित्रिया

पठार पर एक ट्रेन सुरंग। इरित्रिया (अरबी: إرتريا Iritriya) पूर्वोत्तर अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसे आधिकारिक तौर पर इरित्रिया राज्य के नाम से जाना जाता है। इसके पश्चिम में सूडान, दक्षिण में इथियोपिया और दक्षिणपूर्व में जिबूती स्थित है। देश के पूर्व और उत्तर पूर्व भाग में सऊदी अरब और यमन के सीध में लाल सागर की विशाल तटरेखा है। धालक द्वीपसमूह और हनीश द्वीप समूह के अनेक भाग इरित्रिया का हिस्सा हैं। 1,18,000 वर्ग किमी से छोटे इस देश की आबादी करीबन 5 लाख है। देश की राजधानी असमारा है। .

नई!!: अफ़ार लोग और इरित्रिया · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: अफ़ार लोग और इस्लाम · और देखें »

अफ़ार प्रदेश

अफ़ार प्रदेश (አፋር ክልል, Afar Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे उत्तरी प्रदेश है। यह पहले प्रदेश-२ के नाम से जाना जाता था। इसकी उत्तरी सीमा इरित्रिया और पूर्वी सीमा जिबूती से लगती हैं। यहाँ अफ़ार भाषा बोलने वाले अफ़ार लोग बहुसंख्या में हैं और प्रान्तीय आबादी का लगभग ९०% हैं। प्रसिद्ध अफ़ार द्रोणी इस प्रदेश के उत्तर में स्थित है और महान दरार घाटी का हिस्सा है। अफ़ार प्रदेश की राजधानी सेमेरा है, जो एक नवनिर्मित शहर है। .

नई!!: अफ़ार लोग और अफ़ार प्रदेश · और देखें »

अफ़ार भाषा

अफ़ार (Qafár) एक अफ़्रीकी भाषा है जो इथियोपिया, इरीट्रिया और जिबूती में बोली जाती है। इस भाषा को बोलने वालो की संख्या १४-१५ लाख के लगभग है। इससे मिलती जुलती भाषा है साहो भाषा। भाषा, अफ़ार श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: अफ़ार लोग और अफ़ार भाषा · और देखें »

अफ्रीका का सींग

अफ्रीका का सींग मे आने वाले अफ़्रीकी देश अफ्रीका का सींग, (सोमाली: Geeska Afrika, अंग्रेजी: Horn of Africa, गीज़: የአፍሪካ ቀንድ, अरबी: القرن الأفريقي) (वैकल्पिक रूप से पूर्वोत्तर अफ्रीका और कभी कभी सोमाली प्रायद्वीप) पूर्वी अफ्रीका का एक प्रायद्वीप है जो अरब सागर में सैकड़ों किलोमीटर तक फैला है और अदन की खाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। मानचित्र पर इसका स्वरूप एक सींग के समान लगता है इसी लिए इसे यह नाम दिया गया है। यह अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे पूर्वी विस्तार है। इसको मध्ययुगीन काल में बिलाद अल बरबर ("बरबरों की भूमि") कहा जाता था। अफ्रीका का सींग के क्षेत्र में इरिट्रिया, जिबूती, इथियोपिया और सोमालिया जैसे देश स्थित हैं।Robert Stock, Africa South of the Sahara, Second Edition: A Geographical Interpretation, (The Guilford Press: 2004), p. 26Michael Hodd, East Africa Handbook, 7th Edition, (Passport Books: 2002), p. 21: "To the north are the countries of the Horn of Africa comprising Ethiopia, Eritrea, Djibouti and Somalia."Encyclopaedia Britannica, inc, Jacob E. Safra, The New Encyclopaedia Britannica, (Encyclopaedia Britannica: 2002), p.61: "The northern mountainous area, known as the Horn of Africa, comprises Djibouti, Ethiopia, Eritrea, and Somalia."Sandra Fullerton Joireman, Institutional Change in the Horn of Africa, (Universal-Publishers: 1997), p.1: "The Horn of Africa encompasses the countries of Ethiopia, Eritrea, Djibouti and Somalia.

नई!!: अफ़ार लोग और अफ्रीका का सींग · और देखें »

अम्हारी भाषा

अम्हारी या अम्हारिक उत्तर-मध्य इथियोपिया में अम्हारा द्वारा बोली जाने वाली भाषा है, जिसे इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य में आधिकारिक कामकाजी भाषा का दर्जा दिया गया है। अरबी के बाद, यह दुनिया की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वालि सामी भाषा है। इथियोपिया के अलावा मिस्र, इज़राइल और स्वीडन में बसने वाले २७ लाख लोग इसे बोलचाल में प्रयुक्त करते हैं। .

नई!!: अफ़ार लोग और अम्हारी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »