लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अन्तराल (धारावाहिक)

सूची अन्तराल (धारावाहिक)

अन्तराल, वर्ष २००० में स्टार टीवी पर प्रसारित एल धारावाहिक था, जिसके मुख्य पात्र थे, ओम पुरी, आमिर बशीर, अरुंधती, जोय सेनगुप्ता और उत्तरा बोकार। इसकी निर्माता थी थिएटर अभिनेत्रि, अपराजिता कृष्णा, तथा निर्देशक जोगी दयाल, गुलाल कृपलानी और स्वयं अपराजिता थीं। इसका पहला प्रसारण 4 जनवरी 2000 को हुआ था। यह एक साप्ताहिक धारावाहिक था और हर मंगलवार की रात 9:30 में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुआ करता था। यह स्टार प्लस का एक प्राइम टाइम धारावाहिक था। यह धारावाहिक उन कुछ में से एक है, जिसमें ओम पुरी जी ने स्वयं अभिनय किया था। इसके कुल 52 एपिसोड थे। .

3 संबंधों: स्टार टीवी (एशिया), स्टार प्लस, ओम पुरी

स्टार टीवी (एशिया)

सैटेलाइट टेलीविजन एशियाई क्षेत्र (स्टार) एक एशियाई टीवी सेवा है जिसका स्वामित्व रूपर्ट मर्डोक की न्यूज कॉर्पोरेशन के पास है| यह हांगकांग में आधारित है और साथ ही इसके प्रोग्रामिंग कार्यालय भारत और ऑस्ट्रेलिया साथ-साथ अन्य दक्षिण एशियाई देशों में भी है| स्टार की वेबसाइट के अनुसार, उनकी सेवाओं के ५४ देशों में ३० करोड़ से भी अधिक दर्शक हैं और १० करोड़ लोग इसके प्रसारणों को प्रतिदिन देखते हैं| स्टार की कमाई २००३ में २२ करोड़ डॉलर थी जो २००४ में बढ़कर २४.५ करोड़ डॉलर हो गयी| स्टार भारत की दूसरी सबसे बड़ी मीडिया कंपनी के रूप में उभरा है, पहले स्थान पर बेनेट कोलमैन & कं लिमिटेड है, जो टाइम्स ऑफ इंडिया के प्रकाशक है| .

नई!!: अन्तराल (धारावाहिक) और स्टार टीवी (एशिया) · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: अन्तराल (धारावाहिक) और स्टार प्लस · और देखें »

ओम पुरी

ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। इनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 में अम्बाला, पंजाब (अब हरियाणा) में हुआ। इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ये पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं, जोकि भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है। दिल का दौरा पड़ने के कारण 6 जनवरी 2017 को 66 साल की उम्र में इनका निधन हो गया। - नवभारत टाइम्स - 6 जनवरी 2016 .

नई!!: अन्तराल (धारावाहिक) और ओम पुरी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »