लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अनडुलेटर और सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अनडुलेटर और सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत के बीच अंतर

अनडुलेटर vs. सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत

अनडुलेटर का योजनामूलक चित्र अनडुलेटर अनडुलेटर (undulator) एक युक्ति है जो सिन्क्रोट्रान भण्डारण वलय में 'इन्सर्सन डिवाइस' के रूप में लगायी जाती है।इसमें द्विध्रुवी चुम्बक की आवर्ती संरचना होती है जो समय के साथ अपरिवर्ती (स्टैटिक) होती है। अनडुलेटर की लम्बाई की दिशा में चलने पर चुम्बकीय क्षेत्र तरंगदैर्घ्य \lambda_u से प्रत्यावर्ती होता है (अपनी दिशा बदलता है)। अतः अनडुलेतर के भीतर के इस चुम्बकीय क्षेत्र से होकर जाने वाला इलेक्ट्रान दोलन करने के लिये बाध्य होता है और ऊर्जा का विकिरण करता है। अनडुलेटर द्वारा उत्पन्न विकिरण अत्यन्त तीक्ष्ण (intense) तथा एक पतली (नैरो) ऊर्जा बैण्ड के आस-पास केन्द्रित होता है। यह विकिरण इलेक्ट्रानों के कक्षीय समतल पर समांतरित (collimated) भी होता है। इस विकिरण को प्रयोगों के लिये अपने स्थान पर ले जाने के लिये बीमलाइनों से होकर ले जाया जाता है। अनडुलेटर की क्षमता निम्नलिखित प्राचल से व्यक्त होती है: श्रेणी:कण त्वरक. पेरिस स्थित '''SOLEIL''' (सूर्य) नामक सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत का योजनामूलक चित्र सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत (synchrotron light source) वह मशीन है जो वैज्ञानिक तथा तकनीकी उद्देश्यों के लिये विद्युतचुम्बकीय विकिरण (जैसे एक्स-किरण, दृष्य प्रकाश आदि) उत्पन्न करती है। यह प्रायः एक भण्डारण वलय (स्टोरेज रिंग) के रूप में होती है। सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश सबसे पहले सिन्क्रोट्रॉन में देखी गयी थी। आजकल सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश, भण्डारण वलयों तथा विशेष प्रकार के अन्य कण त्वरकों द्वारा उत्पन्न की जाती है। सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश प्रायः इलेक्ट्रॉन को त्वरित करके प्राप्त की जाती है। इसके लिये पहले उच्च ऊर्जा की इलेक्ट्रॉन पुंज पैदा की जाती है। इस इलेक्ट्रॉन किरण-पुंज को एक द्विध्रुव चुम्बक के चुम्बकीय क्षेत्र से गुजारा जाता है जिसका चुम्बकीय क्षेत्र इलेक्ट्रानों की गति की दिशा के लम्बवत होता है। इससे इलेक्ट्रानों पर उनकी गति की दिशा (तथा चुम्बकीय क्षेत्र) के लम्बवत बल लगता है जिससे वे सरल रेखा के बजाय वृत्तिय पथ पर गति करने लगते हैं। (दूसरे शब्दों में, इनका त्वरण होता है।)। इसी त्वरण के फलस्वरूप सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश उत्पन्न होता है जो अनेक प्रकार से उपयोगी है। चुम्बकीय द्विध्रुव के अलावा, अनडुलेटर, विगलर तथा मुक्त इलेक्ट्रॉन लेजर द्वारा भी सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश पैदा किया जाता है। .

अनडुलेटर और सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत के बीच समानता

अनडुलेटर और सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): द्विध्रुवी चुम्बक

द्विध्रुवी चुम्बक

द्विध्रुवी चुम्बक (ऐडवांस फोटॉन सोर्स, यूएसए) द्विध्रुवी चुम्बक का योजनामूलक चित्र: '''पीला''': धारीवाही कुण्डली, '''आसमानी''': लोहे की कोर द्विध्रुवी चुम्बक कण त्वरकों में काम में आने वाला एक विद्युतचुम्बक है जो कुछ दूर तक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र पैदा करता है। इसका उपयोग गतिमान आवेशित कणों को अपने मार्ग से मोड़ने के लिए किया जाता है। एक के बाद एक करके कई द्विध्रुवी चुम्बकों का प्रयोग करके आवेशित कणपुंज (particle beam) को मोड़कर एक 'वृत्तीय पथ' पर बनाए रखा जा सकता है। .

अनडुलेटर और द्विध्रुवी चुम्बक · द्विध्रुवी चुम्बक और सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अनडुलेटर और सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत के बीच तुलना

अनडुलेटर 3 संबंध है और सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत 15 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 5.56% है = 1 / (3 + 15)।

संदर्भ

यह लेख अनडुलेटर और सिन्क्रोट्रॉन प्रकाश स्रोत के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »