लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अदह और ऐंफ़िबोल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अदह और ऐंफ़िबोल के बीच अंतर

अदह vs. ऐंफ़िबोल

एस्बेस्टस की चादरों का से बनी छत अदह (ऐस्बेस्टस) कई प्रकार के खनिज सिलीकेटों के समूह को, जो रेशेदार तथा अदह्य होते हैं, कहते हैं। इसके रेशे चमकदार होते हैं। इकट्ठा रहने पर उनका रंग सफेद, हरा, भूरा या नीला दिखाई पड़ता है, परंतु प्रत्येक अलग रेशे का रंग चमकीला सफेद ही होता है। इस पदार्थ में अनेक गुण हैं, जैसे रेशेदार बनावट, आततन बल, कड़ापन, विद्युत के प्रति असीम रोधशक्ति, अम्ल में न घुलना और अदहता। इन गुणों के कारण यह बहुत से उद्योंगों में काम आता है। . ऐम्फीबोल (हॉर्नब्लेंड ऐंफ़िबोल (Amphibole) खनिजों के एक समूह का नाम है। इस वर्ग के खनिज पाइरॉक्सीन खनिजों (Pyroxene) के समानीय हैं। इनका रासायनिक संगठन तथा भौतिक गुण पाइरॉक्सीन खनिजों के समान हैं। फलस्वरूप पाइरॉक्सीन और ऐफ़िबोल खनिजों में भेद करना कठिन हो जाता है। दोनों वर्गो के प्रकाशीय गुण भिन्न-भिन्न होते हैं। इसी आधार पर अण्वीक्ष यंत्र की सहायता से उनमें भेद किया जाता है। साधारणत: ऐंफ़िबोल खनिज लोहा, मैगनीशियम तथा कैल्सियम के सिलीकेट हैं। पर कुछ खनिजों में थोड़ा बहुत सोडा और ऐल्यूमिना भी विद्यमान रहता है। इस वर्ग का सबसे महत्वपूर्ण खनिज हार्नब्लेंड है। यह एकनत (मोनोक्लिनिक) समुदाय में स्फुटित होता है। यह बहुधा स्तंभीय (कॉलमनर) रूप में, किंतु कभी-कभी दानेदार अथवा रेशेदार रूप में भी, मिलता है। सतह काच की तरह चमकती है। रेशेदार रूप में भी, मिलता है। रेशेदार आकृति में उपलब्ध होने पर रेशे रेशम के समान दिखाई पड़ते हैं। इस खनिज में दो तड़कन तल होते हैं, जो समपार्श्व (प्रिज्म़) के कलकों के समांतर ५६ डिग्री और १२४ डिग्री के कोण पर रहते हैं। इनकी कठोरता ५ से ६ तक और आपेक्षिक घनत्व २.९ से ३.४ तक होता है। ऐंफ़िबोल के खनिज आग्नेय और रूपांतरित (मेटामार्फ़िक) शिलाओं में पाए जाते हैं, जैसे डायोराइट, ऐंफ़ीबोलाइट, आदि शिलाओं में। .

अदह और ऐंफ़िबोल के बीच समानता

अदह और ऐंफ़िबोल आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अदह और ऐंफ़िबोल के बीच तुलना

अदह 9 संबंध है और ऐंफ़िबोल 11 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (9 + 11)।

संदर्भ

यह लेख अदह और ऐंफ़िबोल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »