लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अगुंग पर्वत में ज्वालामुखी विस्फोट (2017)

सूची अगुंग पर्वत में ज्वालामुखी विस्फोट (2017)

नवंबर 2017 में इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी अगुंग पर्वत में विस्फोट हुआ जिसके कारण निकटवर्ती क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई तथा साथ ही वहाँ से होने वाले हवाई यात्रा में भी बाधा हुई। 28 नवंबर 2017 तक चेतावनी बढ़ा दी गई हैं और लोगों को वहाँ से विस्थापित करने के आदेश दिये जा चुके हैं। .

5 संबंधों: बाली, मैग्मा, समुद्र तल, इंडोनेशिया, अगुंग पर्वत

बाली

बाली इंडोनेशिया का एक द्वीप प्रान्त है। यह जावा के पूर्व में स्थित है। लोम्बोक बाली के पूर्व में द्वीप है। यहां के ब्राह्मी लेख २०० ईपू के पुराने के हैं। बालीद्वीप का नाम भी बहुत पुराना है। १५०० ई से पहले इंडोनेशिया में मजापहित हिन्दू साम्राज्य स्थापित था। जब यह साम्राज्य गिरा और मुसलमान सुलतानों ने सत्ता ले ली तो जावा और अन्य द्वीपों के अभिजात-वर्गीय बाली भाग आये। यहां में हिन्दु धर्म का पतन नही हुआ। बाली १०० वर्ष पहले तक स्वतन्त्र रहा पर अन्त में डच लोगों ने इसे परास्त कर लिया। यहां की जनता का बहुमत (९० प्रतिशत) हिन्दू धर्म में आस्था रखता है। यह विश्व विख्यात पर्यटन स्थान है जिसकी कला, संगीत, नृत्य और मन्दिर मनमोहक हैं। यहां की राजधानी देनपसार नगर है। उबुद मध्य बाली में नगर है। यह द्वीप में कला और संस्कृति का प्रधान स्थान है। कूटा दक्षिण बाली में नगर है। यहा २००२ में इसलामी आतंकवादियों ने बम विस्फोट किया जिसमे २०२ व्यक्ति मारे गये।जिम्बरन बाली में मछुओं का ग्राम और अब पर्यटन स्थल है। द्वीप के उत्तरी तट पर सिंहराज नगर स्थापित है। अगुंग पर्वत और ज्वालामुखी बतुर पर्वत दो ऊंची चोटियां हैं। '''बाली द्वीप''' .

नई!!: अगुंग पर्वत में ज्वालामुखी विस्फोट (2017) और बाली · और देखें »

मैग्मा

मैग्मा चट्टानों का पिघला हुआ रूप है जिसकी रचना ठोस, आधी पिघली अथवा पूरी तरह पिघली चट्टानों के द्वारा होती है और जो पृथ्वी के सतह के नीचे निर्मित होता है। मैग्मा के बाहर निकलने वाले रूप को लावा कहते हैं। मैग्मा के शीतलन द्वारा आग्नेय चट्टानों का निर्माण होता है। जब मैग्मा ज़मीनी सतह के ऊपर आकर लावा के रूप में ठंडा होकर जमता है तो बहिर्भेदी और जब सतह के नीचे ही जम जाता है तो अंतर्भेदी आग्नेय चट्टानों का निर्माण होता है। सामान्यतः ज्वालामुखी विस्फोट में मैग्मा का लावा के रूप में निकलना एक प्रमुख भूवैज्ञानिक क्रिया के रूप में चिह्नित किया जाता है। .

नई!!: अगुंग पर्वत में ज्वालामुखी विस्फोट (2017) और मैग्मा · और देखें »

समुद्र तल

समुद्र तल से ऊँचाई दिखाता एक बोर्ड समुद्र तल या औसत समुद्र तल (अंग्रेज़ी:Mean sea level) समुद्र के जल के उपरी सतह की औसत ऊँचाई का मान होता है। इसकी गणना ज्वार-भाटे के कारण होने वाले समुद्री सतह के उतार चढ़ाव का लंबे समय तक प्रेक्षण करके उसका औसत निकाल कर की जाती है। इसे समुद्र तल से ऊँचाई (MSL-Metres above sea level) में व्यक्त किया जाता है। इसका प्रयोग धरातल पर स्थित बिंदुओं की ऊँचाई मापने के लिये सन्दर्भ तल के रूप में किया जाता है। इसका उपयोग उड्डयन में भी होता है। उड्डयन में समुद्र की सतह पर वायुमण्डलीय दाब को वायुयानों के उड़ान की उँचाई के सन्दर्भ (डैटम) के रूप में उपयोग किया जाता है। .

नई!!: अगुंग पर्वत में ज्वालामुखी विस्फोट (2017) और समुद्र तल · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: अगुंग पर्वत में ज्वालामुखी विस्फोट (2017) और इंडोनेशिया · और देखें »

अगुंग पर्वत

अगुंग पर्वत बाली का पर्वत है जिसकी ढाल पर पुर बेसकिह का महत्त्वपूर्ण मन्दिर है। अगुंग पर्वत और ज्वालामुखी बतुर पर्वत, वाम और दक्ष ज्वालामुखी .

नई!!: अगुंग पर्वत में ज्वालामुखी विस्फोट (2017) और अगुंग पर्वत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »