लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंग्रेज़ी भाषा और जॉन लेनन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अंग्रेज़ी भाषा और जॉन लेनन के बीच अंतर

अंग्रेज़ी भाषा vs. जॉन लेनन

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। . जॉन लेनन, १९६९ जॉन ओनो विन्स्टन लेनन (९ अक्टूबर १९४०-८ दिसंबर १९८०) एक अंग्रेज़ी गायक और गीतकार हैं। वे द बीटल्स, लोकप्रिय संगीत के सबसे व्यावसायिक रूप से सफल बैंड, के सह-संस्थापक के रूप में सबसे अधिक जाने जाते हैं। पॉल मेकार्टनी के साथ, वे एक मनाया गीत लेखन साझेदारी का गठन किये। जॉन लेनन का जन्म लिवरपूल में हुआ था। उनका पेहला बैंड, द क्वारीमेन, १९६० में बीटल्स के रूप में विकसित हुआ। जब १९७० में द बीटल्स बंद हो गया, लेनन एक एकल कैरियर शुरू की जिसमें गंभीर रूप से प्रशंसित एल्बमों 'जॉन लेनन / प्लास्टिक ओनो बैंड' और 'इमेजिन' के उत्पादन हुए। १९६९ में योको ओनो से शादी करने के बाद, उन्होंने अपना नाम जॉन ओनो विन्स्टन को बदल दिया। अपने शिशु बच्चा शॉन को पालने के लिये, १९७५ में लेनन संगीत के कारोबार से एक ब्रेक लिये। नए एल्बम 'डबल फैंटेसी' के साथ १९८० में लेनन ओनो के साथ फिर से उभरे। तीन सप्ताह के बाद उनका हत्या कर दी गई। लेनन के संगीत, लेखन, चित्र, फिल्म पर और साक्षात्कारों में एक विद्रोही स्वभाव और तीव्र बुद्धि देखी जा सकती है। अपने राजनीतिक और शांति सक्रियता के माध्यम से विवादास्पद, वह १९७१ में मैनहट्टन गए, जहाँ वियतनाम युद्ध के बारे में आलोचना दिये। इसकी वजह उसे निर्वासित करने के लिए रिचर्ड निक्सन के प्रशासन ने एक लंबा प्रयास किया। उनके कुछ गाने युद्ध विरोधी आंदोलन और बड़ा काउंटरकल्चर के गाने बन गये। २०१२ में, अमेरिका में लेनन की एकल एलबम की बिक्री १४० लाख से अधिक हो गई। लेखक, सह-लेखक, या कलाकार के रूप में 'अमेरिकन हॉट १०० छार्ट' में उनका २५ नंबर एक गाने हैं। २००२ में, बी.बी.सी के '१०० ग्रेटस्ट ब्रिटन्स' नामक मतदान में आठवें नंबर पे रखे गये। २००८ में, रॉलिंग स्टोन उसे सब समय के पांचवीं सबसे बडे गायक के स्थान पर रखे। १९८७ में, वे 'सोंगराइटर्स हॉल ऑफ फेम' में मरणोपरांत शामिल हुए। वे 'रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम' में दो बार मरणोपरांत शामिल हुए; १९८८ में बीटल्स के एक सदस्य के रूप में और १९९४ में एक एकल कलाकार के रूप में। .

अंग्रेज़ी भाषा और जॉन लेनन के बीच समानता

अंग्रेज़ी भाषा और जॉन लेनन आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): लिवरपूल

लिवरपूल

लिवरपूल का एक दृश्य। लिवरपूल मर्सीसाइड,इंग्लैंड में एक नगर का नाम है। यह जहाज़ कारखानों और विश्व प्रसिद्द पॉप ग्रुप द बिटल्स के लिये प्रसिद्द है। यह अपनी फुटबाल टीमों लिवरपूल एफ़.सी. और एवरटन एफ.सी. के लिये भी जाना जाता है। .

अंग्रेज़ी भाषा और लिवरपूल · जॉन लेनन और लिवरपूल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अंग्रेज़ी भाषा और जॉन लेनन के बीच तुलना

अंग्रेज़ी भाषा 124 संबंध है और जॉन लेनन 6 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 0.77% है = 1 / (124 + 6)।

संदर्भ

यह लेख अंग्रेज़ी भाषा और जॉन लेनन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »