लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंग्रेज़ी भाषा और जेम्स बॉण्ड

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अंग्रेज़ी भाषा और जेम्स बॉण्ड के बीच अंतर

अंग्रेज़ी भाषा vs. जेम्स बॉण्ड

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। . जेम्स बॉण्ड (James Bond) 1953 में अंग्रेज़ लेखक इयान फ़्लेमिंग द्वारा रचित एक काल्पनिक पात्र है। 007 के गुप्त नाम से प्रसिद्ध यह एजेंट फ़्लेमिंग की बारह पुस्तकों व दो लघुकथाओं में मौजूद है। 1964 में फ़्लेमिंग की मृत्यु के पश्चात छः अन्य लेखकों ने बॉण्ड की आधिकृत पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें किंग्सले ऐमिस, क्रिस्टोफ़र वुड्स, जॉन गार्ड्नर, रेमंड बेनसन, सबैश्चियन फ़ॉक्स और जेफ़्री डेवर शामिल हैं। इसके साथ चार्ली हिग्सन ने जेम्स बॉण्ड के बचपन के कारनामों पर एक श्रृंखला व केट वॅस्टब्रुक ने मनीपॅनी, जो हर पुस्तक में मौजूद किरदार है, की डायरी पर आधारित तीन पुस्तकें लिखी हैं। ब्रिटिश गोपनीय संस्था के इस काल्पनिक पात्र को कई फ़िल्मों, रेडियो, कॉमिक्स व वीडियो गेम्स में अपनाया जा चुका है और इसकी फ़िल्म श्रृंखला विश्व की सबसे लंबी व दूसरी सबसे अधिक कमाई वाली श्रृंखला है। इसकी शुरुआत 1962 में बनी फ़िल्म डॉ॰ नो से हुई थी, जिसमें शॉन कॉनरी ने बॉण्ड की भूमिका अदा की थी। 2012 तक जेम्स बॉण्ड की इयान प्रोडक्शन्स द्वारा बाइस फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं और तेइसवीं फ़िल्म स्कायफॉल अक्टूबर 2012 को रिलीज़ हुई। इसमें डैनियल क्रैग तीसरी बार बॉण्ड की भूमिका निभाई। वे छठे अभिनेता हैं जिन्होंने इयान श्रृंखला में यह भूमिका निभाई है। जेम्स बॉण्ड की फ़िल्में कईं चीज़ों के लिए मशहूर हैं, जिसमें फ़िल्म की ध्वनि, जिसे कई बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है, शामिल है। फ़िल्म की प्रसिद्धि का दूसरा कारण इसमें मौजूद बॉण्ड की गाड़ियाँ, बन्दूकें व तकनीकी उपकरण शामिल हैं जो उसे क्यू की शाखा प्रदान करती है। .

अंग्रेज़ी भाषा और जेम्स बॉण्ड के बीच समानता

अंग्रेज़ी भाषा और जेम्स बॉण्ड आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अंग्रेज़ी भाषा और जेम्स बॉण्ड के बीच तुलना

अंग्रेज़ी भाषा 124 संबंध है और जेम्स बॉण्ड 32 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (124 + 32)।

संदर्भ

यह लेख अंग्रेज़ी भाषा और जेम्स बॉण्ड के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »