लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंकित राजपूत

सूची अंकित राजपूत

अंकित सिंह राजपूत (जन्म ०४ दिसंबर १९९३) एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। ये एक दाहिने हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं जिन्होंने २०१२-१३ रणजी ट्रॉफी के दौरान अपनी शुरुआत की थी। इन्होंने उस सत्र में १८ मैचों में ३१ विकेट लिए थे। इसके बाद इन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हस्ताक्षर किया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी शुरुआत करने के बाद, उन्होंने रिकी पोंटिंग को अपने पहले ही ओवर में आउट कर दिया था। इसके बाद ६ फरवरी २०१६ को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें खरीद लिया था। इसके बाद जनवरी २०१८ में, उन्हें २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने ३ करोड़ में खरीदा। .

15 संबंधों: चेन्नई सुपर किंग्स, ट्वेन्टी ट्वेन्टी, एलाइट समूह क्रिकेट सूची, प्रथम श्रेणी क्रिकेट, भारत, भारतीय, मुंबई इंडियंस, रिकी पोंटिंग, ईएसपीएन क्रिकइन्फो, गेंदबाज, कानपुर, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाईट राइडर्स, उत्तर प्रदेश, २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की एक चेन्नई स्थित फ़्रैन्चाइज़ी है। जिसके २००८ से २०१५ तक कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रहे तथा टीम के कोच न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग थे। २०१६ में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आने के कारण टीम को २ सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो न तो २०१६ में हिस्सा ले पाई और न ही २०१७ में खेल पाएगी। २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स खेल रही है जिसके कप्तान भी महेन्द्र सिंह धोनी है। टीम का मूल ग्राउंड चिदंबरम स्टेडियम, चेपौक, चेन्नई है। इसके ब्रैंड एम्बैसेडर प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि है। स्थापना के समय टीम का नाम चेन्नई सुपरस्टार्स रखा गया था जो कि बाद में बदल दिया गया था। २०१५ इंडियन प्रीमियर लीग के हिसाब से अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना रहे हैं जो अभी २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स टीम के कप्तान थे। .

नई!!: अंकित राजपूत और चेन्नई सुपर किंग्स · और देखें »

ट्वेन्टी ट्वेन्टी

ट्वेन्टी ट्वेन्टी (टी ट्वेन्टी) क्रिकेट का वह रूप है जिसमें दो टीमों के बीच में अधिकतम 20 ओवर (षटक) का मुकाबला होता है। इसमें केवल एक ही पारी का खेल होता है। इसका आरम्भ संयुक्त राजशाही में सन 2003 में हुआ था। हाल ही में खेल के इस प्रारूप ने बड़ी सफलता प्राप्त की है, क्योंकि खेल का समय नाटकीय ढंग से घट गया है जहां पहले एक दिवसीय मुकाबले मे लगभग पूरा दिन लग जाता था वहां इसका फैसला महज कुछ घंटों में ही हो जाता है। .

नई!!: अंकित राजपूत और ट्वेन्टी ट्वेन्टी · और देखें »

एलाइट समूह क्रिकेट सूची

एलाइट समूह क्रिकेट अथवा क्रिकेट अ सूची क्रिकेट के खेल में निश्चित ओवर (एकदिवसीय) क्रिकेट प्रारूप का वर्गीकरण है। जैसे प्रथम श्रेणी क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट से एक स्तर नीचे की घरेलू शृंखला है वैसे ही यह भी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय से एक स्तर नीचे के खेल हैं। .

नई!!: अंकित राजपूत और एलाइट समूह क्रिकेट सूची · और देखें »

प्रथम श्रेणी क्रिकेट

प्रथम श्रेणी क्रिकेट तीन अथवा अधिक दिन का परिमित अवधि का क्रिकेट का एक प्रारूप है जिसमें दोनों टीमों के ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी खेलते हैं। इसमें दोनों टीमें पूर्ण पारियाँ खेलती हैं जबकी अभ्यास मैच में केवल एक पारी अथवा इच्छानुसार कम अधिक किया जा सकता है और इस प्रकार यह अभ्यास मैच से अलग है। टेस्ट क्रिकेट इसी का एक उच्चतम गुणवता वाला खेल है, यद्दपि प्रथम श्रेणी शब्द का उपयोग इसके घरेलू प्रतियोगिता होने की ओर इंगित करता है। .

नई!!: अंकित राजपूत और प्रथम श्रेणी क्रिकेट · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अंकित राजपूत और भारत · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: अंकित राजपूत और भारतीय · और देखें »

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस, इंडियन प्रीमियर लीग में एक क्रिकेट टीम है। इस टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करते हैं, जो इस टीम के आइकॉन प्लेयर भी हैं। यह टीम रॉबिन सिंह द्वारा प्रशिक्षित है और इसका स्वामित्व इंडियाविन स्पोर्ट्स (IndiaWin Sports) में 100% हिस्सेदारी के द्वारा भारत के सबसे बड़े समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, के पास है। .

नई!!: अंकित राजपूत और मुंबई इंडियंस · और देखें »

रिकी पोंटिंग

रिकी थॉमस पॉन्टिंग, एओ (जन्म 19 दिसम्बर 1974) को पंटर का उपनाम दिया गया था। एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में २००२ से २०११ तक वे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे। टेस्ट क्रिकेट में २००४ और २०११ के बीच ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की उन्होंने कमान सम्भाली.

नई!!: अंकित राजपूत और रिकी पोंटिंग · और देखें »

ईएसपीएन क्रिकइन्फो

ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) क्रिकेट से संबंधित सबसे बड़ी वेबसाइट है। इसमें समाचार और लेख, जीवंत स्कोरकार्ड, 18वीं सदी से वर्तमान तक ऐतिहासिक मैचों तथा खिलाड़ियों का एक व्यापक तथा प्रश्नीय डेटाबेस शामिल है। 11 जून 2007, को ईएसपीएन (ESPN) ने घोषणा की कि उसने विज्डन समूह से क्रिकइन्फो को खरीद लिया था। .

नई!!: अंकित राजपूत और ईएसपीएन क्रिकइन्फो · और देखें »

गेंदबाज

क्रिकेट के खेल में गेंदबाज गेंद फेंकने की जिम्मेदारी लेता है और गेंद फेंकने की इस क्रिया या कला को गेंदबाज़ी कहा जाता है। .

नई!!: अंकित राजपूत और गेंदबाज · और देखें »

कानपुर

कानपुर भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ८० किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए चर्चित ब्रह्मावर्त (बिठूर) के उत्तर मध्य में स्थित ध्रुवटीला त्याग और तपस्या का संदेश दे रहा है। यहाँ की आबादी लगभग २७ लाख है। .

नई!!: अंकित राजपूत और कानपुर · और देखें »

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब इंडियन प्रीमियर लीग की पंजाब फ्रैन्चाइज़ी है अर्थात आईपीएल की एक टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेलती है। वर्तमान में टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन हैं। इनसे पहले टीम के कप्तान के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के युवराज सिंह तथा वीरेंद्र सहवाग भी रह चुके हैंतथा ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली भी कप्तानी कर चुके है। टीम के कोच ब्रैड हॉज हैं। टीम के मालिक वर्तमान में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा,वाडिया ग्रुप के नेस वाडिया,डाबर कम्पनी के मोहित बर्मन और करण पॉल है। टीम का घरेलू स्टेडियम पीसीए स्टेडियम मोहाली है। २०१० के बाद अपने कुछ मैच धर्मशाला स्टेडियम में भी खेलता है। टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन २०१४ में रहा था जिसमें आईपीएल में फाइनल में पहुंची तथा चैंपियंस लीग ट्वेन्टी २० में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। .

नई!!: अंकित राजपूत और किंग्स इलेवन पंजाब · और देखें »

कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR भी कहते हैं) इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता फ्रैन्चाइज़ी है। इस टीम के कप्तान गौतम गंभीर हैं और कोच हैं डेव व्हाटमोर। गौतम गंभीर ही इसके आइकन खिलाड़ी भी हैं। इस टीम का आदर्श वाक्य है: कोर्बो लोड़बो जीतबो रे (हिंदी: करेंगे लड़ेंगे जीतेंगे)। इसके स्वामित्व में शाहरुख खान, जूही चावला के नाम आते हैं। .

नई!!: अंकित राजपूत और कोलकाता नाईट राइडर्स · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: अंकित राजपूत और उत्तर प्रदेश · और देखें »

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग जिन्हें आईपीएल ११ के रूप में भी जाना जाता है यह आईपीएल का ११वां संस्करण है जिसे २००८ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया था और यह एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी लीग है। यह सीजन ७ अप्रैल से २७ मई तक आयोजित किया गया, इस सीजन में २०१३ आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में उनके संबंधित मामले में २०१६ और २०१७ के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित कर दिया गया था और अब इस सीजन में वापसी की। संस्करण का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ०७ अप्रैल को खेला गया। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को ८ विकेट से हराय। इस संस्करण में केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाये एवं एंड्रयू टाय ने सबसे अधिक विकेट लिए। सुनील नारायण को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं ऋषभ पंत को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के ख़िताब से नवाज़ा गया। .

नई!!: अंकित राजपूत और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »