लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2018 शीतकालीन पैरालम्पिक

सूची 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक

2018 शीतकालीन पैरालम्पिक, जो कि आधिकारिक रूप से बारहवाँ पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, 9 से 18 मई के मध्य दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग नगर में आयोजित होंगे। यह एक अन्तर्राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन है जो कि अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित किया जाना है। अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने इस आयोजन के लिये 15 अक्टूबर 2009 को तीन दावेदारियां प्राप्त की थी। प्योंगचांग के साथ फ्रेंच आल्प्स में स्थित एन्नेसी, फ्रांस तथा म्यूनिख, जर्मनी (1972 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का मेज़बान) ने भी इस आयोजन के लिये मेज़बानी का अपना दावा ठोका था। 22 जून 2010 को यह सभी दावेदार नगर प्रतिभागी नगर के तौर पर चुन लिये गये। जीते हुये प्रतिभागी नगर की घोषणा 6 जून 2011 को 123वें आईओसी सत्र, डरबन, दक्षिण अफ्रीका में हुई। 27 अक्टूबर 2013 को 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों का नया प्रतीक चिह्न जारी हुआ जो कि 16 मार्च 2014 को सोची नगर द्वारा मेज़बान नगर को सौंपा गया। अभिनेता ली दोंग वुक को इन खेलों के लिये सम्मानित दूत चुना गया। .

19 संबंधों: डरबन, दक्षिण कोरिया, दक्षिण कोरियाई वॉन, दक्षिण अफ्रीका, प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम, प्योंगचांग काउण्टी, फ़्रान्स, म्यूनिख, स्नोबोर्डिंग, हानगुल, जर्मनी, कोरियाई भाषा, अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति, अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, 1972 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2014 शीतकालीन पैरालम्पिक, 2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक, 2022 शीतकालीन पैरालम्पिक

डरबन

डरबन (कभी-कभी डर्बन,अंग्रेजी:Durban; ज़ुलु: eThekwini इथेक्विनी, यानि 'खाड़ी/अनूप'), दक्षिण अफ्रीकी राज्य क्वाज़ुलु-नटाल का सबसे बड़ा शहर है। यह जोहान्सबर्ग और केप टाउन के बाद दक्षिण अफ्रीका में तीसरा सबसे बड़ा शहर भी है। यह इथेक्विनी महानगरीय नगरपालिका का हिस्सा है। डरबन दक्षिण अफ्रीका का सबसे व्यस्त बंदरगाह भी है। गर्म उपोष्णकटिबंधीय जलवायु और व्यापक समुद्र तटों की वजह से यह दक्षिण अफ्रीका का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। डरबन नगरपालिका क्षेत्र जिसमें इसके उपनगर भी शामिल हैं, की कुल जनसंख्या लगभग 35 लाख है, जो इसे अफ्रीकी महाद्वीप के पूर्वी तट पर बसा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर बनाती है। इसका महानगरीय भूमि क्षेत्र लगभग 2292 वर्ग किलोमीटर (885 वर्ग मील) है और जनसंख्या घनत्व 1513 प्रति वर्ग किलोमीटर (3920/वर्ग मील) है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और डरबन · और देखें »

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और दक्षिण कोरिया · और देखें »

दक्षिण कोरियाई वॉन

वॉन (원) (चिह्न: ₩; कोड: KRW) दक्षिण कोरिया की मुद्रा है। एक वॉन सौ जीओन, एक मौद्रिक उप इकाई, में विभाज्य है, लेकिन रोजमर्रा के उपयोग में जीओन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, यह केवल विदेशी मुद्रा विनिमय में दिखाई पड़ता है। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और दक्षिण कोरियाई वॉन · और देखें »

दक्षिण अफ्रीका

कोई विवरण नहीं।

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और दक्षिण अफ्रीका · और देखें »

प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम

प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम दक्षिण कोरिया में आयोजित 2018 शीतकालीन ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक के उद्घाटन व समापन समारोह के लिये एक अस्थायी आयोजन स्थल है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम · और देखें »

प्योंगचांग काउण्टी

प्योंगचांग(पूरा, प्योंगचांग-गन) दक्षिण कोरिया का एक प्रशासनिक विभाग है जो कि तेबैक पर्वत क्षेत्र में बसा है। यह देश के गंगवोन-डो प्रान्त के अन्तर्गत आता है। यह बहुत से बौद्ध मंदिरो का घर है जिसमे वोल्जेओंग्सा भी शामिल है। यह दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से 180 किमी दूर है तथा यहाँ से एक्सप्रेस-वे तथा हाई स्पीड रेलगाड़ियों द्वारा जुड़ा है। वर्तमान में यह नगर 2018 शीतकालीन ओलम्पिक तथा 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों का आयोजन कर रहा है। प्योंगचांग का ध्येय वाक्य 'हैप्पी700 प्योंगचांग' इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई 700 मीटर होने के कारण लिया गया है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और प्योंगचांग काउण्टी · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और फ़्रान्स · और देखें »

म्यूनिख

म्यूनिख म्यूनिख (अन्ग्रेजी: Munich, जर्मनः München) जर्मनी का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। यह जर्मनी के बवेरिया राज्य की राजधानी है। इसकी जनसंख्या लगभग १३ लाख है। यह नदी इसार पर स्थित है (बावेरिया के एल्प्स पहाड़ों के उत्तर में)। सन् ११५८ से पहले का कोई भी दस्तावेज ना मिलने के कारण यह मान लिया गया है की इस नगर की स्थापना भी इसी सन् में हुई होगी। कई सालों से म्यूनिख जर्मनी का सबसे अच्छा शहर माना जा रहा है। शहर की मूलभूत संरचना अच्छी है और वहां के जीवन का स्तर भी बढ़िया है। बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों ने शहर का वैभव और ख्याति बढ़ाई है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और म्यूनिख · और देखें »

स्नोबोर्डिंग

स्नोबोर्डिंग एक मनोरंजक गतिविधि और ओलंपिक और पैरालम्पिक खेल है जिसमें एक सवार के पैरों से जुड़ी एक स्नोबोर्ड पर खड़े एक बर्फ से ढंके ढलान पर उतरते हैं। स्नोबोर्डिंग का विकास स्केटबोर्डिंग, स्लेजिंग, सर्फिंग और स्कीइंग से प्रेरित था। इसे 1 9 60 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका में विकसित किया गया था, शीतकालीन ओलंपिक खेलों शीतकालीन ओलंपिक स्पोर्ट नागानो, नागानो। नागानो में 1 9 8 शीतकालीन ओलंपिक 1998 और 2014 शीतकालीन पैरालिंपिक्स में सोची में पहली बार प्रदर्शित किया गया था। संयुक्त राज्य में इसकी लोकप्रियता (उपकरणों की बिक्री द्वारा मापा जाने वाला) 2007 में बढ़ी और बाद में गिरावट आई है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और स्नोबोर्डिंग · और देखें »

हानगुल

300px 300px हानगुल में कुल ४० अक्षर होते हैं जिनमें से १४ शुद्ध व्यंजन, 5 दोहरे व्यंजन, 10 शुद्ध स्वर और ११ मिश्रित स्वर होते हैं। नोट: कोरियन में अक्षरों के नाम और उच्चारण अलग अलग होते हैं। उदाहरण के लिए अक्षर का नाम "खियक" है लेकिन शब्दों को पढ़ते समय इसका उच्चारण "ख/ग" होता है। दूसरी ध्यान देने योग्य बात अंग्रेजी के समान ही कोरियन में भी एक ही अक्षर का उच्चारण अलग अलग शब्दों में भिन्न भिन्न हो सकता है। लेकिन यह एक वैज्ञानिक तरीके से होता है। किसी अक्षर का उच्चारण इस बात पर निर्भर करता है कि वह शब्द के प्रारंभ में है, पश्चिम में या फ़िर बीच में या अंत में। इस प्रकार किसी शब्द के तीन सम्भव उच्चारण हो सकते हैं। नीचे दिए गए उच्चारण मैकक्यून-राइशाउअर प्रणाली पर आधारित है, क्योंकि वह कोरियाई उच्चारण के क़रीब है। हानगुल में १९ व्यंजन हैं व्यंजनों के नाम - खियक ㄴ - नियन ㄷ - थिगत ㄹ - रियल ㅁ - मियम ㅂ - फियप ㅅ - शियत ㅇ - अंग ㅈ - छियत ㅊ - Aspirated छियत ㅋ - Aspirated खियक ㅌ - Aspirated थिगत ㅍ - Aspirated फियप ㅎ - हियत व्यंजन - नाम ㄲ - सांग खियक (k ㄸ - सांग थिगत ㅃ - सांग फियप ㅆ - सांग शियत ㅉ - सांग छियत हानगुल में २१ स्वर हैं ध्यान दें कि.

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और हानगुल · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और जर्मनी · और देखें »

कोरियाई भाषा

कोरियाई भाषा दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा है और इसे बोलने वालों की संख्या लगभग ८ करोड़ है। इस भाषा का विकास १४४३ ई० में किंगसेजोंग के शासनकाल में हुआ। इस भाषा की लिपि हंगुल (Hangul 한글) है। कोरियन में 한 (हान/Haan) का अर्थ है - कोरिया अथवा महान और 글/गुल/geul का अर्थ है - लिपि। इस प्रकार हंगुल का अर्थ हुआ - "महान लिपि" अथवा "कोरियन लिपि"। कोरियायी भाषा अल्टाइक कुल की भाषा है जो चीनी की भाँति संसार की प्राचीन भाषाओं में गिनी जाती है। चीनी की भाँति यह भी दाए से बाई ओर लिखी जाती है। इसका इतिहास कोरिया के इतिहास की तरह ही 4000 वर्ष प्राचीन है। प्राचीन काल में चीनी लोग कोरिया में जाकर बस गए थे, इसलिये वहाँ की भाषा भी चीनी भाषा से काफी प्रभावित है। चीनी और कोरियायी के अनेक शब्द मिलते जुलते हैं: उस समय कोरिया के विद्वानों की बोलचाल की भाषा तो कोरियायी थी लेकिन वे चीनी में लिखते थे। चीनी लिपि में लिखी जानेवाली कोरियायी भाषा की लिपि हानमून/hanmun कही जाती थी। जबतक कोई विद्वान प्राचीन चीनी का ज्ञाता न हो तब तक वह पूर्ण विद्वान नहीं माना जाता था। कोरियायी भाषा अपनी शिष्टता और विनम्रता के लिये प्रसिद्ध है। शिष्टता और विनम्रतासूचक कितने ही शब्द इस भाषा में पाए जाते हैं। कोरिया के लोग अभिवादन के समय "आप शांतिपूर्वक आएँ", "आप शांतिपूर्वक सोएँ" जैसे आदरसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और कोरियाई भाषा · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति

अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (IPC; Internationales Paralympisches Komitee) एक ग़ैर-लाभकारी संगठन तथा संचालक मण्डल है जो कि पैरालम्पिक खेलों का आयोजन करता है। इसकी स्थापना जर्मनी के डसेलडॉर्फ़ नगर में 22 सितम्बर 1989 को हुई थी। आईपीसी का स्वयं का एक लोकतान्त्रिक कानून व ढांचा है और यह 176 राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियों, चार दिव्यान्गों के लिये बने अन्तरराष्ट्रीय संगठनों तथा पाँच क्षेत्रीय संगठनों से मिलकर बना है। इसका मुख्यालय बॉन, जर्मनी में स्थित है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (International Olympic Committee (IOC); Comité international olympique (CIO)) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है। इसकी स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन ने 23 जून 1894 को कि थी तथा यूनानी व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे। वर्तमान समय में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

1972 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

1972 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, जिसे आधिकारिक तौर पर XX ओलंपियाड के खेलों के नाम से जाना जाता है, 26 अगस्त से 11 सितंबर, 1972 तक म्यूनिख, पश्चिम जर्मनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन था। इस घटना की खेल प्रकृति काफी हद तक म्यूनिख नरसंहार द्वारा ढंके हुई थी जिसमें ग्यारह इजरायल एथलीट्स और कोच और एक पश्चिमी जर्मन पुलिस अधिकारी ब्लैक सितारे फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा मारे गए थे। 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, जर्मनी में आयोजित होने वाले दूसरे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक थे, बर्लिन में 1936 के खेल के बाद, जो नाजी शासन के तहत हुआ था। कनेक्शन के प्रति सचेत, पश्चिम जर्मनी सरकार म्यूनिख ओलंपिक का अवसर लेने के लिए उत्सुक था कि वे नए, लोकतांत्रिक और आशावादी जर्मनी को दुनिया में पेश करें, जैसा कि खेलों के आधिकारिक आशय "डाय हेइट्रेन स्पिले"द्वारा दिखाया गया है या "हंसमुख खेलों"। गेम्स का लोगो दृश्य अवधारणा आयोग के डिजाइनर और निर्देशक ओटल एशर द्वारा एक नीला सौर लोगो ("तेज सूर्य") था। ओलंपिक शुभंकर, डेशंड "वाल्डी" पहला आधिकारिक तौर पर नामित ओलंपिक शुभंकर था। ओलंपिक फैनफेयर बर्ट कैम्फर्ट के एक साथी हर्बर्ट रेहबैन द्वारा लिखी गई थी ओलिंपिक पार्क (ओलंपियापार्क) फ्रीई ओटो की योजनाओं पर आधारित है और खेलों के बाद म्यूनिख की मील का पत्थर बन गया। आर्किटेक्ट गंटर बेनिस्टिक द्वारा तैयार की गई प्रतियोगिता साइटों में ओलंपिक तैराकी हॉल, ओलंपिक हॉल (ओलंपियालेल, एक बहुउद्देश्यीय सुविधा) और ओलंपिक स्टेडियम (ओलम्पियास्टेडियन) और पार्क के करीब एक ओलंपिक गांव शामिल था। स्टेडियम का डिजाइन क्रांतिकारी माना जाता था, पहली बार के लिए इस तरह के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल धातु रस्सियों द्वारा स्थिर ऐक्रेलिक कांच के व्यापक छत के साथ। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और 1972 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2014 शीतकालीन पैरालम्पिक

2014 शीतकालीन पैरालम्पिक (r), आधिकारिक रूप से ग्यारहवें शीतकालीन पैरालम्पिक खेल जिसे सामान्य तौर पर सोची शीतकालीन पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, दिव्यांगों की एक महत्वपूर्ण बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजन अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा किया गया। इन खेलों का आयोजन रूस के सोची तथा क्रास्नोदर क्राई में 7 से 16 मार्च 2014 के मध्य हुआ। रूस ने पहली बार इन खेलों का आयोजन किया। इन खेल प्रतियोगिता में 5 खेलों के अन्तर्गत 72 प्रतियोगिताएँ हुई जिसमे स्नोबोर्डिंग को पहली बार शामिल किया गया। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और 2014 शीतकालीन पैरालम्पिक · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक

2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक्स (ब्राजीली पुर्तगाली: Jogos Paralímpicos de Verão de 2016), पन्द्रहवें ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेल हैं।अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा शासित विकलांग एथलीटों के लिए यह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु खेल आयोजन है। यह 7 सितम्बर 2016 से 18 सितम्बर 2016 तक रियो डी जनेरियो, ब्राजील में आयोजित किया गया। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और 2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक

2018 के शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर तेईसवाँ ओलिंपिक शीतकालीन खेल (제23회 동계 올림픽), एक अन्तरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जो कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग काउण्टी में आयोजित किया जा रहा है। जुलाई 2011 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में 123वें आईओसी सत्र के दौरान प्योंगचांग को अगला मेजबान शहर चुना गया था। दक्षिण कोरिया ने पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेलों कि मेजबानी की है, जबकि यह देश में आयोजित होने वाले दूसरा ओलम्पिक खेल (पहला 1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) है। शीतकालीन ओलंपिक 9 से 25 फरवरी 2018 तक चलेगा, उद्घाटन समारोह से पहले 8 और 9 फरवरी को कुछ स्पर्धाएँ अयोजित कराई गई। इस आयोजन में पंद्रह खेलों में 102 स्पर्धाएँ शामिल हैं, जिसमें बिग एयर स्नोबोर्डिंग, मास स्टार्ट स्पीड स्केटिंग, मिश्रित युगल कर्लिंग, और मिश्रित टीम अल्पाइन स्कीइंग आदि खेल शीतकालीन ओलम्पिक कार्यक्रम में शामिल है। 92 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (देशों) के कुल 2,952 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगे। इक्वाडोर, एरिट्रिया, कोसोवो, मलेशिया, नाइजीरिया और सिंगापुर का यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2022 शीतकालीन पैरालम्पिक

2022 शीतकालीन पैरालम्पिक (चीनी: 第十三届冬季残疾人奥林匹克运动会), जिसे आधिकारिक रूप से तेरहवें पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, का आयोजन चीन के बीजिंग नगर में 4 मार्च से 13 मार्च के मध्य होगा। यह खेल अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित किये जायेंगे। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और 2022 शीतकालीन पैरालम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »