लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला

सूची 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला

2016 का इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला 28 जून 2016 को हुआ था। जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 239 लोग घायल हो गए। इसमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस्तांबुल में 2016 से इससे पहले भी तीन आतंकी हमलों का शिकार हो चुका है। इसमें जनवरी में हुए आत्मघाती हमला और मार्च में भी इसी तरह का हमला हुआ था, जिसमें इराक और सीरिया के आतंकियों के हाथ होने का शक है। जून में इससे पहले एक कार को बम से उड़ा कर हमला किया गया था। .

18 संबंधों: एबीपी न्यूज़, एके47, तुर्की, नवंबर 2015 पैरिस हमले, नवंबर 2015 माली होटल हमला, बाचा ख़ान विश्वविद्यालय हमला, सीरिया, हरिभूमि, जनवरी 2016 जकार्ता में आतंकी हमला, विस्फोटक, वेबदुनिया, आतंकवाद, आईएसआईएस, इराक़, इस्तांबुल, इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र, २०१६ पठानकोट हमले, 2016 ब्रसल्स धमाके

एबीपी न्यूज़

एबीपी न्यूज़ एबीपी समूह के स्वामित्व वाला एक भारतीय समाचार चैनल है। यह चैनल पहले स्टार न्यूज़ के नाम से जाना जाता था जो स्टार टीवी के स्वामित्व में प्रदर्शित होता था। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और एबीपी न्यूज़ · और देखें »

एके47

एके ४७ दुनिया की सबसे पहली और शायद सबसे अच्छी अस्सौल्ट राइफल मानी जाती है। इसका विकास सोवियत संघ के मिखाइल कलाशनिकोव ने किया था, इसी कारण इसे कभी कभी कलाशनिकोव राइफल भी कहा जाता है। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और एके47 · और देखें »

तुर्की

तुर्की (तुर्क भाषा: Türkiye उच्चारण: तुर्किया) यूरेशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी अंकारा है। इसकी मुख्य- और राजभाषा तुर्की भाषा है। ये दुनिया का अकेला मुस्लिम बहुमत वाला देश है जो कि धर्मनिर्पेक्ष है। ये एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। इसके एशियाई हिस्से को अनातोलिया और यूरोपीय हिस्से को थ्रेस कहते हैं। स्थिति: 39 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 36 डिग्री पूर्वी देशान्तर। इसका कुछ भाग यूरोप में तथा अधिकांश भाग एशिया में पड़ता है अत: इसे यूरोप एवं एशिया के बीच का 'पुल' कहा जाता है। इजीयन सागर (Aegean sea) के पतले जलखंड के बीच में आ जाने से इस पुल के दो भाग हो जाते हैं, जिन्हें साधारणतया यूरोपीय टर्की तथा एशियाई टर्की कहते हैं। टर्की के ये दोनों भाग बॉसपोरस के जलडमरूमध्य, मारमारा सागर तथा डारडनेल्ज द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं। टर्की गणतंत्र का कुल क्षेत्रफल 2,96,185 वर्ग मील है जिसमें यूरोपीय टर्की (पूर्वी थ्रैस) का क्षेत्रफल 9,068 वर्ग मील तथा एशियाई टर्की (ऐनाटोलिआ) का क्षेत्रफल 2,87,117 वर्ग मील है। इसके अंतर्गत 451 दलदली स्थल तथा 3,256 खारे पानी की झीलें हैं। पूर्व में रूस और ईरान, दक्षिण की ओर इराक, सीरिया तथा भूमध्यसागर, पश्चिम में ग्रीस और बुल्गारिया और उत्तर में कालासागर इसकी राजनीतिक सीमा निर्धारित करते हैं। यूरोपीय टर्की - त्रिभुजाकर प्रायद्वीपी प्रदेश है जिसका शीर्षक पूर्व में बॉसपोरस के मुहाने पर है। उसके उत्तर तथा दक्षिण दोनों ओर पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। मध्य में निचला मैदान मिलता है जिसमें होकर मारीत्सा और इरजिन नदियाँ बहती हैं। इसी भाग से होकर इस्तैस्म्यूल का संबंध पश्चिमी देशों से है। एशियाई टर्की - इसको हम तीन प्राकृतिक भागों में विभाजित कर सकते हैं: 1.

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और तुर्की · और देखें »

नवंबर 2015 पैरिस हमले

13 नवंबर 2015 की शाम को फ्रांस की राजधानी पेरिस और उसके उत्तरीय उपनगरीय इलाके सेंट डेनिस में आतंकी हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया गया जिसमें बड़े पैमाने पर गोलीबारी, आत्मघाती बम विस्फोट, और लोगों को बंधक बनाया गया। हमलों की शुरुआत 21:20 सीईटी (सेंट्रल यूरोपियन टाइम) में स्टेड डी फ्रांस के बाहर तीन आत्मघाती हमलों, बड़े पैमाने पर शूटिंग और मध्य पेरिस के पास चार स्थानों पर एक और आत्मघाती बम विस्फोट के साथ हुई। सबसे घातक हमला 14 नवंबर को 00:58 सीईट पर बाटाक्लेन थिएटर में हुआ जहाँ हमलावरों ने पुलिस के साथ उलझने से पहले लोगों को बंधक बनाया। हमलों में 129 लोग, मारे गए जिनमे से 89 की मृत्यु जिनमें से बाटाक्लेन थिएटर में ही हुई। 352 लोगों में से 80 गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों के अलावा, सात हमलावरों की भी मृत्यु हो गई, और अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर अभी भी अन्य साथियों की खोज करने के लिए जारी रखा है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद फ्रांस पर यह सबसे घातक हमला था। फ्रांस में जनवरी 2015 के हमलों के बाद से हाई अलर्ट घोषित किया गया था उस हमले में नागरिकों और पुलिस अधिकारियों सहित 17 लोग मारे गए थे। जवाब में, 2005 के दंगों के बाद पहली बार आपातकाल घोषित किया गया और अस्थायी नियंत्रण देश की सीमाओं पर रखा गया है। लोगों और संगठनों ने अपनी एकजुटता को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त किया। 15 नवंबर को, फ्रांस के हमलों के प्रतिशोध में, अल-रक्का में आई एस आई एल के ठिकानों को लक्ष्य बनाकर आपरेशन चामल (Chammal), चलाया गया जो अभी तक का सबसे बड़ा हवाई हमला है। 18 नवंबर को, हमलों के मास्टरमाइंड संदिग्ध, बेल्जियम के अब्देल हामिद, को फ्रांसीसी पुलिस ने एक छापे में मार गिराया। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और नवंबर 2015 पैरिस हमले · और देखें »

नवंबर 2015 माली होटल हमला

20 नवम्बर 2015 को रैडिसन ब्लू,बमाको, माली में हुआ हमला, एक आतंकी हमला है। रैडिसन ब्लू यूएस ओन्ड होटल है जो विदेशी बिज़नस और एयरलाइन क्रू मेम्बर्स के बीच काफी प्रसिद्ध है। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और नवंबर 2015 माली होटल हमला · और देखें »

बाचा ख़ान विश्वविद्यालय हमला

20 जनवरी 2016 को सुबह 9:30 बजे पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत ख़ैबर पख़्तूनख़्वा की राजधानी पेशावर के पास चरसद्दा में स्थित बाचा खान विश्वविद्यालय पर 4 आतंकियों ने आक्रमण कर दिया। परिसर में आते ही आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसके साथ ही अभी तक परिसर में सात धमाके भी सुने गए। हमले में पहले एक प्रोफेसर समेत 4 लोगों के मारे जाने की खबर थी लेकिन अब 60 से 70 छात्रों को आतंकियों द्वारा गोली मारने की खबर है। हमले के वक्त विश्वविद्यालय में बाचा खान जिन्हें खान अब्दुल गफ्फार खान के नाम से भी जाना जाता है की बरसी के मौके पर काव्यगोष्ठी के लिए अनेक लोग यहां आए थे। खान का निधन 20 जनवरी 1988 को हुआ था। यह यूनिवर्सिटी इन्ही की याद में बनाई गई है। इस यूनिवर्सिटी का अपना ऐतिहासिक महत्व है। समाचार चैनल जियो के मुताबिक यूनिवर्सिटी के पीछे के रास्ते से जहां गेस्ट हाउस है, वहां से आतंकी घुसे। हमले की खबर के साथ ही छात्रों को निकल जाने का ऐलान किया गया जिसके बाद भगदड़ मची। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और बाचा ख़ान विश्वविद्यालय हमला · और देखें »

सीरिया

सीरिया ('''سوريّة'''. or), आधिकारिक रूप से सीरियाई अरब गणराज्य (अरबी: الجمهورية العربية السورية), दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक राष्ट्र है। इसके पश्चिम में लेबनॉन तथा भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम में इजराइल, दक्षिण में ज़ॉर्डन, पूरब में इराक़ तथा उत्तर में तुर्की है। इसराइल तथा इराक़ के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य-पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है। इसकी राजधानी दमास्कस है जो उमय्यद ख़िलाफ़त तथा मामलुक साम्राज्य की राजधानी रह चुका है। अप्रैल 1946 में फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहाँ के शासन में बाथ पार्टी का प्रभुत्व रहा है। 1963 से यहाँ आपातकाल लागू है जिसके कारण 1970 के बाद से यहाँ के शासक असद परिवार के लोग होते हैं। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और सीरिया · और देखें »

हरिभूमि

हरिभूमि हिन्दी भाषा में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक समाचार पत्र है जो भारत में हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रकाशित होता है। इसकी स्थापना १९९६ में हुई जो वर्तमान में हरियाणा में रोहतक से, छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, रायपुर एवं रायगढ़ से, मध्य प्रदेश में जबलपुर से और दिल्ली से प्रकाशित होता है। हरिभूमि ग्रुप की शुरुआत 5 सितंबर 1996 को साप्ताहिक हिंदी पत्रिका के रूप में हुई थी। बाद में नवंबर 1997 में यह दैनिक हिंदी अखबार के रूप में हरियाणा से रोहतक एडिशन के रूप में लांच किया गया। रोहतक एडिशन के जरिए पूरे हरियाणा राज्य की खबरें प्रकाशित की जाने लगीं। अप्रैल 1998 में हरिभूमि मीडिया ग्रुप ने दिल्ली संस्करण की शुरूआत की और दिल्ली के साथ फरीदाबाद और गुड़गांव की खबरें प्रकाशित की जाने लगीं। मार्च 2001 में हरिभूमि ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया और बिलासपुर एडिशन की शुरूआत की। जून 2002 में बिलासपुर औऱ रायपुर में ग्रुप के ऑफिस शुरू किए गए। रायपुर एडिशन ने उड़ीसा के भी काफी क्षेत्र की खबरें प्रकाशित करनी शुरू कीं। अक्टूबर 2008 में मध्य प्रदेश से हरिभूमि जबलपुर की शुरूआत की गई। इसी साल छत्तीसगढ़ में रायगढ़ एडीशन की भी शुरूआत की गई। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और हरिभूमि · और देखें »

जनवरी 2016 जकार्ता में आतंकी हमला

14 जनवरी 2016 को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 10 से 14 आतंकियों के शामिल होने की खबर है। यहाँ, एक के बाद एक, 6 बम धमाके हुए जिसमें अब तक सात की मौत हो चुकी है। मरने वालों में चार फ़िदायीन आतंकी, एक डच नागरिक और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं तथा एक अन्य की पहचान नहीं हुई है। ये धमाके संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के पास हुए। इस प्रकार देखा जाय तो बहुत ही सुरक्षित इलाके में ये विस्फोट हुए हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का निवास और रूस सहित अनेक देशों के दूतावास भी यहाँ से पास ही स्थित हैं। अधिकारियों के अनुसार आतंकियों ने पूरी योजना के साथ इस हमले को अंजाम दिया। आतंकी बाइक से आए थे। उन्होंने धमाके के दौरान ग्रेनेड का इस्तेमाल भी किया गया। इन धमाकों में एक पुलिस पोस्ट के पूरी तरह से तबाह हो जाने की ख़बर है। यह हमला विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया। इस इलाके में कई पाँच सितारा होटल, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय और दूतावास भी हैं। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और जनवरी 2016 जकार्ता में आतंकी हमला · और देखें »

विस्फोटक

विस्फोटक (explosives) कुछ यौगिक या मिश्रण ऐसे होते हैं जिनमें आग लगाने पर या अघात करने पर बड़े धमाके के साथ वे विस्फुटित होते हैं। धमाके का कारण बड़े अल्प काल में बहुत बड़ी मात्रा में गैसों का बनना होता है। ऐसे पदार्थों को "विस्फोटक" कहते हैं। आज बहुत बड़ी मात्रा में विस्फोटकों का निर्माण होता है। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और विस्फोटक · और देखें »

वेबदुनिया

वेबदुनिया एक भारतीय समाचार जालस्थल है। यह हिन्दी के साथ साथ तमिल, मलयालम, तेलुगू आदि भाषाओं में उपलब्ध है। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और वेबदुनिया · और देखें »

आतंकवाद

विभाग राज्य Department of State) आतंकवाद एक प्रकार के erहौल को कहा जाता है। इसे एक प्रकार के हिंसात्मक गतिविधि के रूप में परिभाषित किया जाता है, जो कि अपने आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं विचारात्मक लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति के लिए गैर-सैनिक अर्थात नागरिकों की सुरक्षा को भी निशाना बनाते हैं। गैर-राज्य कारकों द्वारा किये गए राजनीतिक, वैचारिक या धार्मिक हिंसा को भी आतंकवाद की श्रेणी का ही समझा जाता है। अब इसके तहत गैर-क़ानूनी हिंसा और युद्ध को भी शामिल कर लिया गया है। अगर इसी तरह की गतिविधि आपराधिक संगठन द्वारा चलाने या को बढ़ावा देने के लिए करता है तो सामान्यतः उसे आतंकवाद नहीं माना जाता है, यद्यपि इन सभी कार्यों को आतंकवाद का नाम दिया जा सकता है। गैर-इस्लामी संगठनों या व्यक्तित्वों को नजरअंदाज करते हुए प्रायः इस्लामी या जिहादी के साथ आतंकवाद की अनुचित तुलना के लिए इसकी आलोचना भी की जाती है। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और आतंकवाद · और देखें »

आईएसआईएस

'''इस्लामिक राज्य''' का ध्वज इस्लामी राज्य (अरबी: ﺍﻟﺪﻭﻟﺔ ﺍﻹﺳﻼﻣﻴﺔ al-Dawlah al-Islāmīyah) जून २०१४ में निर्मित एक अमान्य राज्य तथा इराक एवं सीरिया में सक्रिय जिहादी सुन्नी सैन्य समूह है। अरबी भाषा में इस संगठन का नाम है 'अल दौलतुल इस्लामिया फिल इराक वल शाम'। इसका हिन्दी अर्थ है- 'इराक एवं शाम का इस्लामी राज्य'। शाम सीरिया का प्राचीन नाम है। इस संगठन के कई पूर्व नाम हैं जैसे आईएसआईएस अर्थात् 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया', आईएसआईएल्, दाइश आदि। आईएसआईएस नाम से इस संगठन का गठन अप्रैल 2013 में हुआ। इब्राहिम अव्वद अल-बद्री उर्फ अबु बक्र अल-बगदादी इसका मुखिया है। शुरू में अल कायदा ने इसका हर तरह से समर्थन किया किन्तु बाद में अल कायदा इस संगठन से अलग हो गया। अब यह अल कायदा से भी अधिक मजबूत और क्रूर संगठन के तौर पर जाना जाता हैं। यह दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन है जिसका बजट 2 अरब डॉलर का है। २९ जून २०१४ को इसने अपने मुखिया को विश्व के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया है। विश्व के अधिकांश मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे अपने राजनीतिक नियंत्रण में लेना इसका घोषित लक्ष्य है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये इसने सबसे पहले लेवेन्त क्षेत्र को अपने अधिकार में लेने का अभियान चलाया है जिसके अन्तर्गत जॉर्डन, इजरायल, फिलिस्तीन, लेबनान, कुवैत, साइप्रस तथा दक्षिणीतुर्की का कुछ भाग आता हैं। आईएसआईएस के सदस्यो की संख्या करीब 10,000 हैं। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और आईएसआईएस · और देखें »

इराक़

इराक़ पश्चिमी एशिया में स्थित एक जनतांत्रिक देश है जहाँ के लोग मुख्यतः मुस्लिम हैं। इसके दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जोर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान अवस्थित है। दक्षिण पश्चिम की दिशा में यह फ़ारस की खाड़ी से भी जुड़ा है। दजला नदी और फरात इसकी दो प्रमुख नदियाँ हैं जो इसके इतिहास को ५००० साल पीछे ले जाती हैं। इसके दोआबे में ही मेसोपोटामिया की सभ्यता का उदय हुआ था। इराक़ के इतिहास में असीरिया के पतन के बाद विदेशी शक्तियों का प्रभुत्व रहा है। ईसापूर्व छठी सदी के बाद से फ़ारसी शासन में रहने के बाद (सातवीं सदी तक) इसपर अरबों का प्रभुत्व बना। अरब शासन के समय यहाँ इस्लाम धर्म आया और बगदाद अब्बासी खिलाफत की राजधानी रहा। तेरहवीं सदी में मंगोल आक्रमण से बगदाद का पतन हो गया और उसके बाद की अराजकता के सालों बाद तुर्कों (उस्मानी साम्राज्य) का प्रभुत्व यहाँ पर बन गया २००३ से दिसम्बर २०११ तक अमेरिका के नेतृत्व में नैटो की सेना की यहाँ उपस्थिति बनी हुई थी जिसके बाद से यहाँ एक जनतांत्रिक सरकार का शासन है। राजधानी बगदाद के अलावा करबला, बसरा, किर्कुक तथा नजफ़ अन्य प्रमुख शहर हैं। यहाँ की मुख्य बोलचाल की भाषा अरबी और कुर्दी भाषा है और दोनों को सांवैधानिक दर्जा मिला है। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और इराक़ · और देखें »

इस्तांबुल

इतिहास में कस्न्निया के नाम से प्रसिद्ध तुर्की शहर इस्तांबुल (तुर्की: İstanbul) के नाम से जाना जाता है) देश का सबसे बड़ा शहर और उसकी सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र है। शहर राज्य इस्तांबुल राष्ट्रपति स्थान है। आबनाईे बासतुरस और उसकी प्राकृतिक बंदरगाह शाखा मुहाना (तुर्की: Haliç) के किनारे स्थित तुर्की का उत्तर पश्चिमी शहर बासतुरस एक ओर यूरोप क्षेत्र थरेस और दूसरी ओर एशिया के क्षेत्र आना्ऑलियह तक फैला हुआ है इस तरह वह दुनिया का एकमात्र शहर है जो दो महाद्वीपों में स्थित है। इस्तांबुल तारीख़े आलम का एकमात्र शहर जो तीन महान सटिनतों की राजधानी रहा है जिनमें ३३० ई. से ३९५ ई। तक रोमन साम्राज्य, ३९५ ए से १४५३ ई. तक बीजान्टिन साम्राज्य और १४५३ ई. से १९२३ ई। तक राज्य इतमानिया शामिल हैं। १९२३ ई. में तुर्की गणराज्य की स्थापना के बाद राजधानी अंकारा कर दिया गया। २००० की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी ८८ लाख 3 हजार ४६८ ए और कल शहरी क्षेत्र की आबादी एक करोड़ १८ हजार ७३५ है इस तरह इस्तांबुल यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शहर को २०१० के लिए पैक्स, हंगरी और आसन, जर्मनी के साथ यूरोप की सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया है। इतिहास में शहर ने निवासियों की संस्कृति, भाषा और धर्म के आधार पर कई नाम बदले जिनमें से बाज़नटियम, कस्न्निया और इस्तांबुल भी जाने जाते हैं। शहर को "सात पहाड़ियों का शहर" कहा जाता है क्योंकि शहर का सबसे प्राचीन क्षेत्र सात पहाड़ियों पर बना हुआ है जहां हर पहाड़ी की चोटी पर एक मस्जिद स्थापित है। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और इस्तांबुल · और देखें »

इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र

इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र (Istanbul Atatürk Havalimanı) तुर्की की राजधानी इस्तांबुल को सेवा देने वाला प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। इसके बाद सबीहा गॉकेन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र आता है। यह विमानक्षेत्र सन १९२४ में आरंभ हुआ था और येसिल्कॉय में, नगर के यूरोपीय छोर पर स्थित है। यह नगर केन्द्र से पश्चिम में स्थित है। १९८० में विमानक्षेत्र का पुनर्नामकरण कर इसे तुर्की गणराज्य के संस्थापक एवं प्रथम राष्ट्रपति मुस्तफ़ा कमाल अतातुर्क के सम्मान में वर्तमान नाम, अतातुर्क विमानक्षेत्र कर दिया गया था। वर्ष २०११ में कुल यात्री ट्रैफ़िक 3.73 लाख के साथ, यह विमानक्षेत्र कुल यात्री ट्रैफ़िक की मद में विश्व का ३०वाँ व्यस्ततम विमानक्षेत्र एवं अन्तर्राष्ट्रीय यात्री ट्रैफ़िक की मद में विश्व का १७वाँ व्यस्ततम विमानक्षेत्र बन गया। यह रोम के फ़्यूमीशियो विमानक्षेत्र के एकदम बाद ही आता है। २०११ के आंकड़ों के अनुसार यह रोम एवं म्यूनिख के बाद यूरोप का ८वां व्यस्ततम विमानक्षेत्र रहा। अप्रैल २०११ से अप्रैल २०१२ की अवधि में इसकी IST श्रेणी कुल यात्री ट्रैफ़िक की २६वीं एवं अन्तर्राष्ट्रीय यात्री ट्रैफ़िक ई १५वीं रही। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और इस्तांबुल अतातुर्क विमानक्षेत्र · और देखें »

२०१६ पठानकोट हमले

2 जनवरी 2016 को तड़के सुबह 3:30 बजे पंजाब के पठानकोट में पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर भारी मात्रा में असलहा बारूद से लैस आतंकवादियों ने आक्रमण कर दिया। संभवत: जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गये जबकि 3 अन्य घायल सिपाहियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी आतंकवादी भी मारे गये। हालांकि किसी संभावित बचे हुए आतंकी के छुपे होने की स्थित में खोज अभियान 5 जनवरी को भी चल रहा था। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और २०१६ पठानकोट हमले · और देखें »

2016 ब्रसल्स धमाके

22 मार्च 2016 को सुबह, तीन समन्वित कील बम विस्फोट बेल्जियम में हुए: ज़वेन्टम में ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर दो, और एक ब्रसेल्स में मेट्रो स्टेशन पर। इन हमलों में 32 पीड़ित और तीन आत्मघाती हमलावर मारे गए और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अन्य बम हवाई अड्डे की खोज के दौरान पाया गया। इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और लेवांत(आईएसआईएल) ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। यह बम विस्फोट बेल्जियम के इतिहास में सबसे घातक थे। बेल्जियम सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। .

नई!!: 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला और 2016 ब्रसल्स धमाके · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »