लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2010 की बॉलीवुड फिल्में और माइ नेम इज़ ख़ान

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

2010 की बॉलीवुड फिल्में और माइ नेम इज़ ख़ान के बीच अंतर

2010 की बॉलीवुड फिल्में vs. माइ नेम इज़ ख़ान

यह पृष्ठ २०१० में निर्मित बॉलीवुड फ़िल्मों की एक सूची है। टिकट खिड़की पर 30 उच्चतम अर्जक फ़िल्मों की सूची में छः फ़िल्में शामिल हुई। इस वर्ष की उच्चतम 10 फ़िल्मों द्वारा अर्जित राशी थी, जो 2009 में आर्जित राशी से तुलना करने पर इसमें प्रतिशत वृद्धि 11.71% हुई। 2010 में पहली बार यह आँकड़ा पार हुआ केवल उच्चतम अर्जक 10 फ़िल्में के अंक को पार कर गई। यह बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार था कि दो फ़िल्में दबंग और गोलमाल 3 ने से अधिक धन अर्जित किया। निम्नलिखित 10 फ़िल्में बॉलीवुड की 2010 की सर्वश्रेष्ठ अर्जक फ़िल्में हैं। . माइ नेम इज़ ख़ान वर्ष 2010 में बनी एक हिन्दी फ़िल्म है। फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान और काजोल देवगन हैं। इसे करन जोहर ने निर्देशित किया है और लिखा है शिबानी बथीजा ने |इसके निर्माता हैं हीरू जोहर, गौरी खान और शाहरुख खान | इस फिल्म को मिलकर बनाया है धर्मा प्रोडक्शन और रेड चिलीस एंटरटेनमेंट ने 100 करोड़ के बजट में जिसके कारण ये 2006 में बालीवुड की सबसे महँगी फिल्म थी | इसकी रिलीज़ से पहले ही इसने काफी सुर्खियाँ बटोर लीं| 2001 में " कभी खुशी कभी गम " के बाद काजोल और शाहरुख बहुत लंबे समय बाद एक साथ दिखे |माइ नेम इज़ इज़ खान अबू धाबी में 10 फरबरी 2010 को सबसे पहले रिलीज़ हुई | यह अंतर्राष्ट्रीय रूप से 12 फरबरी को रिलीज़ हुई | इसकी रिलीज़ पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए | ये फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म बन गयी | चार सप्ताह में इस फिल्म ने 70 करोड़ का आकड़ा पर कर दिया और 2010 की पहली फिल्म बन गयी जिसे 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की | इस समय मई नेम इज़ खान 200 करोड़ रूपये के साथ बॉलीवुड की 10वी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है|ब्लू रे डी.वी.डी.

2010 की बॉलीवुड फिल्में और माइ नेम इज़ ख़ान के बीच समानता

2010 की बॉलीवुड फिल्में और माइ नेम इज़ ख़ान आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): शाहरुख़ ख़ान, जिमी शेरगिल, करण जौहर, काजोल देवगन

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

2010 की बॉलीवुड फिल्में और शाहरुख़ ख़ान · माइ नेम इज़ ख़ान और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

जिमी शेरगिल

जिमी शेरगिल एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। .

2010 की बॉलीवुड फिल्में और जिमी शेरगिल · जिमी शेरगिल और माइ नेम इज़ ख़ान · और देखें »

करण जौहर

करण जौहर करण जौहर (जन्म: 25 मई, 1975) हिन्दी एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, उत्पादक, चलचित्र लेखक, कॉस्ट़्यूम दिज़ाइनर, अभिनेता और टिवि होस्ट है। वह हिरू जौहर और यश जौहर के पुत्र है। वह धर्मा प्रोडक्शन्स कम्पनी के मुखिया भी है। वह भारत और विश्व के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले फिल्मो का उत्पादन करने के लिये प्रसिद्ध है। इनमे से चार फिल्मे, जिनमे शाहरुख खान अभिनेता के पात्र मे मौजूद है, विदेशी फिल्म उद्योग मे भारत के सबसे ज़्यादा कमाने वाले उत्पादन मे से है। इन फिल्मो कि कामयाबी के कारण, करण जोहर को भारतीय सिनेमा का पश्चिम अनुभूति मे बदलाव लाने के लिए श्रेय दिया गया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' नामक फिल्म मे अभिनेता के पात्र मे करण जोहर ने फिल्मो मे शुरुआत किया था। उन्होंने बाद मे बेहद सफल रोमानी कॉमेडी, कुछ कुछ होता है के साथ अपने निर्देशन जीविका की शुरुआत की। इस फिल्म से उसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिये और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिये फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। उनकी दूसरी फिल्मे परिवारिक नाटक, कभी खुशी कभी ग़म (२००१) और रोमांटिक नाटक, कभी अलविदा ना कहना (२००६) थे। कभी अलविदा ना कहना (2006) व्यभिचार के विषय के साथ जुडा हुआ एक फिल्म था। दोनों ही फिल्मों ने भारत और विदेशों में प्रमुख वित्तीय सफलताए प्राप्त की। इस प्रकार जौहर ने बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं के तालिका में खुद को स्थापित कर लिया। उनकी चौथी फिल्म माइ नेम इज़ ख़ान (२०१०) को सकारात्मक समीक्षा मिली और उस फिल्म ने दुनिया भर मे २०० करोड़ रुपये कमाए। इन सब के कारण्, वह खुद को भारतीय सिनेमा में सबसे सफल निर्देशक और निर्माता के रूप में स्थापित किया है। यही सूचना के कारण उन्होने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई। करण जौहर एक कुशल निर्देशक के रूप मे जाने जाते है। .

2010 की बॉलीवुड फिल्में और करण जौहर · करण जौहर और माइ नेम इज़ ख़ान · और देखें »

काजोल देवगन

(बांग्ला: কাজল দেবগন Kajol Debgon, काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। उनकी माँ तनुजा अभिनेत्री थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थीं। उनकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों मैं काम कर रही हैं। उनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी सफ़र फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उनके पात्र का नाम राधिका था। वह फिल्म तो नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से २४ फरवरी 1999 को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है। उनके नाम कुल ६ फिल्मफेयर और उनमें से ५ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हैं जो की एक कीर्तिमान है। वह यह कीर्तिमान अपनी मौसी नूतन के साथ साझा करती हैं। .

2010 की बॉलीवुड फिल्में और काजोल देवगन · काजोल देवगन और माइ नेम इज़ ख़ान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

2010 की बॉलीवुड फिल्में और माइ नेम इज़ ख़ान के बीच तुलना

2010 की बॉलीवुड फिल्में 361 संबंध है और माइ नेम इज़ ख़ान 9 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 1.08% है = 4 / (361 + 9)।

संदर्भ

यह लेख 2010 की बॉलीवुड फिल्में और माइ नेम इज़ ख़ान के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »