लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कुलदेवी मंदिर

सूची कुलदेवी मंदिर

कुलदेवी मंदिर, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के डेरवा क़स्बे में स्थित प्रख्यात भदरी राजघराने की कुल देवी का मंदिर हैं। यह मंदिर कुंडा तहसील के डेरवा बाजार के पास भदरी राजघराने के जिल्ले में स्थित है, यह बिसेन ठाकुरों की कुलदेवी हैं, इसे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के पूर्वजों ने बनवाया है। मंदिर लगभग ८०० साल पुरानी बताई जाती हैं। मान्यता अनुसार राजघराने के लोग कोई भी कार्य करने से पहले कुल देवी का आशीर्वाद लेते हैं। शादी विवाह में प्रथम निमंत्रण भी कुलदेवी को दिया जाता है। परम्पराओं से जुड़े राजघराने के लोग अब भी वासंतिक नवरात्र में नवमी के दिन देवी को भेंट चढ़ाने पहुंचते हैं। वर्ष २०१५, में उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास मंत्रालय ने मंदिर को पर्यटन स्थल के तौर पर सजाने संवारने और विकसित करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत प्रदान किया है। .

8 संबंधों: डेरवा, पर्यटन स्थल, प्रतापगढ़ जिला, बिसेन, रघुराज प्रताप सिंह, कुंडा, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश

डेरवा

डेरवा, भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जिले का बाजार क्षेत्र है। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के क्षेत्र.

नई!!: कुलदेवी मंदिर और डेरवा · और देखें »

पर्यटन स्थल

जो स्थल पर्यटकों के लिए रोचक होते हैं उन्हें पर्यटन-स्थल कहते हैं। ये स्थल कई दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकते हैं जैसे धर्म, मनोरंजन, शिक्षा, प्राकृतिक सुषमा या महत्वपूर्ण इमारतों या अन्य संस्थानों के कारण। श्रेणी:पर्यटन.

नई!!: कुलदेवी मंदिर और पर्यटन स्थल · और देखें »

प्रतापगढ़ जिला

उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़ भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। इसे को बेला, बेल्हा, परतापगढ़, या प्रताबगढ़ भी कहा जाता है। यह प्रतापगढ़ जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह उत्तर प्रदेश का 72वां जिला है। इसे लोग बेल्हा भी कहते हैं, क्योंकि यहां बेल्हा देवी मंदिर है जो कि सई नदी के किनारे बना है। इस जिले को ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां के विधानसभा क्षेत्र पट्टी से ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं॰ जवाहर लाल नेहरू ने अपना राजनैतिक करियर शुरू किया था। इस धरती को राष्ट्रीय कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्म स्थली के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: कुलदेवी मंदिर और प्रतापगढ़ जिला · और देखें »

बिसेन

वंश- विशेन विसेन वंश के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताता हूँ विशेन वंश के हम सभी श्री राम जी के अनुज लक्ष्मण जी के पुत्र व कर्नाटक के राजा चन्द्रकेतु के वंशज है हम। उत्तर भारत में हम मझौलीराज(देवरिया)जो पूर्व में (मल्लमहाजनपद के नाम से विख्यात था जिसके संस्थापक राजा पृथ्वीमल्ल जी जो इस वंश के सबसे ताकतवर राजा लगभग 1500 वर्ष पूर्व) हमारा गोत्र - वत्स कुलदेवी- दुर्गा वेद- सामवेद /यजुर्वेद यज्ञोपवीत -12 वर्ष की उम्र में करते है। और तलवारो की पूजा करते है। चौथी पॉचवी शताब्दी मे लगभग १०० वर्ष तक शासन किया। सन् ३५६ ई.मे राजा कुकुस्थ वर्मन के पौत्र तथा मयूर भट्ट द्वितीए के पुत्र विश्वसेन के वंशज विसेन या विशेन कहलाये। (पराक्रमी राजा बीरसेन जी के द्वारा दिया गया नाम) उत्तर प्रदेश में -विशेन वंश के चौरास्सीवें शासक भीम मल्ल (१३११-१३६६ई०.) ने सुकेत(बीरसेन जी संस्थापक) गोंडा (मझौली राज्य के शासक नृपल के छोटे पुत्र राजकुमार प्रताप मल्ल ने गोंडा राज्य की स्थापना की आगे चलकर गोंडा राज्य के शासक मान सिंह जी द्वितीय पुत्र भावनी सिहं ने भिनगा राज्य की स्थापना की। राजा भावनी सिहं की पॉचवी पीढी मे राजा शिव सिहं हुए जो उच्य कोटी के साहित्कार थे। राजा शिव सिहं ने अमर कोष और अदभूत रामायण का हिन्दी अनुवाद किया था। १८५७ ई० के स्वतन्त्रता संग्राम मे नरहरपुर के विशेन राजा हरि प्रसाद मल्ल ने अंग्रेजो के विरूद्ध जमकर संघर्ष किया प्रतापगढ से आकर बदलापुर मे बसे विशेन क्षत्रिय बन्धु लोक मल्ल,रूपमल्ल व हरीमल्ल के वंशज बाबू बहादुर जी ने आस पास के लोगो को एकत्र कर १८५७ के स्वतंत्रा संग्राम मे अंग्रेजो के विरूद्ध संघर्ष किया। १८५७ के स्वतंत्रता संग्राम में गोरखपुर जिले मे बरहज(वर्तमान में देवरियाजनपद) के पूर्व मे नदी किनारे बसे पैना गांव के विशेन क्षत्रियों की अलग ही पहचान बनीं। गांववासियों ने अंग्रेजो की रसद लूटी तथा अंग्रेजो को नदी मे डुबा डुबा कर मारडाला। ३१ जुलाई १८५७ को अंग्रेजों ने थल एंव जल दोनो प्रकार की सेना लेकर पैना गांव पर अाक्रमण किया लेकिन छ: सौ राजपुत वीरो ने अंग्रेज सेना को पीछे खदेड दिया। लेफटिनेन्ट पुल्लन बिगेडियर डगलस और कर्नल रूक्राफट के साथ गोरखा फौज के आ जाने पर गांव वाले मुकाबले मे टिक नही पाये। ठाकुर अजारायल सिहं,अयोध्या सिहं,परम दयाल सिहं के नेतृत्व मे हजारो गांववासी शहीद हो गये तथा क्षत्रिणियों ने नदी में कूद कर तथा अग्नि में भस्म होकर चित्तौड के जौहर को पैना गांव मे पनु: दोहरा दिया। उन्नाव (उनवंत सिंह विशेन जी 1830 के आसपास संस्थापक जिनके द्वारा उन्नाव बसाया गया था) सुल्तानपुर। मनकापुर बलरामपुर। गोंडा राज्य के शासक राम सिहं के द्वितीय पुत्र भवानी सिहं ने भिनगा (बहराइच) राज्य की स्थापना की आगे चल कर भिनगा मे महान राजा उदय प्रताप सिहं राजपरिवार का समाजिक विकास के अतरिक्त शैक्षणिक बिकास मे भी महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा था उन्होने वाराणसी मे सन् १९०९ में हेवेत्त क्षत्रिय हाई स्कूल की स्थापना की १९२१ मे इंटरमीडिएट कॉलेज मे अपग्रेड हुआ जो बाद मे उदय प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज के नाम से जाना गया बाद मे १९४९ में डिग्री कॉलेज मे अपग्रेड हुआ जिसका नाम उदय प्रताप अॉटोनोमस कॉलेज हुआ राजा साहब ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन का निर्माण किया था लखीमपुर। कुंडा (प्रातपगढ़) और हिमांचल में सुकेत (मंडी) तथा बिहार के पुनक में विशेन वंश का राज रहा है। तथा मझौलीराज(देवरिया) उत्तर भारत का सबसे ताकतवर राजघराना जिसका अयोध्या से पाटलिपुत्र तक शासन रहा है। (आप इसे विशेन वंश वाटिका में देख सकते है) हम सभी विशेन जहाँ भी है मझौलीराज राजघराने से ही माइग्रेट हुए है। जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के देवरिया जिले में स्थित है। हम विशेन उत्तर प्रदेश में - देवरिया,कुशीनगर,गोरखपुर,महराजगंज,मऊ,उन्नाव,कानपुर,लखीमपुर,लखनऊ,प्रतापगढ़, फतेहपुर,बलिया जनपद में पाँच गाँव चौरा,कथरिया,पिपरा,दौलतपुर,इटही हैं तथा इसी जिले में बावन 52 गाँव एक जगह हैं  ,गाजीपुर,वाराणसी,मिर्जापुर,गोंडा,सुल्तानपुर,कालाकांकर,भदोही(संत रविदास नगर),बस्ती,आजमगढ़,आंबेडकर नगर,जौनपुर,इलाहाबाद,बहराइच,,बलरामपुर,श्रावस्ती आदि जगहों में है। बिहार में -सीवान,गोपालगंज,छपरा (महरौडा),भोजपुर,बक्सर,मोतिहारी,पूर्णिया,कटिहार,बेगुसाराय,मधेपुरा,डुमरिया,पुनक आदि जगहों में मौजूद है। हिमांचल- सुकेत (मंडी)राजघराना,कांगड़ा- बरोह (बरोहड़) उत्तराखंड और हरियाणा तथा मध्य प्रदेश के - रीवा,सतना में भी मौजूद है। सतना जिला के खोहर गांव में विसेन राजपूत रहते हैं ए सब ठाकुर जगतधारी सिंह विसेन के परदादा के वंस है आज से लगभग 217 वर्ष पहले ठाकुर शारदा सिंह विसेन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से खोहर आ गये थे सन्1801 में और इनकी संख्या सतना बहुत कम है लेकिन उत्तर प्रदेश में जादा है नेपाल की तराई में भी अच्छी तादाद में मौजूद है। .

नई!!: कुलदेवी मंदिर और बिसेन · और देखें »

रघुराज प्रताप सिंह

कुँवर रघुराज प्रताप सिंह (जन्मः 31 अक्टूबर 1967, पश्चिम बंगाल) एक सुप्रसिद्ध भारतीय राजनेता है, जो राजा भैया के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। सन 1993 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के विधान सभा क्षेत्र कुंडा से निर्दलीय विधायक निर्वाचित किए जाते हैं। विधानसभा चुनाव 2012 में भी भारी मतों से जीतकर विधानसभा सदस्य हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति मंत्री हैं। .

नई!!: कुलदेवी मंदिर और रघुराज प्रताप सिंह · और देखें »

कुंडा

कुंडा, भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जिले का एक तहसील है।यह २५,७२ उत्तरी तथा ८१,५२पूर्वी देशान्तर पर स्थित है। इसकी सामन्य ऊचाई ८९ मीटर है। गण्गा के किनारे बसा कुन्डा एक उर्वर समतल मैदान है। बकुलाही नदी तथा शारदा सहायक नहर भी यहाँ से गुजरती है। इलाहाबाद- लखनऊ राजमार्ग-२४ब पर स्तिथ, कुन्डा एक नगर पन्चायत है। कुन्डा से ६ किलोमीटर उत्तर मनगट़ भक्ति धाम स्थित है,जो जगतगुरु क्रिपालू महराज की जन्मभूमि है। यहाँ एक प्रसिद्ध मन्दिर है। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर.

नई!!: कुलदेवी मंदिर और कुंडा · और देखें »

अमर उजाला

अमर उजाला हिन्दी का एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रारम्भ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शहर आगरा से १८ अप्रैल सन १९४८ को हुआ था। .

नई!!: कुलदेवी मंदिर और अमर उजाला · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: कुलदेवी मंदिर और उत्तर प्रदेश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »