लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में तजाकिस्तान

सूची 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में तजाकिस्तान

ताजिकिस्तान निर्धारित है में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

4 संबंधों: ताजिकिस्तान, बाकू, रियो डि जेनेरो, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

ताजिकिस्तान

अंतरिक्ष से ताजिकिस्तान का मंज़र ताज़िकिस्तान (ताजिक: Тоҷикистон,, तोजिकिस्तोन) मध्य एशिया मे स्थित एक देश है जो चारों ओर से ज़मीन से घिरा (स्थलवेष्ठित) है। यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा था और उस देश के विघटन के बाद सन् १९९१ में एक स्वतंत्र देश बना। १९९२-९७ के काल में गृहयुद्धों की मार झेल चुके इस देश की कूटनीतिक-भौगोलिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। यह उज़बेकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, किर्गिज़स्तान तथा चीन के मध्य स्थित है। इसके अलावा पाकिस्तान के उत्तरी इलाके से इसे केवल अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त का पतला-सा वाख़ान गलियारा ही अलग करता है। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशानबे शहर है और यहाँ की भाषा को ताजिक कहा जाता है जो फ़ारसी भाषा का एक रूप माना जाता है। इस भाषा को सीरीलिक अक्षरों में लिखा जाता है जिसमें रूसी तथा कुछ अन्य भाषाएँ भी लिखी जाती हैं। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में तजाकिस्तान और ताजिकिस्तान · और देखें »

बाकू

बाकु अज़रबैजान की राजधानी है। यह कैस्पियन सागर के तट पर स्थित सबसे बड़ा शहर है। इसके पास में सुरखानी में अग्नि मंदिर है जो अग्निपूजक हिन्दुओं का मंदिर है। श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ.

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में तजाकिस्तान और बाकू · और देखें »

रियो डि जेनेरो

ऊपर बायें से: रियो का विहंगम दृश्य, शुगरलोफ पर्वत (ब्राज़ील), व्यापारिक क्षेत्र, क्राईस्ट द रीडिमर मूर्ति, एर्कोस डि लापा, रोड्रिगो डि फ्रेटास झील और माराकाना स्टेडियम। रियो डि जेनेरो (पुर्तगाली:Rio de Janeiro यानि "जनवरी की नदी") ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो राज्य की राजधानी एवं देश का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह शहर दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। रियो डि जेनेरो शहर करीब दो शताब्दियों तक ब्राजील की राजधानी बना रहा, 1763 से 1822 तक पुर्तगाली औपनिवेशिक काल के दौरान और फिर 1822 से 1960 तक ब्राजी़ल के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप मे उदय के बाद। १८०८ से १८२१ तक यह पुर्तगाली साम्राज्य की भी राजधानी था। आमतौर पर यह रिओ के नाम से जाना जाता है, शहर का एक दूसरा उपनाम A Cidade Maravilhosa यानि अद्भुत शहर भी प्रचलित है। रियो डि जेनेरो अपनी प्राकृतिक अवस्थिति, अपने कार्निवल उत्सव, साम्बा और अन्य संगीत और पर्यटकों के लिए समुद्र तटों पर बने पंक्तिबद्ध होटलों वाले कोपाकबाना और इपानेमा जैसे तटों के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तट के अलावा यहां के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में शामिल हैं कोरकोवाडो पर्वत पर स्थित ईसा मसीह की विशाल मूर्ति क्राईस्ट द रीडिमर ('क्रिस्टो रिडेंटॉर'), जिसे आधुनिक युग के विश्व के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है; केबल कार युक्त शुगरलोफ पर्वत (Pão de Açúcar); सांबोद्रोमो नामक एक विशाल स्थायी कार्निवल परेड मंच और दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक माराकाना (Maracanã) स्टेडियम। २०१६ के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी रियो डि जेनेरो को मिली है और इन खेलों को आयोजित करने वाला यह दक्षिण अमेरिकी का पहला शहर होगा। विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शहरी वन क्षेत्र: फ्लोरेस्ता दा तिजुका, या "तिजुका वन" भी रिओ में ही है, जो दुनिया के सबसे बड़े शहरी वन क्षेत्र Parque Estadual da Pedra Branca, या व्हाइट स्टोन स्टेट पार्क से लगभग जुड़ा ही हुआ है। गैलिआओ-अंतोनियो कार्लोस जोबिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे आमतौर पर सिर्फ गैलिआओ (Galeão) कहा जाता है ब्राजील के कई शहरों को रियो डि जेनेरो से जोड़ता है और यहां से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित होती हैं। अपने आकर्षण और सौंदर्य के बावजूद, रियो की गिनती विश्व के सबसे अधिक हिंसाग्रस्त शहरों मे की जाती है। हिंसक अपराध की घटनायें ज्यादातर झुग्गी बस्तियों में घटित होती है लेकिन इनका असर इसके मध्यम वर्गीय और उच्च वर्गीय इलाकों मे भी देखा जा सकता है। रिओ में अन्य बड़े शहरों के विपरीत, मलिन बस्तियों शहर के कुछ सबसे धनी इलाकों से सटी हुई हैं। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में तजाकिस्तान और रियो डि जेनेरो · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXI ओलम्पियाड खेल, विश्व की सर्वोच्च प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता का 31वाँ संस्करण है जिसका आयोजन ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो शहर में हुआ था। इस में अमरीका पहले पायदान पर रहा था। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में तजाकिस्तान और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »