लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

21 जम्प स्ट्रीट

सूची 21 जम्प स्ट्रीट

21 जम्प स्ट्रीट (21 Jump Street) एक अमेरिकी पुलिस जुर्म ड्रामा टेलिविज़न शृंखला है जो फॉक्स नेटवर्क पर १२ अप्रैल १९८७ से २७ अप्रैल १९९१ के बिच प्रसारित हुई थी व इसमें कुल १०३ प्रकरण थे। शृंखला में नौजवान दिखने वाले अंडरकवर पुलिस अफसर हाई स्कूलों, कॉलेजों और अन्य युवा स्थानों में होने जुर्मो की छानबीन करते है। इसे पहले जम्प स्ट्रीट चैपल का शीर्षक दिया जाना था क्योंकि इसका कार्यालय एक चर्च में होता है परन्तु फॉक्स से अनुरोध किया की यह नाम बदल दिया जाए क्योंकि वे नहीं चाहते थे की दर्शक इसे कोई धार्मिक कार्यक्रम समझें। यह कार्यक्रम शुरुआत में ही एक हीट कार्यक्रम साबित हुआ और युवा दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा.

7 संबंधों: चेनिंग टैटम, नाटक, पिटर डीलुइसे, फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी, संयुक्त राज्य, जॉनी डेप, अंग्रेज़ी भाषा

चेनिंग टैटम

चेनिंग मैथ्यू टैटम (Channing Matthew Tatum, जन्म: २६ अप्रैल १९८०) एक अमरीकी अभिनेता, फ़िल्म निर्माता व मॉडल है। इन्होने खेल ड्रामा फ़िल्म कोच कार्टर (२००५) से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की व शिज़ द मैन (२००६) में सहायक भूमिका निभाई और अंततः स्टेप अप (२००६) में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। इन्होने कई अन्य फ़िल्मों में भी कार्य किया है जिनमे फाइटिंग (२००९), पब्लिक एनिमिज़ (२००९), जी.

नई!!: 21 जम्प स्ट्रीट और चेनिंग टैटम · और देखें »

नाटक

नाटक, काव्य का एक रूप है। जो रचना श्रवण द्वारा ही नहीं अपितु दृष्टि द्वारा भी दर्शकों के हृदय में रसानुभूति कराती है उसे नाटक या दृश्य-काव्य कहते हैं। नाटक में श्रव्य काव्य से अधिक रमणीयता होती है। श्रव्य काव्य होने के कारण यह लोक चेतना से अपेक्षाकृत अधिक घनिष्ठ रूप से संबद्ध है। नाट्यशास्त्र में लोक चेतना को नाटक के लेखन और मंचन की मूल प्रेरणा माना गया है। .

नई!!: 21 जम्प स्ट्रीट और नाटक · और देखें »

पिटर डीलुइसे

पीटर जॉन डीलुइसे (जन्म 6 नवम्बर 1966) एक अमेरिकी-कनेडियाई अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कथानककार है। वे फॉक्स टीवी श्रृंखला 21 जम्प स्ट्रीट में अपनी डग पेंहाल की भूमिका के लिए जाने जाते है। .

नई!!: 21 जम्प स्ट्रीट और पिटर डीलुइसे · और देखें »

फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी

फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी (Fox Broadcasting Company) या जिसे आम तौर पर फॉक्स नेटवर्क या फॉक्स कहते हैं, एक अमेरिकी व्यापारिक प्रसारण टेलीविजन नेटवर्क है जो रूपर्ट मर्डोक की न्यूज़ कॉर्पोरेशन फॉक्स इंटरटेनमेंट की संपत्ति है। इसे ९ अक्टूबर १९८६ में शुरू किया गया था और यह १८-४९ के उम्र के दर्शकों के बिच २००४-२००९ का सर्वाधिक रेटिंग वाला नेटवर्क बन गया। २००७-२००८ में यह अमेरिका का सर्वाधिक लोकप्रिय नेटवर्क बन गया और इसने सीबीएस का स्थान छीन लिया। सीबीएस ने अपना स्थान २००९-०९ में पुनः अर्जित कर लिया। .

नई!!: 21 जम्प स्ट्रीट और फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: 21 जम्प स्ट्रीट और संयुक्त राज्य · और देखें »

जॉनी डेप

जॉन क्रिस्टोफर "जॉनी" डेप II (John Christopher "Johnney" Dep II; जन्म 9 जून 1963) एक अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार हैं जिन्हें विभिन्न नाटकीय और काल्पनिक फिल्मों में लीक से हटकर सनकी किरदारों वाली भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है। हाल की फिल्मों में मुख्य भूमिका के लिए वे गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और स्क्रीन एक्टर्स पुरस्कार भी जीत चुके हैं। डेप 1980 के दशक में टेलीविजन शृंखला 21 जंप स्ट्रीट से लोकप्रिय हुए और जल्द ही किशोरों के आदर्श बन गए। फिल्मों की बात करें तो एडवर्ड सिजरहैंड्स (1990) में मुख्य किरदार में उनकी भूमिका काफी सराहनीय रही और बाद में स्लीपी हॉलो (1999),समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल (2003) और चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री (2005) फिल्मों द्वारा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर कामयाब भी प्राप्त हुई। उन्होंने निर्देशक और नजदीकी दोस्त टिम बर्टन के साथ सात फिल्में की, जिनमें सबसे हालिया रही स्वीने टोड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट (2007) और ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० फ़िल्म) (2010).

नई!!: 21 जम्प स्ट्रीट और जॉनी डेप · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: 21 जम्प स्ट्रीट और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

21 जंप स्ट्रीट, २१ जम्प स्ट्रीट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »