लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१९९४

सूची १९९४

1994 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

25 संबंधों: एम॰के॰ इंदिरा, एर्टन सेना, तुर्की, देविका रानी, धूमकेतु, पद्म भूषण, ब्राज़ील, बृहस्पति, मायाराम सुरजन, राम दुलारी सिन्हा, राहुल देव बर्मन, रिचर्ड मिल्हौस निक्सन, ज़ैल सिंह, विटास जेरुलाटिस, वैकम मुहम्मद बशीर, ग्रेगोरी कैलेंडर, कुप्पाली वी गौड़ा पुटप्पा, १० जून, १२ अगस्त, २६ जनवरी, २६ जुलाई, २७ जुलाई, २७ अप्रैल, २९ जनवरी, २९ अगस्त

एम॰के॰ इंदिरा

एम॰के॰ इंदिरा (पूरा नाम: मंडगड्डे कृष्णराव इंदिरा) (ಮಂಡಗದ್ದೆ ಕೃಷ್ಣರಾವ್ ಇಂದಿರ)(5 जनवरी 1917 - 15 मार्च 1994) कन्नड़ भाषा की एक प्रसिद्ध उपन्यासकार थी।Susie J. Tharu, Ke Lalita (1991), p138 .

नई!!: १९९४ और एम॰के॰ इंदिरा · और देखें »

एर्टन सेना

एर्टन सेना डा सिल्वा, (जिसका उच्चारण होता है; साओ पाउलो, 21 मार्च 1960 - बोलोग्ना इटली 1 मई 1994) एक ब्राजीलियन रेसिंग ड्राइवर थे और तीन बार फॉर्मूला वन के विश्व चैंपियन रहे। एक दुर्घटना में उनकी तब मृत्यु हो गई जब वे 1994 के सैन मेरिनो ग्रां प्रिक्स में सबसे आगे थे और फार्मूला वन कार चलाते हुए मृत्यु को प्राप्त करने वाले वे सबसे हाल के ग्रांड प्रिक्स ड्राइवर हैं। सेना ने अपने मोटरस्पोर्ट की शुरूआत कार्टिंग से की और 1983 में ब्रिटिश फॉर्मूला 3 चैम्पियनशिप में जीत हासिल कर अपने रैंक में इजाफा किया। 1984 में टोलमैन के साथ उसने अपने फार्मूला वन करियर की शुरूआत की, वे अगले ही वर्ष लोटस-रीनॉल्ट में स्थानांतरित हुए और अगले तीन सीज़न के लिए छह ग्रांड प्रिक्स में जीत हासिल की। 1988 में वे मैकलेरन-होंडा पर फ्रेंचमैन अलेन प्रोस्ट में शामिल हुए.

नई!!: १९९४ और एर्टन सेना · और देखें »

तुर्की

तुर्की (तुर्क भाषा: Türkiye उच्चारण: तुर्किया) यूरेशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी अंकारा है। इसकी मुख्य- और राजभाषा तुर्की भाषा है। ये दुनिया का अकेला मुस्लिम बहुमत वाला देश है जो कि धर्मनिर्पेक्ष है। ये एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। इसके एशियाई हिस्से को अनातोलिया और यूरोपीय हिस्से को थ्रेस कहते हैं। स्थिति: 39 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 36 डिग्री पूर्वी देशान्तर। इसका कुछ भाग यूरोप में तथा अधिकांश भाग एशिया में पड़ता है अत: इसे यूरोप एवं एशिया के बीच का 'पुल' कहा जाता है। इजीयन सागर (Aegean sea) के पतले जलखंड के बीच में आ जाने से इस पुल के दो भाग हो जाते हैं, जिन्हें साधारणतया यूरोपीय टर्की तथा एशियाई टर्की कहते हैं। टर्की के ये दोनों भाग बॉसपोरस के जलडमरूमध्य, मारमारा सागर तथा डारडनेल्ज द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं। टर्की गणतंत्र का कुल क्षेत्रफल 2,96,185 वर्ग मील है जिसमें यूरोपीय टर्की (पूर्वी थ्रैस) का क्षेत्रफल 9,068 वर्ग मील तथा एशियाई टर्की (ऐनाटोलिआ) का क्षेत्रफल 2,87,117 वर्ग मील है। इसके अंतर्गत 451 दलदली स्थल तथा 3,256 खारे पानी की झीलें हैं। पूर्व में रूस और ईरान, दक्षिण की ओर इराक, सीरिया तथा भूमध्यसागर, पश्चिम में ग्रीस और बुल्गारिया और उत्तर में कालासागर इसकी राजनीतिक सीमा निर्धारित करते हैं। यूरोपीय टर्की - त्रिभुजाकर प्रायद्वीपी प्रदेश है जिसका शीर्षक पूर्व में बॉसपोरस के मुहाने पर है। उसके उत्तर तथा दक्षिण दोनों ओर पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। मध्य में निचला मैदान मिलता है जिसमें होकर मारीत्सा और इरजिन नदियाँ बहती हैं। इसी भाग से होकर इस्तैस्म्यूल का संबंध पश्चिमी देशों से है। एशियाई टर्की - इसको हम तीन प्राकृतिक भागों में विभाजित कर सकते हैं: 1.

नई!!: १९९४ और तुर्की · और देखें »

देविका रानी

देविका रानी (जन्म: 30 मार्च, 1908 निधन: 8 मार्च, 1994) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। निःसंदेह भारतीय सिनेमा के लिये देविका रानी का योगदान अपूर्व रहा है और यह हमेशा हमेशा याद रखा जायेगा। जिस जमाने में भारत की महिलायें घर की चारदीवारी के भीतर भी घूंघट में मुँह छुपाये रहती थीं, देविका रानी ने चलचित्रों में काम करके अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। उन्हें उनके अद्वितीय सुंदरता के लिये भी याद किया जाता रहेगा। .

नई!!: १९९४ और देविका रानी · और देखें »

धूमकेतु

हेल-बॉप धुमकेतू २९ मार्च १९९७ में पेजिन, क्रोएशिया में देखा गया धूमकेतु सौरमण्डलीय निकाय है जो पत्थर, धूल, बर्फ और गैस के बने हुए छोटे-छोटे खण्ड होते है। यह ग्रहो के समान सूर्य की परिक्रमा करते है। छोटे पथ वाले धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा एक अण्डाकार पथ में लगभग ६ से २०० वर्ष में पूरी करते है। कुछ धूमकेतु का पथ वलयाकार होता है और वो मात्र एक बार ही दिखाई देते है। लम्बे पथ वाले धूमकेतु एक परिक्रमा करने में हजारों वर्ष लगाते है। अधिकतर धूमकेतु बर्फ, कार्बन डाईऑक्साइड, मीथेन, अमोनिया तथा अन्य पदार्थ जैसे सिलिकेट और कार्बनिक मिश्रण के बने होते है। .

नई!!: १९९४ और धूमकेतु · और देखें »

पद्म भूषण

पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों में भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्मश्री का नाम लिया जा सकता है। पद्म भूषण रिबन .

नई!!: १९९४ और पद्म भूषण · और देखें »

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: १९९४ और ब्राज़ील · और देखें »

बृहस्पति

कोई विवरण नहीं।

नई!!: १९९४ और बृहस्पति · और देखें »

मायाराम सुरजन

मायाराम सुरजन (29 मार्च 1923 - ३१ दिसम्बर १९९४) भारत के एक पत्रकार थे। वे `नवभारत' के प्रथम सम्पादक थे। उन्होंने 'देशबन्धु' नामक समाचार पत्र आरम्भ किया।। पत्रकारिता जगत के मध्यप्रदेश राज्य के मार्गदर्शक के रूप में ख्यात श्री मायाराम सुरजन सही मायनों में स्वप्नदृष्टा और कर्मनिष्ठ तथा अपने बलबूते सिद्ध एक आदर्श पुरुष थे। वे बहुपठित और जनप्रिय राजनैतिक टिप्पणीकार थे और अनेक कृतियों के लेखक भी। उन्हें पूरे साठ वर्ष (१९४४-१९९४) की पत्रकारिता का अनुभव रहा। वे अनेक सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं के साथ-साथ मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन से भी वे जुड़े रहे, जिसके वे १८ वर्ष तक अध्यक्ष रहे। .

नई!!: १९९४ और मायाराम सुरजन · और देखें »

राम दुलारी सिन्हा

राम दुलारी सिन्हा (1922–1994) एक भारतीय सांसद और केंद्र में गृह राज्यमंत्री रह चुकी हैं। वे उन कुछ महिलाओं में से एक रही हैं जिन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। वे इस पद पर 23 फ़रवरी 1988 से 12 फ़रवरी 1990 तक रहीं। .

नई!!: १९९४ और राम दुलारी सिन्हा · और देखें »

राहुल देव बर्मन

राहुल देव बर्मन (27 जून 1939 – 4 जनवरी 1994) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। इन्हें पंचम या 'पंचमदा' नाम से भी पुकारा जाता था। मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन व उनकी पत्नी मीरा की ये इकलौती संतान थे। अपनी अद्वितीय सांगीतिक प्रतिभा के कारण इन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में एक माना जाता है। माना जाता है कि इनकी शैली का आज भी कई संगीतकार अनुकरण करते हैं। पंचमदा ने अपनी संगीतबद्ध की हुई 18 फिल्मों में आवाज़ भी दी। भूत बंगला (1965) और प्यार का मौसम (1969) में इन्होने अभिनय भी किया। .

नई!!: १९९४ और राहुल देव बर्मन · और देखें »

रिचर्ड मिल्हौस निक्सन

thumb रिचर्ड मिल्हौस निक्सन संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९६९ से १९७४ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:1913 में जन्मे लोग श्रेणी:१९९४ में निधन.

नई!!: १९९४ और रिचर्ड मिल्हौस निक्सन · और देखें »

ज़ैल सिंह

ज्ञानी ज़ैल सिंह (५ मई १९१६ - २५ दिसंबर १९९४) कार्यकाल २५ जुलाई १९८२ से २५ जुलाई १९८७ भारत के सातवें राष्ट्रपति थे। सिख धर्म के विद्वान पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके ज्ञानी जी अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति, सत्यनिष्ठा के राजनीतिक कठिन रास्तों को पार करते हुए १९८२ में भारत के गौरवमयी राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए। १९८७ तक के अपने कार्यकाल के दौरान इन्हें 'ब्लूस्टार आपरेशन' एवं इंदिरा गांधी की हत्या जैसी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़ा। श्रेणी:भारत के राष्ट्रपति श्रेणी:१९९४ में निधन श्रेणी:1916 में जन्मे लोग श्रेणी:पंजाब के मुख्यमंत्री.

नई!!: १९९४ और ज़ैल सिंह · और देखें »

विटास जेरुलाटिस

विटास जेरुलाटिस (26 जुलाई 1954 – 17 सितंबर 1994) एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एवं भूतपूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष एकल विजेता हैं। .

नई!!: १९९४ और विटास जेरुलाटिस · और देखें »

वैकम मुहम्मद बशीर

वैकम मुहम्मद बशीर (१९१०) मलयालम के वरिष्ठ साहित्यकार हैं। अनर्थ निमिष, जन्मदिन, मूर्खों का स्वर्ग, मेरे दादा का हाथी आदि उनकी २५ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे साहित्य अकादमी के वरिष्ठ पदों पर भी रह चुके हैं। .

नई!!: १९९४ और वैकम मुहम्मद बशीर · और देखें »

ग्रेगोरी कैलेंडर

ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar), दुनिया में लगभग हर जगह उपयोग किया जाने वाला कालदर्शक या तिथिपत्रक है। यह जूलियन कालदर्शक (Julian calendar) का रूपान्तरण है। इसे पोप ग्रेगोरी (Pope Gregory XIII) ने लागू किया था। इससे पहले जूलियन कालदर्शक प्रचलन में था, लेकिन उसमें अनेक त्रुटियाँ थीं, जिन्हें ग्रेगोरी कालदर्शक में दूर कर दिया गया। .

नई!!: १९९४ और ग्रेगोरी कैलेंडर · और देखें »

कुप्पाली वी गौड़ा पुटप्पा

कुपल्ली वेंकटप्पागौड़ा पुटप्पा (ಕುಪ್ಪಳ್ಳಿ ವೆಂಕಟಪ್ಪಗೌಡ ಪುಟ್ಟಪ್ಪ) (२९ दिसम्बर १९०४ - ११ नवम्बर १९९४) एक कन्नड़ लेखक एवं कवि थे, जिन्हें २०वीं शताब्दी के महानतम कन्नड़ कवि की उपाधि दी जाती है। ये कन्नड़ भाषा में ज्ञानपीठ सम्मान पाने वाले सात व्यक्तियों में प्रथम थे। पुटप्पा ने सभी साहित्यिक कार्य उपनाम 'कुवेम्पु' से किये हैं। उनको साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सन १९५८ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इनके द्वारा रचित एक महाकाव्य श्रीरामायण दर्शनम् के लिये उन्हें सन् १९५५ में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: १९९४ और कुप्पाली वी गौड़ा पुटप्पा · और देखें »

१० जून

१० जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १६१वाँ (लीप वर्ष में १६२ वाँ) दिन है। साल में अभी और २०४ दिन बाकी हैं। .

नई!!: १९९४ और १० जून · और देखें »

१२ अगस्त

12 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 224वाँ (लीप वर्ष में 225 वाँ) दिन है। साल में अभी और 141 दिन बाकी हैं। बुधवार, शुक्रवार या रविवार के दिन इस तिथि के पड़ने की संभावना (400 वर्षों में 58 बार) कुछ अधिक होती है, बजाय सोमवार या मंगलवार के (57), तथा बृहस्पतिवार या शनिवार को पड़ने की संभावना कुछ और कम (56) हो जाती है। .

नई!!: १९९४ और १२ अगस्त · और देखें »

२६ जनवरी

26 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 26वाँ दिन है। साल में अभी और 339 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 340)।.

नई!!: १९९४ और २६ जनवरी · और देखें »

२६ जुलाई

२६ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०७वॉ (लीप वर्ष मे २०८ वॉ) दिन है। साल मे अभी और १५८ दिन बाकी है। .

नई!!: १९९४ और २६ जुलाई · और देखें »

२७ जुलाई

२७ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०८वॉ (लीप वर्ष में २०९ वॉ) दिन है। साल में अभी और १५७ दिन बाकी है। .

नई!!: १९९४ और २७ जुलाई · और देखें »

२७ अप्रैल

27 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 117वॉ (लीप वर्ष में 118 वॉ) दिन है। साल में अभी और 248 दिन बाकी है। .

नई!!: १९९४ और २७ अप्रैल · और देखें »

२९ जनवरी

29 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 29वाँ दिन है। साल में अभी और 336 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 337)। इस दिन जिब्राल्टर में सांविधान दिवस मनाया जाता है। .

नई!!: १९९४ और २९ जनवरी · और देखें »

२९ अगस्त

29 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 241वॉ (लीप वर्ष मे 242 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 124 दिन बाकी है। .

नई!!: १९९४ और २९ अगस्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

1994, १९९४ में निधन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »