लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१९५२ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत

सूची १९५२ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत

भारत ने फ़िनलैंड की राजधाणी हेल्सिन्की में आयोजित हुए १९५२ ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स में भाग लिया था। इन खेलों में भारत ने लगातार पाचवी बार पुरुष फ़ील्ड हॉकी स्पर्धा में स्वर्ण प्राप्त किया था। .

6 संबंधों: फ़िनलैण्ड, बलबीर सिंह, भारत, लेस्ली क्लॉडियस, हेलसिंकी, केडी सिंह बाबू

फ़िनलैण्ड

फ़िनलैंड, (फ़िनिश: Suomen tasavalta सुओमेन तासावाल्ता या Suomi सुओमी) आधिकारिक तौर पर फ़िनलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नॉर्वे स्थित है, जबकि फिनलैंड खाड़ी के पार दक्षिण में एस्टोनिया स्थित है। देश की राजधानी हेलसिंकी है। लगभग 53 लाख की आबादी वाले इस देश के ज्यादातर लोग दक्षिणी क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा और जनघनत्व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश हैं। देश में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की मातृभाषा फ़िनिश है, वहीं देश की ५.५ प्रतिशत आबादी की मातृभाषा स्वीडिश है। फिनलैंड ऐतिहासिक रूप से स्वीडन का एक हिस्सा था और १८०९ से रूसी साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वायत्त ग्रैंड डची था। रूस से गृहयुद्ध के बाद १९१७ में फ़िनलैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की। फिनलैंड १९५५ में संयुक्त राष्ट्र संघ में, १९६९ में ओईसीडी और १९९५ में यूरोपीय संघ और यूरोजोन में शामिल हुआ। एक सर्वेक्षण में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संकेतकों के आधार पर फिनलैंड को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक स्थिर देश करार दिया गया है। .

नई!!: १९५२ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत और फ़िनलैण्ड · और देखें »

बलबीर सिंह

बलबीर सिंह (जन्म: 10 अक्टूबर 1924 हरिपुर, पंजाब) भारत के हॉकी खिलाड़ी हैं जिन्होने ओलम्पिक में रिकॉर्ड बनाया है। वे भारत की उन तीन ओलम्पिक टीमों में शामिल थे जिसने स्वर्ण पदक जीता (लन्दन-१९४८, हेलसिंकी-१९५२, मेलबोर्न-१९५६)। उन्होने १९५२ के ओलम्पिक में नीदरलैण्ड के विरुद्ध पाँच गोल किये थे जो अभी तक रिकॉर्ड है। उन्हें प्रायः 'बलबीर सिंह सीनियर' कहा जाता है 'बलबीर सिंह' नामक ताकि हॉकी के दूसरे खिलाड़ी से भ्रम न हो। .

नई!!: १९५२ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत और बलबीर सिंह · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: १९५२ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत और भारत · और देखें »

लेस्ली क्लॉडियस

लेस्ली क्लॉडियस (25 मार्च 1927- 20 दिसंबर 2012) मैदानी हॉकी के प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी थे। भारत सरकार ने इन्हें 1971 में पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित किया। .

नई!!: १९५२ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत और लेस्ली क्लॉडियस · और देखें »

हेलसिंकी

हेलसिंकी फ़िनलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसे नीलनगर या ब्‍लु सिटी भी कहा जाता है। .

नई!!: १९५२ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत और हेलसिंकी · और देखें »

केडी सिंह बाबू

केडी सिंह बाबू (2 फ़रवरी 1922 -1978) हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे जो ड्रिबलिंग तथा विपक्षी खिलाड़ियों को छकाने की कला में माहिर थे। इनका पूरा नाम कुँवर दिग्विजय सिंह बाबू थाम। हॉकी को भारत में लोकप्रिय बनाने और पूरी दुनिया में इसकी पहचान बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वालों में ध्यानचंद और पद्मश्री से सम्मानित केडी भी थे। .

नई!!: १९५२ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत और केडी सिंह बाबू · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

१९५२ ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »