लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हित द्वंद

सूची हित द्वंद

हित द्वंद (conflict of interest) ऐसे न्याय-विरुद्ध या अनौचित्य की परिस्थिति होती है जिसमें कोई व्यक्ति या संगठन एक से अधिक हितों या ध्येयों को प्राप्त करने में लिप्त हो जिनमें आपसी टकराव है। भ्रष्टाचार अक्सर हित द्वंद की परिस्थितियों में जन्म लेता है, जब कोई सरकार या संस्था किसी व्यक्ति को किसी सामूहिक हित-प्राप्ति के कार्यों में निर्णय लेने का अधिकार दे और वह व्यक्ति इन अधिकारों का प्रयोग किसी व्यक्तिगत हित-सिद्धी के लिये करे। .

4 संबंधों: न्याय, भ्रष्टाचार, सरकार, अनौचित्य

न्याय

यह तय करना मानव-जाति के लिए हमेशा से एक समस्या रहा है कि न्याय का ठीक-ठीक अर्थ क्या होना चाहिए और लगभग सदैव उसकी व्याख्या समय के संदर्भ में की गई है। मोटे तौर पर उसका अर्थ यह रहा है कि अच्छा क्या है इसी के अनुसार इससे संबंधित मान्यता में फेर-बदल होता रहा है। जैसा कि डी.डी.

नई!!: हित द्वंद और न्याय · और देखें »

भ्रष्टाचार

कोई विवरण नहीं।

नई!!: हित द्वंद और भ्रष्टाचार · और देखें »

सरकार

सरकार कुछ निश्चित व्यक्तियों का समूह होती है जो राष्ट्र तथा राज्यों में निश्चित काल के लिए तथा निश्चित पद्धति द्वारा शासन करता है। प्रायः इसके तीन अंग होते हैं - व्यवस्थापिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका। सरकार के माध्यम से राज्य में राजशासन नीति लागू होती है। सरकार के तंत्र का अभिप्राय उस राजनितिक व्यवस्था से होता है जिसके द्वारा राज्य की सरकार को जाना जाता है। राज्य निरन्तर बदलती हुयी सरकारों द्वारा प्रशासित होते हैं। हर नई सरकार कुछ व्यक्तियों का समूह होती है जो राजनितिक फ़ैसले लेती है या उनपर नियन्त्रण रखती है। सरकार का कार्य नए कानून बनाना, पुराने कानूनों को लागू रखना तथा झगड़ों में मध्यस्थता करना होता है। कुछ समाजों में यह समूह आत्म-मनोनीत या वंशानुगत होता है। बाकी समाजों में, जैसे लोकतंत्र, राजनितिक भूमिका का निर्वाह निरन्तर बदलते हुये व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। संसदीय पद्धति में सरकार का अभिप्राय राष्ट्रपतीय पद्धति के अधिशासी शाखा से होता है। इस पद्धति में राष्ट्र में प्रधान मन्त्री एवं मन्त्री परीषद् तथा राज्य में मुख्य मन्त्री एवं मन्त्री परीषद् होते हैं। पाश्चात् देशों में सरकार और तंत्र में साफ़ अन्तर है। जनता द्वारा सरकार का दोबारा चयन न करना इस बात को नहीं दर्शाता है कि जनता अपने राज्य के तंत्र से नाख़ुश है। लेकिन कुछ पूर्णवादी शासन पद्धतियों में यह भेद इतना साफ़ नहीं है। इसका कारण यह है कि वहाँ के शासक अपने फ़ायदे के लिये यह लकीर मिटा देते हैं। .

नई!!: हित द्वंद और सरकार · और देखें »

अनौचित्य

अनौचित्य (inappropriateness या impropriety) व्यवहार के ऐसे मानक होते हैं जिन्हें समाज में बुरा समझा जाता है। यह न्याय द्वारा वर्जित व्यवहार से भिन्न है क्योंकि बहुत से व्यवहार ग़ैर-कानूनी न होते हुए भी हानिकारक या बुरे माने जाते हैं। .

नई!!: हित द्वंद और अनौचित्य · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »