लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हाई फोंग

सूची हाई फोंग

हाई फोंग या हैफोंग, वियतनाम के उत्तरी भाग में दूसरा सबसे बड़ा और एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। हाई फोंग, वियतनाम के उत्तरी तट में प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान और व्यापार का केंद्र भी है। इसके अलावा, यह शहरी आबादी के मामले में वियतनाम का तीसरा सबसे बड़ा शहर है(2016 में 2,190,788 जनसंख्या के साथ)। हाई फोंग शहर एक बंदरगाह प्रांत के रूप में फ्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य के दौरान 1887 में स्थापित हुआ था। 1888 में, फ्रेंच तीसरे गणराज्य के अध्यक्ष सादी कार्नेट ने हाई फोंग शहर के स्थापना की घोषणा की थी। 1954 से 1975 तक हाई फोंग उत्तर वियतनाम के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री शहर के रूप में था और यह 1976 से हनोई और हो ची मिन्ह शहर की तरह प्रत्यक्ष-नियंत्रित नगर पालिकाओं में से एक बन गया। .

6 संबंधों: चमक, चैत्य, देश, नगर पालिका, हनोई, हो ची मिन्ह शहर

चमक

चमक, चमकीलापन या रोशनपन दृश्य बोध का एक पहलु है जिसमें प्रकाश किसी स्रोत से उभरता हुआ या प्रतिबिंबित होता हुआ लगता है। दुसरे शब्दों में चमक वह बोध है जो किसी देखी गई वस्तु की प्रकाश प्रबलता से होता है। चमक कोई कड़े तरीके से माप सकने वाली चीज़ नहीं है और अधिकतर व्यक्तिगत बोध के बारे में ही प्रयोग होती है। चमक के माप के लिए प्रकाश प्रबलता जैसी अवधारणाओं का प्रयोग होता है। .

नई!!: हाई फोंग और चमक · और देखें »

चैत्य

एलोरा (गुफा संख्या. १०) - अष्टभुजाकार स्तम्भों वाला चैत्य अजन्ता का चैत्य संख्या १९ अजन्ता गुफा संख्या २६ का चैत्य हाल एक चैत्य एक बौद्ध या जैन मंदिर है जिसमे एक स्तूप समाहित होता है। भारतीय वास्तुकला से संबंधित आधुनिक ग्रंथों में, शब्द चैत्यगृह उन पूजा या प्रार्थना स्थलों के लिए प्रयुक्त किया जाता है जहाँ एक स्तूप उपस्थित होता है। चैत्य की वास्तुकला और स्तंभ और मेहराब वाली रोमन डिजाइन अवधारणा मे समानताएँ दिखती हैं। .

नई!!: हाई फोंग और चैत्य · और देखें »

देश

एक देश किसी भी जगह या स्थान है जिधर लोग साथ-साथ रहते है, और जहाँ सरकार होती है। संप्रभु राज्य एक प्रकार का देश है। संयुक्त राष्ट्र १९३ देशों को मानती है। .

नई!!: हाई फोंग और देश · और देखें »

नगर पालिका

नगर पालिका एक प्रशासनिक इकाई होती है, जिसमें स्पष्ट रूप से परिभाषित क्षेत्र होता है और इसकी जनसंख्या भी अंकित होती है। आमतौर पर यह एक शहर, कस्बे या गांव, या उनमें से छोटे समूह रूप में होता है। एक नगरपालिका में प्रायः एक महापौर प्रशासनिक अधिकारी होता है, व इसके ऊपर नगर परिषद या नगरपालिका परिषद का नियंत्रण होता है। प्रायः नगरपालिका अध्यक्ष ही प्रशासनिक अध्यक्ष होता है। भारत में, एक नगर पालिका अक्सर एक शहर के रूप में जाना जाता है। यह न तो एक ग्राम और न ही बड़े शहर के बराबर होता है, वरन उनके बीच का होता है। एक नगर पालिका २०,००० या उससे अधिक लोगों को मिलाकर बनता है, लेकिन अगर यह ५ लाख से अधिक जनसंख्या वाला हो जाता है तब एक नगर निगम बन जाता है। श्रेणी:नगरपालिका.

नई!!: हाई फोंग और नगर पालिका · और देखें »

हनोई

हनोई (वियतनामी लिपि: Hà Nội; अंग्रेजी:Hanoi) वियतनाम की राजधानी है जो हाइफॉंग बंदरगाह से १२८ किमी उत्तर में लाल नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। यह रेलमार्ग द्वारा हाइफॉङ तथा दक्षिण-पश्चिमी चीन में कुंमिंग से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। हानोई की जलवायु उष्णकटिबंधी है। यहाँ फरवरी वर्ष का सबसे ठंढा तथा जून वर्ष का सबसे गरम महीना है। लाल नदी नगर के उत्तरी एवं पूर्वी भाग में बहती है तथा नगर के अन्य भागों में अनेक झीलें हैं। नगर १.६ किमी लंबी तथा ८०० मी चौड़ी झील से दो भागों में बँटा हुआ है। इस झील में दो द्वीप हैं, जिनमें से एक पर पगोडा तथा दूसरे पर महल बना है। यहाँ चौड़ी एवं स्वच्छ सड़कें तथा सुंदर इमारतें हैं जिनमें महल, प्रशासकीय भवन, विद्यालय, संग्रहालय तथा पेरिस के ढंग की दुकान एवं कैफे हैं। यहाँ का फूल बाजार प्रसिद्ध है। नगर का दूसरा भाग बड़ा घना बसा है और यहाँ अनेक संकीर्ण बाजार एवं सड़कें हैं, जहाँ पीतल एवं ताँबे के बरतन, कपड़े तथा जवाहरात बिकते हैं। हानोइ में सूत कातने, सूती वस्त्र बुनने, शराब चुआने, साबुन बनाने, कागज बनाने तथा सीमेंट निर्माण के कारखाने हैं। .

नई!!: हाई फोंग और हनोई · और देखें »

हो ची मिन्ह शहर

हो ची मिन्ह शहर वियतनाम में सबसे बड़ा शहर है। क्षेत्र: 2095, जनसंख्या 7100000 निवासियों है। यह 1975 से पहले दक्षिण वियतनाम की राजधानी थी। श्रेणी:वियतनाम श्रेणी:वियतनाम के नगर श्रेणी:वियतनाम के आबाद स्थान.

नई!!: हाई फोंग और हो ची मिन्ह शहर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हाए फ़ौंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »