लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन

सूची हल्द्वानी रेलवे स्टेशन

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन उत्तराखंड राज्य में नैनीताल जनपद के हल्द्वानी नगर का मुख्य रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन का स्टेशन कोड एच.डी.डब्ल्यू (HDW) है, और यह भारतीय रेलवे के पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र के इज्जतनगर रेलवे डिवीजन के मुख्यालय से 99 किमी दूर है। स्टेशन पर 3 प्लेटफार्म हैं और इन पर डीजल इंजन, सिंगल ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का उपयोग करते हैं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 443 मीटर है तथा निकटतम हवाई अड्डा 28 किमी की दूरी पर पंतनगर में है। .

8 संबंधों: नैनीताल जिला, पंतनगर, पूर्वोत्तर रेलवे (भारत), हल्द्वानी, काशीपुर, उत्तराखण्ड, उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस ५०३५, उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस ५०३६

नैनीताल जिला

नैनीताल जिला भारतीय राज्य उत्तराखण्ड का एक जिला है। जिले का मूख्यालय नैनीताल है। नैनीताल जिला, कुमाऊँ मण्डल में स्थित है और इसके उत्तर में अल्मोड़ा जिला और दक्षिण में उधमसिंहनगर जिला है। हल्द्वानी इस जिले में सबसे बड़ा नगर है। .

नई!!: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और नैनीताल जिला · और देखें »

पंतनगर

पंतनगर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद में स्थित एक नगर है। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा पंतनगर विमानक्षेत्र यहां ही स्थित हैं। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, गोविन्द बल्लभ पन्त के नाम पर ही इस नगर का नाम पंतनगर रखा गया है। .

नई!!: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और पंतनगर · और देखें »

पूर्वोत्तर रेलवे (भारत)

पूर्वोत्तर रेलवे भारतीय रेल की एक इकाई है। इसे लघुरूप में एनईआर कहा जाता है। इसकी स्थापना 1952 में हुई थी। इसका मुख्यालय गोरखपुर में स्थित है। .

नई!!: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और पूर्वोत्तर रेलवे (भारत) · और देखें »

हल्द्वानी

हल्द्वानी, उत्तराखण्ड के नैनीताल ज़िले में स्थित एक नगर है जो काठगोदाम के साथ मिलकर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम बनाता है। हल्द्वानी उत्तराखण्ड के सर्वाधिक जनसँख्या वाले नगरों में से है और इसे "कुमाऊँ का प्रवेश द्वार" भी कहा जाता है। कुमाऊँनी भाषा में इसे "हल्द्वेणी" भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ "हल्दू" (कदम्ब) प्रचुर मात्रा में मिलता था। सन् १८१६ में गोरखाओं को परास्त करने के बाद गार्डनर को कुमाऊँ का आयुक्त नियुक्त किया गया। बाद में जॉर्ज विलियम ट्रेल ने आयुक्त का पदभार संभाला और १८३४ में "हल्दु वनी" का नाम हल्द्वानी रखा। ब्रिटिश अभिलेखों से हमें ये ज्ञात होता है कि इस स्थान को १८३४ में एक मण्डी के रूप में उन लोगों के लिए बसाया गया था जो शीत ऋतु में भाभर आया करते थे। .

नई!!: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और हल्द्वानी · और देखें »

काशीपुर

काशीपुर निम्न में से कोई हो सकता है.

नई!!: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और काशीपुर · और देखें »

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन २००० से २००६ तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गई थी और यह अन्ततः २००७ में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और उत्तराखण्ड · और देखें »

उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस ५०३५

उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस 5035 (ट्रेन कोड: 5035) भारतीय रेल द्वारा संचालित एक संपर्क क्रांति गाड़ी है। यह गाड़ी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: DLI) से 04:00PM बजे छूटती है और काठगोदाम रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: KGM) पर 10:40PM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 6 घंटे 40 मिनट। यह ट्रेन सप्ताह में रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को चलती है। श्रेणी:संपर्क क्रांति.

नई!!: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस ५०३५ · और देखें »

उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस ५०३६

उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस 5036 (ट्रेन कोड: 5036) भारतीय रेल द्वारा संचालित एक संपर्क क्रांति गाड़ी है। यह गाड़ी काठगोदाम रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: KGM) से 08:50AM बजे छूटती है और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: DLI) पर 03:25PM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 6 घंटे 35 मिनट। यह ट्रेन सप्ताह में रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को चलती है। श्रेणी:संपर्क क्रांति.

नई!!: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस ५०३६ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »