लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हर्षवर्धन ओझा

सूची हर्षवर्धन ओझा

हर्ष वर्द्धन ओझा एक जानेमाने पत्रकार, समाजिक कार्यकर्ता और हिंदी फिल्म निर्माता हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हर्ष वर्धन ओझा फिल्मों में आने से पहले कई वर्षों तक दूरदर्शन के साथ जुड़े रहें। दूरदर्शन में उन्होने एक बड़ी पारी खेली और इस दौरान समाजिक सरोकार से जुड़े कई प्रोग्राम बनाएं। दूरदर्शन में वे डेवलपमेंट क्म्यूनिकेशन डिविजन के साथ जुड़कर भारत सरकार के तमाम मंत्रालयों के लिए कई कायर्क्रम का निर्माण किया,जिसका मकसद समाज में जाकरुकता फैलाना था। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि कल्याणी कार्यक्रम का निर्माण रहा। कल्याणी,को भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला स्वास्थ्य टेलीविज़न कार्यक्रम के रुप में जाना जाता है। कल्याणी को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। हर्ष वर्धन ओझा ने 'कल्याणी' कार्यक्रम को एक नया आयाम दिया। ये हर्ष वर्धन की सूझबूझ और प्रोडक्शन कौशल हीं थी की 'कल्याणी' ग्रामीण भारत की महिलाओं के साथ आम जनमानस के सशक्तिकरण की अहम सहेली बन गई। दूरदर्शन में एक लंबी पारी बिताने के बाद हर्ष वर्धन ओझा ने फिल्मों का रुख किया। शुरु से ही उन्हें समाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने की रुचि थी, लिहाजा हर्ष वर्धन ओझा ने भी अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत एक समाजिक मसले से जुड़ी फिल्म से की। हर्ष वर्धन ओझा ने "ग्लोबल बाबा" फिल्म से अपनी बॉलीवुु़ड सफर की शुरुआत की। "ग्लोबल बाबा" फर्जी बाबाओं की कहानी है,जिसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार देश में धार्मिक बाबा,लोगों को गुमराह कर राजनीतिक और प्रशासनिक मिलीभगत से लोगों को लूटते हैं। "ग्लोबल बाबा" को क्रिटिक्स ने एक अच्छी फिल्म बताया। "ग्लोबल बाबा" के बाद हर्ष वर्धन ओझा समाजिक मुद्दों पर दो और हिन्दी फिल्मोें के निर्माण का काम कर रहें हैं। हर्ष वर्धन ओझा के लिए समाज सेवा एक मिशन है,जिसका मुख्य उदेश्य समाज के पिछड़े,उपेक्षित और पिछले कतार के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ना है। स्कूल के दिनों से ही हर्ष वर्धन समाजिक कार्यों में रुची लेने लगेे। लातूर और उस्मानाबाद के भूकंप के दौरान उन्होने वहां के पीडि़तों के मदद के लिए बढ़ चढकर हिस्सा लिया। कॉलेज के दिनों में We For You (गैर-सरकारी संस्थान) के जरिए झूग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को स्वाथ्य के प्रति जागरुक बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। आगे जाकर हर्ष वर्धन ओझा ने अपने मित्र और अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के डॉक्टर प्रसून चटर्जी के साथ मिलकर देश में वरिष्ट नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और उनके सशक्तिकरण के लिए हेल्दी एजिंग इंडिया नामक संस्था (गैर-सरकारी संस्थान)का स्थापना किया । आज हेल्दी एजिंग इंडिया का नाम देश के कुछ उन चुनिंदा संस्थानों में आता है,जो बुजुर्गों के लिए समर्पित हैं । बुजुर्गों के टीकाकरण को पूरे देश में फैलाने का काम हेल्दी एजिंग इंडिया बखूबी कर रही है। हर्ष वर्धन ओझा और हेल्थी एजिंग इंडिया के कार्यों की सराहना देश के कई बड़े नेता सामाजिक मंच से कर चुकें है । गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हर्ष वर्धन ओझा की सराहना करते हुए कहा था हर्ष वर्धन वो काम कर रहे हैं जिसकी प्रेरणा उसी व्यक्ति को मिल सकती है जिसके पास पूर्व जन्मों का संचित पुण्य हो। झारखंड के आद्दौगिक नगर बोकारो स्टील सिटी से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद हर्ष वर्धन ने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की। कॉलेज के दिनों में समाजिक सरोकार से जु़ड़े मसलों पर इन्होने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। दिल्ली में मॉडल जेसिका लाल हत्या कांड के खिलाफ चलाए गए मुहिम में हर्ष वर्धन ओझा का बड़ा रोल रहा। न्याय के संघर्ष में हर्ष वर्धन ओझा और उन जैसे समाजिक कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही प्रयास था कि जेसिका लाल मामले में न्याय की उम्मीद जगी और अपराधी सलाखों के पीछे जा सके। अपने मित्र कपिल मिश्रा,जो बाद में केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रहें,के साथ मिलकर यूथ फ़ॉर जस्टिस संस्था के माध्यम से हर्ष वर्धन ओझा ने दिल्ली में यमुना के लिए भी काम किया तथा यमुना किनारे बन रहे कॉमनवेल्थ गेम विलेज के निर्माण के खिलाफ आवाज बुलंद किया। .

5 संबंधों: झारखण्ड, दिल्ली विश्‍वविद्यालय, बोकारो, भारत, भारतीय

झारखण्ड

झारखण्ड यानी 'झार' या 'झाड़' जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और 'खण्ड' यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। 1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा.

नई!!: हर्षवर्धन ओझा और झारखण्ड · और देखें »

दिल्ली विश्‍वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (अंग्रेजी:University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं। THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर दिल्ली विधान सभा से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।तो वहीं इसका दक्षिणी परिसर गुलाबी (पिंक)लाइन से जुड़ा है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ केम्पस 'है| .

नई!!: हर्षवर्धन ओझा और दिल्ली विश्‍वविद्यालय · और देखें »

बोकारो

बोकारो झारखंड राज्य का एक जिला है। यह शहर अपने सरकारी क्षेत्र के इस्पात उद्योग के लिये प्रसिद्ध है तथा "स्टील सिटी" के नाम से जाना जाता है। बोकारो छोटानागपुर पठार में स्थित है। .

नई!!: हर्षवर्धन ओझा और बोकारो · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: हर्षवर्धन ओझा और भारत · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: हर्षवर्धन ओझा और भारतीय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »