लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म)

सूची हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म)

हँसते ज़ख़्म १९७३ में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसके निर्माता और निर्देशक चेतन आनन्द हैं। .

15 संबंधों: चेतन आनन्द, नादिरा, नवीन निश्चल, प्रिया राजवंश, बलराज साहनी, भारत, मदन मोहन, मैक मोहन, मोहम्मद रफ़ी, रज़ा मुराद, लता मंगेशकर, सप्रू, जीवन (अभिनेता), गुलज़ार (गीतकार), अचला सचदेव

चेतन आनन्द

चेतन आनन्द भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक थे। वह प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता देव आनन्द के बड़े भाई थे। १९४९ में उन्होंने अपने भाई देव आनन्द के साथ नवकेतन फ़िल्मस् की स्थापना की जो कि फ़िल्मों का निर्माण करने वाली कम्पनी थी। उनकी छोटी बहन शान्ता कपूर प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक शेखर कपूर की माँ हैं। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और चेतन आनन्द · और देखें »

नादिरा

नादिरा (जन्म: 5 दिसंबर, 1932 निधन: 9 फरवरी, 2006) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। 'मुड़ मुड़ के न देख गर्ल' नादिरा ने अधिकतर फ़िल्मों में नेगेटिव रोल किए किसी ज़माने में हिंदी फ़िल्मी दुनिया में 'मुड़ मुड़ के न देख गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं नादिरा का गुरूवार को निधन हो गया। 1952 में महबूब ख़ान की 'आन' से अपने करियर की शुरूआत करने वाली नादिरा कुछ समय से बीमार थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। पचास और साठ के दशक में नादिरा की शोहरत आसमान पर थी और राजकपूर की 'श्री चार सौ बीस' के एक गाने के बाद से तो उन्हें 'मुड़ मुड़ के न देख गर्ल' ही कहा जाने लगा था। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और नादिरा · और देखें »

नवीन निश्चल

नवीन निश्चल हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और नवीन निश्चल · और देखें »

प्रिया राजवंश

प्रिया राजवंश, जिनका जन्म का नाम वेरा सुन्दर सिंह था, हिन्दी फ़िल्म की अभिनेत्री थीं। उन्होंने सिर्फ़ चेतन आनन्द की बनाई फ़िल्मों में ही काम किया। उनकी कुछ उल्लेखनीय फ़िल्म हक़ीक़त (१९६४), हीर राँझा (१९७०) तथा हँसते ज़ख़्म (१९७३) हैं। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और प्रिया राजवंश · और देखें »

बलराज साहनी

बलराज साहनी (जन्म: 1 मई, 1913 निधन: 13 अप्रैल, 1973), बचपन का नाम "युधिष्ठिर साहनी" था। हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। वे ख्यात लेखक भीष्म साहनी के बड़े भाई व चरित्र अभिनेता परीक्षत साहनी के पिता हैं। एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म और मंच अभिनेता थे, जो धरती के लाल (1946), दो बीघा ज़मीन (1953), काबूलीवाला (1961) और गरम हवा के लिए जाने जाते हैं। वह भेरा जो अब पंजाब, पाकिस्तान में है, से आए थे, और हिंदी लेखक, नाटककार और अभिनेता भीष्म साहनी के भाई थे। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और बलराज साहनी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और भारत · और देखें »

मदन मोहन

मदन मोहन हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। अपनी गजलों के लिए प्रसिद्द इस संगीतकार का पूरा नाम मदन मोहन कोहली था। अपनी युवावस्था में ये एक सैनिक थे। बाद में संगीत के प्रति अपने झुकाव के कारण ऑल इंडिया रेडियो से जुड़ गए। तलत महमूद तथा लता मंगेशकर से इन्होने कई यादगार गज़ले गंवाई जिनमें - आपकी नजरों ने समझा (अनपढ़, 1962), जैसे गीत शामिल हैं। वर्ष 2006 में फिल्म वीर जारा के लिए उनकी अप्रयुक्त धुनों का इस्तेमाल किया गया था। जो धुन उन्होंने जावेद अख्तर को सुनाई थी। उनकी इस धुन के लिए जावेद अख्तर ने इस फ़िल्म के लिए तेरे लिए गीत लिखा। प्रमुख फिल्मैं श्रेणी:हिन्दी फ़िल्म संगीतकार.

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और मदन मोहन · और देखें »

मैक मोहन

मैक मोहन  (२४ अप्रैल १९३८ – १० मई २०१०) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। मैक मोहन एक विलेन के किरदार के लिए जाने जाते हैं मैक मोहन रवीना टंडन के मामा है। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और मैक मोहन · और देखें »

मोहम्मद रफ़ी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और मोहम्मद रफ़ी · और देखें »

रज़ा मुराद

रज़ा मुराद एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। अपने अभिनय सफ़र के दौरान उन्होंने 200 से अधिक बाॅलीवुड फ़िल्मों मे काम किया है। वे अभिनेता मुराद के पुत्र है। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और रज़ा मुराद · और देखें »

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और लता मंगेशकर · और देखें »

सप्रू

दया किशन सप्रू या सप्रू, जैसा उनको फ़िल्म जगत में जाना जाता था, हिन्दी सिनेमा में अभिनेता थे। १९६० और १९७० के दशक में उन्होंने कई फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका की जिससे उन्हें काफ़ी ख्याति प्राप्त हुयी। लेकिन शुरुआत में उन्होंने कई चरित्र रोल भी निभाये। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और सप्रू · और देखें »

जीवन (अभिनेता)

जीवन (ओंकार नाथ धर) 1915-1987) एक हिन्दी फिल्म अभिनेता कलाकार थे। वह किरण कुमार के पिता हैं। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और जीवन (अभिनेता) · और देखें »

गुलज़ार (गीतकार)

ग़ुलज़ार नाम से प्रसिद्ध सम्पूर्ण सिंह कालरा (जन्म-१८ अगस्त १९३६) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार हैं। इसके अतिरिक्त वे एक कवि, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक तथा नाटककार हैं। उनकी रचनाए मुख्यतः हिन्दी, उर्दू तथा पंजाबी में हैं, परन्तु ब्रज भाषा, खङी बोली, मारवाड़ी और हरियाणवी में भी इन्होने रचनाये की। गुलजार को वर्ष २००२ में सहित्य अकादमी पुरस्कार और वर्ष २००४ में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष २००९ में डैनी बॉयल निर्देशित फिल्म स्लम्डाग मिलियनेयर में उनके द्वारा लिखे गीत जय हो के लिये उन्हे सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर पुरस्कार पुरस्कार मिल चुका है। इसी गीत के लिये उन्हे ग्रैमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और गुलज़ार (गीतकार) · और देखें »

अचला सचदेव

अचला सचदेव (३ मई १९२० – ३० अप्रैल २०१२) हिंदी चलचित्र की मशहूर अभिनेत्री जिन्होंने लगभग २५० फिल्मों में अभिनय किया था। .

नई!!: हँसते ज़ख़्म (१९७३ फ़िल्म) और अचला सचदेव · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »