लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्क्वायर एनिक्स यूरोप

सूची स्क्वायर एनिक्स यूरोप

स्क्वायर एनिक्स लिमिटेड (Square Enix Limited), जो कि स्क्वायर एनिक्स यूरोप (Square Enix Europe) के रूप में कारोबार कर रही है, पूरी तरह स्क्वायर एनिक्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश वीडियो गेम सॉफ्टवेयर प्रकाशक है। स्क्वायर एनिक्स यूरोप, मूल रूप से अब बंद एडोस पीएलसी थी, जब यह एडोस समूह कंपनियों की नियंत्रक कंपनी थी, यूनाइटेड किंगडम वीडियो गेम प्रकाशक एडोस इंटरएक्टिव सहित। 22 अप्रैल 2009 को प्रभाव में आए स्क्वायर एनिक्स द्वारा सफल अधिग्रहण के बाद, एडोस के शेयर आधिकारिक तौर पर 21 अप्रैल 2009 को अधिग्रहण से एक दिन पहले खत्म कर दिये गए। नाम एडोस पीएलसी, एडोस समूह के इस पुनर्गठन के बाद इस्तेमाल किया जाना समाप्त हो गया। जिसके उपरांत सभी पिछले स्क्वायर एनिक्स और एडोस इंटरएक्टिव के तहत प्रकाशित किया गई एडोस संपत्तियाँ स्क्वायर एनिक्स यूरोप का एक भाग बन गए। .

4 संबंधों: एडोस इंटरएक्टिव, यूनाइटेड किंगडम, स्क्वायर एनिक्स, वीडियो गेम

एडोस इंटरएक्टिव

एडोस इंटरएक्टिव (Eidos Interactive) ब्रिटिश वीडियो गेम डेवलपर थी, अब स्क्वायर एनिक्स यूरोप के रूप में सक्रिय हैं। कंपनी के संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और जापान सहित दुनिया भर में कार्यालय थे। इसकी सबसे प्रसिद्ध खेल श्रृंखला में, हिटमैन और टॉम्ब रेडर शामिल है। .

नई!!: स्क्वायर एनिक्स यूरोप और एडोस इंटरएक्टिव · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: स्क्वायर एनिक्स यूरोप और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

स्क्वायर एनिक्स

स्क्वायर एनिक्स होल्डिंग्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (株式会社スクウェア・エニックス・ホールディングス) जापानी वीडियो गेम डेवलपर, प्रकाशक, और वितरण कंपनी है। 2003 में इसका वर्तमान स्वरूप आया जब एनिक्स और स्क्वायर नामक कंपनी का विलय हुआ। .

नई!!: स्क्वायर एनिक्स यूरोप और स्क्वायर एनिक्स · और देखें »

वीडियो गेम

वीडियो गेम या वीडियो खेल ऐसे इलेक्ट्रॉनिक खेल होते है जिसमें यूज़र इंटरफ़ेस के साथ परस्पर क्रिया करके दृश्य प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है। वीडियो गेम खेलने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों को प्लेटफॉर्म या मंच के रूप में जाना जाता है। पर्सनल कम्प्यूटर और वीडियो गेम के लिये विशिष्ट तौर पर बनाई गई मशीन जिसे कंसोल कहते है, ज़्यादातर वीडियो गेम के लिये प्रयोग में लिये जाते हैं। आर्केड गेम के रूप में वीडियो गेम के, जो पहले आम थे, उपयोग में धीरे-धीरे गिरावट आई है। वीडियो गेम एक कला का रूप और उद्योग बन गया है। मुख्य रूप से वीडियो गेम में हेरफेर करने के लिए इस्तेमइस को खेल नियंत्रक कहा जाता है, जो प्लेटफार्मों भर में बदलता है। एक नियंत्रक, केवल एक बटन और एक जॉयस्टिक से मिलकर बन सकता है, जबकि कई में उदाहरण के लिए एक और एक दर्जन से अधिक बटन और एक या एक से अधिक जॉयस्टिक सुविधा हो सकती है। कई आधुनिक कंप्यूटर गेम खिलाड़ी को कीबोर्ड और साथ ही माउस का उपयोग करने की अनुमति देते हैं। हाल के वर्षों में, इनपुट के अतिरिक्त तरीके उभरे है जैसे वीडियो गेम कंसोल के लिए कैमरा आधारित खिलाड़ी अवलोकन और मोबाइल उपकरणों के लिये टचस्क्रीन। .

नई!!: स्क्वायर एनिक्स यूरोप और वीडियो गेम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्क्वायर एनिक्स लिमिटेड

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »