लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेनिया घराना

सूची सेनिया घराना

तानसेन की वंश परंपरा ही 'सेनिया घराना' कहलाती है। सेनिया घराना ध्रुपद गायकी से संबंध रखता है। तानसेन स्वयम एक उत्तम ध्रुपद गायक तथा ध्रुपद रचनाकार थे। वे बिन्द्राबन के प्रसिद्ध संत गायक स्वामी हरिदास के शिष्य थे। तानसेन के तीन पुत्र: बिलास खां, सूरत सेन्, शरत सेन तथा एक पुत्री सरस्वती इनके माध्यम से सेनिया घराने ने जड पकडी। यह घराना कालान्तर से कई शाखाओं में बँट गया जैसे जयपुर सेनिया घराना, रामपुर सेनिया घराना, मैहर सेनिया घराना आदि। इस घराने में ध्रुपद गायन के अलावा तत वाद्य जैसे सुर बहार्, सुर सिंगार्, सितार, रबाब, सरोद, वायोलिन आदि का भी चलन है। रामपुर के उस्ताद वजीर खां के पिता अमीर खां अपने जमाने के कुशल वाद्क होने के साथ्, गायन कला से भी परीचित थे। उनके शागिर्द उस्ताद अल्लाउद्दीन खां मैहर आ कर बस गये तथा वहीं से अपने घराने का विस्तार किया, इसीलिये उनकी परंपरा को 'मैहर सेनिया घराना' कहा जाता है। अल्लाउद्दीन खां का जीवन एक संगीत महर्षी जैसा ही था। उन्होने अपने जीवन काल में कई कलाकारों को संगीत विद्या का दान किया। विश्व विख्यात सितार वादक पंडित रवी शंकर, अली अकबर खां जैसे संगीत रत्न इसी घराने ने संगीत जगत को प्रदान किये है।.

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »