लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुखोई एसयू-24

सूची सुखोई एसयू-24

सुखोई एसयू-24 (Sukhoi Su-24) (नाटो रिपोर्टिंग नाम: फेन्सर) सोवियत संघ में विकसित एक सुपरसोनिक, सभी मौसम मे काम करने वाला लड़ाकू विमान हैं। विमान में एक चर-स्वीप पंख, दो इंजन और उसके दो दल के लिए एक साइड-बाय-साइड बैठने की व्यवस्था है। यह सोवियत संघ का एकीकृत डिजिटल नेविगेशन/हमला प्रणाली का उपयोग करने वाला पहला विमान था। यह रूसी वायु सेना, यूक्रेनी वायु सेना और विभिन्न वायु सेना मे सेवा कर रहा है जिसमे इसे निर्यात किया गया था। .

5 संबंधों: रूसी वायु सेना, लड़ाकू विमान, सुखोई, सोवियत संघ, अमेरिकी डॉलर

रूसी वायु सेना

रूसी वायु सेना (Russian Air Force) रूसी एयरोस्पेस बल की एक शाखा है, जिसे 1 अगस्त 2015 को रूसी वायु सेना और रूसी एयरोस्पेस रक्षा बल के के साथ विलय कर दिया गया था।, janes.com, 4 August 2015 आधुनिक रूसी वायु सेना मूलतः 7 मई 1992 को बोरिस येल्तसिन द्वारा रक्षा मंत्रालय के निर्माण के बाद स्थापित हुई थी। हालांकि, रूसी संघ की वायु सेना को इंपीरियल रूसी वायु सेवा (1912-1917) और सोवियत वायु सेना (1918-1991) के रूप में भी देखा जा सकता है। रूसी नौसेना के पास अपना स्वयं का स्वतंत्र वायु सेना रूसी नौसेना विमानन है। जो पूर्व सोवियत अवियातिया मोएज़ेनो-मार्सकोगो फ्लोटा है। .

नई!!: सुखोई एसयू-24 और रूसी वायु सेना · और देखें »

लड़ाकू विमान

एफ-१६ लड़ाकू विमान उड़ान भरता हुआ लड़ाकू विमान एक ऐसा सेन्य विमान होता है जो किसी अन्य सेना के विमानों के साथ हवा से हवा में लड़ाई करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। ऐसे विमान का प्रयोग अमूमन किसी देश की वायुसेना या नौसेना के वायु बेड़े द्वारा होता है। वैसे लड़ाकू विमान ऐसे कई सारे विमानों के परिवार को भी कह सकते है जो की जंग या ऐसी ही परिस्थितियों में दुश्मन पे हमला करने के लिए काम में लाए जाये, चाहे हवा से हवा में, हवा से जमीन पर या किसी अन्य टोही रूप में.

नई!!: सुखोई एसयू-24 और लड़ाकू विमान · और देखें »

सुखोई

सुखोई कम्पनी का मुख्यालय सुखोई (रुसी: ОАО "Компания "Сухой") रूस की वायुयान निर्माता कम्पनी है। इसका मुख्यालय ओकुर्ग, मॉस्को में है। इसकी स्थापना पावेल सुखोई ने १९३९ में की थी। श्रेणी:विश्व की प्रमुख कम्पनियाँ.

नई!!: सुखोई एसयू-24 और सुखोई · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: सुखोई एसयू-24 और सोवियत संघ · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: सुखोई एसयू-24 और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »