लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिर क्रिक खाडी विवाद

सूची सिर क्रिक खाडी विवाद

सर क्रीक भारत और पाकिस्तान की सीमा पर 96 किलोमीटर लम्बी एक ज्वारीय एस्चुरी है, यह गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान मे सिंध की सीमा से लगी हुई है। यहाँ भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा को लेकर विवाद है लेकिन यह विवाद कम ही चर्चा मे आता है। यह विवाद कच्छ के रण में 96 किलोमीटर लंबे मुहाने को लेकर है जो भारत के गुजरात को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अलग करता है। सर क्रीक की खाडी का विवाद से पुराना रिश्ता रहा है। ईस्ट इंडिया कम्पनी के सेनापति चार्ल्स नैपियर ने 1842 मे सिंध जीतने के बाद उस प्रदेश का प्रशासन मुम्बई राज्य को सौंप दिया था। इसके बाद सिंध मे अपना प्रशासन चला रही अँग्रेज़ सरकार ने सिंध और मुम्बई प्रांत के बीच के सीमा रेखा खींची थी जो कच्छ के मध्य से गुजरती थी। इसमें यह सम्पूर्ण खाडी सिंध प्रांत मे दिखाई गई थी। यानि कि कच्छ के मूल प्रदेश से उसे अलग कर सिंध मे जोड दिया गया था। दूसरी तरफ दिल्ली के अँग्रेज़ सरकार अपने अधिकृत नक्शे में सिंध और कच्छ के बीच की सीमारेखा को कच्छ के रण तक खींचने के बाद खाडी के प्रदेश के पास अटका कर दिखाती थी। स्वतंत्रता के बाद पाकिस्तान ने खाडी के प्रदेश पर अपना मालिकाना हक जताया.

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »