लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सांबा (ब्राजीलीय नृत्य)

सूची सांबा (ब्राजीलीय नृत्य)

बारिश में सांबा कार्निवल, हेलसिंकी, फिनलैंड सांबा ब्राजीलीय मूल का सांबा संगीत के तहत 2/4 के समय के ताल पर नाचा जाने वाला तालबद्ध एक जीवंत नृत्य है। हालांकि, हर रोध (बार) में तीन कदम उठाए जाते हैं, जिससे सांबा को यह अनुभव हो कि उसने 3/4 समय के अंतराल पर नृत्य किया है। इसका मूल मक्सक्सी (Maxixe (कोरो के संगीत पर नाचा जाने वाला ब्राजीलीय नृत्य टांगो) से जुड़ा है। 19 वीं सदी में इसके सूत्रपात के समय से ही सांबा संगीत ताल पर ब्राजील में नृत्य कियाजाता रहा है। वास्तव में सांबा कोई एक विशेष प्रकार की नृत्य शैली नहीं बल्कि नृत्यों का एक पूरा सेट है, जो ब्राजील में दृश्यगत होता है, अतः किसी एक विशेष नृत्य को "मूल" सांबा शैली के रूप में निश्चितता के साथ दावा नहीं किया जा सकता है। ब्राजीलीय सांबा नृत्य शैलियों के अतिरिक्त दूसरी प्रमुख धारा बॉलरूम सांबा है, जो उल्लेखनीय रूप से अलग है। छोटी लड़कियों का सांबा, हेलसिंकी .

2 संबंधों: ब्राज़ील, साओ पाउलो

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: सांबा (ब्राजीलीय नृत्य) और ब्राज़ील · और देखें »

साओ पाउलो

साओ पाओलो (सन्त पाल) ब्राज़ील का सब से बड़ा शहर, दक्षिणी अर्ध-गोले और अमरीकी महाद्वीप का सब से बड़ा उपयुक्त शहर और दुनिया का आबादी पक्ष से आठवां सब से बड़ा शहर है। यह सहर साओ पाओलो महानगरीय इलाक़ों का धुरी है जो अमरीका का दूसरा सब से ज़्यादा आबादी वाला महानगरी इलाक़ा है। यह साओ पाओलो राज्य, जो ब्राज़ील का सब से ज़्यादा आबादी वाला राज्य है, की राजधानी है और इसका संस्कृतिक, व्यापारिक और मनोरंजन केंद्र है। इसका अँतर्राष्ट्रीय रुतबा भी काफ़ी है। इस शहर का नाम तारसूस के संत पाल के सम्मान में रखा गया है। .

नई!!: सांबा (ब्राजीलीय नृत्य) और साओ पाउलो · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »