लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सउदी अरब के प्रान्त

सूची सउदी अरब के प्रान्त

सउदी अरब में १३ प्रान्त या अमीरात हैं, जिन्हें अरबी भाषा में 'मिन्तक़ाह​ इदारिया' (Province) कहते हैं। हर प्रान्त आगे ज़िलों में बांटा गया है जिन्हें 'मुहाफ़ज़ाह' (Governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों। देश में कुल मिलाकर ११८ ज़िले (मुहाफ़ज़ात) हैं। यह ज़िले आगे उपज़िलों में बांटे गए हैं। उपज़िले को सउदी अरब में 'मरकज़' (Sub-Governorate) कहा जाता है।, Wayne H. Bowen, pp.

22 संबंधों: तबूक प्रान्त, दम्माम, नजरान प्रान्त, नज्द, पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब, बाहाह प्रान्त, मदीना, मदीना प्रान्त, मक्का (शहर), मक्का प्रान्त, रियाद, रियाद प्रान्त, सउदी अरब, हाइल प्रान्त, हिजाज़, जाज़ान प्रान्त, जौफ़ प्रान्त, क़सीम प्रान्त, अरबी भाषा, असीर प्रान्त, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तरी सीमाएँ प्रान्त

तबूक प्रान्त

तबूक प्रान्त, जिसे अरबी में मिन्तक़ाह​ तबूक कहते हैं, सउदी अरब के पश्चिमोत्तर में स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब के हिजाज़ क्षेत्र में आता है और लाल सागर के किनारे स्थित है। लाल सागर के पार इसका पड़ौसी मिस्र है। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और तबूक प्रान्त · और देखें »

दम्माम

दम्मम (अद दम्माम भी) (الدمام) सऊदी अरब के पूर्वी प्रान्त की राजधानी है जो दुनिया में तेल का सर्वाधिक समृद्ध क्षेत्र है। इस प्रान्त के न्यायिक और प्रशासनिक निकाय और कई सरकारी विभाग इस शहर में स्थित हैं। दम्माम, इस्टर्न प्रोविंस का सबसे बड़ा शहर है और सऊदी अरब में रियाद और जेद्दा के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा शहर है। दम्मम और इस्टर्न प्रोविंस के बाकी इलाके के लिए किंग फाहद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (KFIA) की सेवा उपलब्ध है जो भूमि के क्षेत्रफल (लगभग 780 km2) के आधार पर विश्व में सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और जो शहर के उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दम्मम का किंग अब्दुल अजीज सी पोर्ट, फ़ारस की खाड़ी में सबसे बड़ा है। देश में आयात-निर्यात की मात्रा के मामले में इस बंदरगाह का स्थान जेद्दा के बाद दूसरा है। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और दम्माम · और देखें »

नजरान प्रान्त

नजरान प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ नजरान कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिण में यमन की सरहद के साथ स्थित एक प्रान्त है। यहाँ 'याम' नामक एक शक्तिशाली क़बीला सदियों से बसा हुआ है और प्रांतीय आबादी के २ से ४ लाख के बीच लोग इस्माइली शिया इस्लाम के अनुयायी हैं।, Economist Newspaper Limited, 2006,...

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और नजरान प्रान्त · और देखें »

नज्द

तुवइक़​ पहाड़ियाँ - क्षितिज के पार आधुनिक साउदी अरब की राजधानी रियाध है साउदी अरब (सफ़ेद रंग) के नक़्शे में नज्द क्षेत्र (लाल रंग में) नज्दी स्त्रियों की पारम्परिक पोशाक नज्द का एक और नज़ारा नज्द (अंग्रेज़ी: Najd, अरबी) अरबी प्रायद्वीप के मध्य भाग का नाम है। यह एक पठारी इलाक़ा है। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और नज्द · और देखें »

पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब

गर्मी के मौसम में हफ़र अल-बातिन शहर में रेत का तूफ़ान पूर्वी प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ अश​-शर्क़ीयाह कहते हैं, सउदी अरब का सबसे बड़ा प्रान्त है। सउदी अरब का अधिकतर खनिज तेल इसी प्रान्त में निकाला जाता है। इस प्रान्त में सउदी राजवंश के खिलाफ़ सक्रीय भावनाएँ रहीं हैं और कुछ उपद्रव हुए हैं। इस प्रान्त में भारी शिया आबादी है जो अक्सर सउदी अरब की सख़्त वहाबी सुन्नी विचारधारा से असंतुष्ट रही है।, Pepe Escobar, 6 अप्रैल 2012, Asia Times Online, Accessed 6 अप्रैल 2012 यहाँ के कुछ क्षेत्रों में तो शियाओं की भारी बहुसंख्या है, मसलन क़तीफ़ शहर में, जहाँ ७५% लोग शिया हैं।, Mai Yamani, Contemporary Arab Affairs, Volume 2, Issue 1, 2009, Page 90-105, Accessed 11 अप्रैल 2012,...

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब · और देखें »

बाहाह प्रान्त

बाहाह प्रान्त या अल-बाहाह प्रान्त, जिसे अरबी में मिन्तक़ाह​ अल-बाहाह कहते हैं सउदी अरब के दक्षिण में स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब के हिजाज़ क्षेत्र में आता है। यहाँ दो यमनी मूल के क़बीले रहते हैं, ग़ामिद (Ghamid) और ज़हरान (Zahran)।, David E. Long, pp.

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और बाहाह प्रान्त · और देखें »

मदीना

मदीना या अल-मदीना (अरबी) जिसे सम्मानपूर्वक 'अल-मदीना अल-मुनव्वरा' (/ mədiːnə/; अरबी: المدينة المنورة, अल-मदीना अल-मुनव्वरा, " चमकदार शहर"; या المدينة, अल-मदीना (हेजाज़ी उच्चारण), "शहर"), मदीना के रूप में भी लिप्यंतरित, अरब प्रायद्वीप के हेजाज़ क्षेत्र में एक शहर है और सऊदी अरब के अल-मदीना क्षेत्र के प्रशासनिक मुख्यालय है। ग्रान्धिक रूप से अरबी शब्द मदीना का अर्थ 'शहर' या 'नगर' है। मदीनतुन-नबी का अर्थ नबी का शहर है। शहर के दिल में अल-मस्जिद अन-नबवी ("पैगंबर की मस्जिद") है, जो इस्लामी पैगंबर हज़रत मुहम्मद का दफन किया हवा स्थल है, और मक्का के बाद इस्लाम का दूसरा सबसे पवित्र शहर है। मुहम्मद ने मक्का से मदीना को अपनी हिजरत (प्रवासन) की। मुहम्मद के नेतृत्व में, तेजी से बढ़ रहे मुस्लिम साम्राज्य की राजधानी मदीना बन गई। यह पहली शताब्दी में इस्लाम के पावर बेस के रूप में कार्य करता था जहां प्रारंभिक मुस्लिम समुदाय विकसित हुआ था। मदीना तीन सबसे पुरानी मस्जिदों का घर है, अर्थात् मस्जिद ए क़ुबा, मस्जिद ए नबवी, और मस्जिद अल-क़िबलतैन ("दो क़िब्लों की मस्जिद")। मुसलमानों का मानना ​​है कि कुरान के कालानुक्रमिक रूप से अंतिम सूरह मदीना में मुहम्मद को प्रकट हुआ था, और उन्हें पहले मक्कन सूरह के विपरीत मेदीनन सूरह कहा जाता है। यह इस्लाम में पवित्रतम दूसरा शहर है और इस्लामी पैगंबर मुहम्मद की दफ़नगाह है और यह उनकी हिजरह (विस्थापित होने) के बाद उनके घर आने के कारण ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है। इस्लाम के आगमन से पहले, मदीना शहर 'यसरिब' नाम से जाना जाता था, लेकिन व्यक्तिगत रूप से पैगंबर मुहम्मद द्वारा नाम दिया गया। मदीना में इस्लाम के तीन सबसे पुराने मस्जिद मस्जिद अल नबवी (पैगंबर की मस्जिद), मस्जिद ए क़ुबा (इस्लाम के इतिहास में पहली मस्जिद) और मस्जिद अल क़िब्लतैन (वह मस्जिद जिस में दो क़िब्लओं की तरफ़ मुंह करके नमाज़ पढी गयी) उपस्थित है। मक्का की तरह, मदीना का शहर केंद्र किसी भी व्यक्ति के लिए बंद है जिसे गैर-मुसलमान माना जाता है, जिसमें राष्ट्रीय सरकार द्वारा अहमदीय आंदोलन के सदस्य भी शामिल हैं; हालांकि, शहर के अन्य हिस्सों को बंद नहीं किया गया है। Sandra Mackey's account of her attempt to enter Mecca in .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और मदीना · और देखें »

मदीना प्रान्त

मदीना प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मुन्तक़ह​ मदीनह अल-मुनव्वरह कहते हैं, सउदी अरब के पश्चिमी हिजाज़ क्षेत्र में लाल सागर के तट के साथ स्थित एक प्रान्त है। इसकी राजधानी इस्लाम का दूसरा सबसे पवित्र शहर मदीना है। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और मदीना प्रान्त · और देखें »

मक्का (शहर)

मस्जिद अल-हरम और मक्का का शहरी केंद्र मक्का (IPA: / mɛkə /, अरबी: مكة المكرمة, शाब्दिक आदरणीय मक्का) इस्लाम का पवित्रतम शहर है जहाँ पर काबा तीर्थ और मस्जिद-अल-हरम (पवित्र या विशाल मस्जिद) स्थित है। मक्का शहर वार्षिक हज तीर्थयात्रा, जो इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है के लिये प्रसिद्ध है। हर साल करीब 40 लाख हजयात्री मक्का आते हैं। इस्लामी परंपरा के अनुसार मक्का की शुरुआत इश्माइल वंश ने की थी। 7 वीं शताब्दी में, इस्लामी पैगम्बर मुहम्मद ने शहर में जो तब तक, एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र था में इस्लाम की घोषणा की और इस शहर ने इस्लाम के प्रारंभिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन 966 से लेकर 1924 तक, मक्का शहर का नेतृत्व स्थानीय शरीफ द्वारा किया जाता था। 1924 में यह सउदी अरब के शासन के अधीन आ गया। आधुनिक काल में, मक्का शहर के आकार और बुनियादी संरचना में एक महान विस्तार देखा गया है। आधुनिक मक्का शहर सउदी अरब के मक्काह प्रांत की राजधानी है और, ऐतिहासिक हेजाज़ क्षेत्र में स्थित है। शहर की आबादी 1700000 (2008) के करीब है और यह जेद्दा से 73 किमी (45 मील) की दूरी पर एक संकरी घाटी में समुद्र तल से 277 मीटर (910 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। अरबी के मूल अंग्रेजी लिप्यंतरण और अंग्रेजी शब्दकोशों में "मक्का" शब्द अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है, उनकी अंग्रेजी भाषा और साहित्य और अकादमिक लेखन में अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा। मक्का शहर के लिए प्राचीनतम नाम बक्काह (भी बाका, बाकाह्, बेक्का, आदि) क उपयोग किया जाता था। अरबी भाषा शब्द, इसकी व्युत्पत्ति की तरह है कि मक्का के अस्पष्ट है। व्यापक रूप से मक्का के लिए एक पर्याय माना जा रहा है, उसमें स्थित घाटी के लिए और अधिक विशेष रूप से जल्दी नाम कहा जाता है, जबकि मुस्लिम विद्वानों आम तौर पर यह उपयोग करने के लिए हैं कि शहर के पवित्र क्षेत्र में उल्लेख तुरंत चारों ओर से घेरे और Kaaba शामिल हैं। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और मक्का (शहर) · और देखें »

मक्का प्रान्त

मक्का प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ मक्काह अल-मुकर्रमा कहते हैं, सउदी अरब के पश्चिमी हिजाज़ क्षेत्र में लाल सागर के तट के साथ स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब का सबसे अधिक जनसँख्या वाला प्रान्त है और इसकी राजधानी इस्लाम का सबसे पवित्र शहर मक्का है। इस प्रान्त का सबसे बड़ा शहर जद्दा है, जो पूरे सउदी अरब का सब से मुख्य बंदरगाह और आर्थिक केंद्र भी है। सरवात पहाड़ियाँ मक्का प्रान्त से गुज़रती हैं और इस प्रान्त का ताइफ़ शहर उन्हीं में स्थित है। यहाँ का मौसम गर्मियों में अच्छा रहता है इसलिए सउदी सरकार गर्मियों में अपनी राजधानी रियाद से हटाकर यहाँ केन्द्रित कर लेती है। इसलिए ताइफ़ को सउदी अरब की 'ग्रीष्मकालीन राजधानी' कहा जाता है।, Kathy Cuddihy, pp.

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और मक्का प्रान्त · और देखें »

रियाद

रियाद (अरबी: الرياض शाब्दिक अर्थ उद्यान) सउदी अरब की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह सउदी अरब के रियाद प्रांत की राजधानी भी है साथ ही इसका संबंध नेज्द और अल यमामा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्रों से भी है। यह अरब प्रायद्वीप के एक बड़े पठार पर स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग ६० लाख है। शहर को नगर निगम के 15 जिलों में विभाजित किया गया है जिसका प्रंबंधन रियाद नगर पालिका जिसके मुखिया रियाद के महापौर है और रियाद विकास प्राधिकरण जिसके अध्यक्ष रियाद प्रांत के राज्यपाल शहजादा सलमान बिन अब्दुलाजी़ज़ हैं, के द्वारा किया जाता है। रियाद के वर्तमान महापौर अब्दुल अजीज इब्न अय्याफ अल मिगरिन, हैं जिनकी नियुक्ति 1998 में हुई थी। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और रियाद · और देखें »

रियाद प्रान्त

रियाद प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ आर-रियाद कहते हैं, सउदी अरब के मध्य नज्द क्षेत्र में स्थित प्रान्त है। यह जनसँख्या के आधार पर (मक्का प्रान्त के बाद) दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है और क्षेत्रफल के हिसाब से भी (पूर्वी प्रान्त के बाद) दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। सउदी अरब की राष्ट्रीय राजधानी रियाद शहर भी इसी प्रान्त में स्थित है और ७५% प्रांतीय आबादी इसी शहर में रहती है। २००४ की जनगणना के अनुसार प्रान्त की ३१% आबादी (यानि १७,२८,८४० लोग) ग़ैर-सउदी विदेशी थे और इनमें से अधिकतर रियाद शहर में ही बसे हुए थे। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और रियाद प्रान्त · और देखें »

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और सउदी अरब · और देखें »

हाइल प्रान्त

हाइल प्रान्त, जिसे अरबी में मिन्तक़ाह​ हाइल कहते हैं, सउदी अरब के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब के नज्द क्षेत्र में आता है और इसके उत्तर में अन-नफ़ूद का महान रेगिस्तान है। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और हाइल प्रान्त · और देखें »

हिजाज़

सऊदी अरब का हिजाज़ इलाक़ा हिजाज़ या हेजाज़, जिसे अरबी विधि में अल-हिजाज़ कहते हैं (अंग्रेज़ी: Hejaz, अरबी) अरबी प्रायद्वीप के एक पश्चिमी क्षेत्र का नाम है। लाल सागर के साथ लगे एक बारीक़ पट्टी-नुमा क्षेत्र को 'तिहामाह' कहते हैं और इससे पूर्व में पहले हिजाज़ क्षेत्र आता है और उस के बाद अंदरूनी नज्द क्षेत्र आता है। उत्तर-दक्षिण दिशा में हिजाज़ का विस्तार उत्तर में अक़ाबा की खाड़ी पर बसे हक़्ल​ शहर से लेकर दक्षिण में असीर प्रान्त की सरहदों तक है। हिजाज़ का इस्लाम के इतिहास के साथ गहरा सम्बन्ध है। इस्लाम के दो सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर - मक्का और मदीना दोनों हिजाज़ में पड़ते हैं। हिजाज़ का सबसे बड़ा शहर जद्दा है। अरबी भाषा में 'हिजाज़' का अर्थ 'बाधा' है, क्योंकि हिजाज़ के पूर्वी भाग में चलने वाली हिजाज़ पर्वत शृंखला को नज्द के पठार और तिहामाह के तटीय क्षेत्र के बीच की रुकावट समझा जाता है।, Ludwig W. Adamec, pp.

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और हिजाज़ · और देखें »

जाज़ान प्रान्त

फ़ैफ़ा, जाज़ान प्रान्त की एक बस्ती जाज़ान प्रान्त या जिज़ान प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ जाज़ान कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिणपश्चिम कोने में लाल सागर के तट पर स्थित एक प्रान्त है। यह ठीक यमन से उत्तर में है और इस प्रान्त की उस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी लगती है। जाज़ान प्रान्त में लाल सागर में स्थित १०० से अधिक द्वीप भी आते हैं, जिनमें से फ़रसान द्वीप समूह सउदी अरब का सर्वप्रथम संरक्षित क्षेत्र है। यहाँ अरबी ग़ज़ल (हिरण) और यूरोप से सर्दियों में आनी वाली बहुत सी पक्षियों की नस्लें मिलती हैं। यह प्रान्त सउदी अरब का दूसरा सबसे छोटा प्रान्त है।, Kathy Cuddihy, pp.

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और जाज़ान प्रान्त · और देखें »

जौफ़ प्रान्त

जौफ़ प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ अल-जौफ़ कहते हैं, सउदी अरब का एक उत्तरी प्रान्त है। इसकी सीमाएँ जोर्डन के साथ लगती हैं। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और जौफ़ प्रान्त · और देखें »

क़सीम प्रान्त

उनैज़ाह शहर का एक दृश्य क़सीम प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ अल-क़सीम कहते हैं, सउदी अरब के मध्य नज्द क्षेत्र में स्थित प्रान्त है। इसकी राजधानी बुरैदाह शहर है और सन् २००४ में ४९% प्रांतीय आबादी इसी शहर में रहती थी। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और क़सीम प्रान्त · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और अरबी भाषा · और देखें »

असीर प्रान्त

अल-नमास शहर अबहा के पास हबला वादी का एक नज़ारा असीर प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ असीर कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिणपश्चिम कोने में स्थित एक प्रान्त है। इसकी एक छोटी सी सरहद यमन के देश के साथ भी लगती है। असीर प्रान्त का नाम यहाँ रहने वाले क़बीलों के एक परिसंघ के ऊपर पड़ा है। राजधानी अबहा के अलावा ख़मीस मुशैत​, क़लाआत बीशाह और बारिक़​ यहाँ के कुछ अन्य प्रमुख शहर हैं। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और असीर प्रान्त · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तरी सीमाएँ प्रान्त

उत्तरी सीमाएँ प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ अल-हुदूद अल-शमालीया कहते हैं, सउदी अरब का पश्चिमोत्तरी प्रान्त है। इसकी सीमाएँ इराक़ के साथ लगती हैं। यह सउदी अरब का सबसे कम आबादी वाला प्रान्त है। .

नई!!: सउदी अरब के प्रान्त और उत्तरी सीमाएँ प्रान्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »