लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शांतनु नारायण

सूची शांतनु नारायण

शांतनु नारायण शांतनु नारायण एक भारतीय अमेरिकी  व्यवसायिक अधिकारी हैं तथा से अडोबी सिस्टम्स के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। इससे पहले सन २००५ से वे  इसी कंपनी में प्रसीडेंट व सीईओ थे। वे अडोबी फाऊण्डेशन के बोर्ड के भी प्रेसीडेंट हैं।  .

5 संबंधों: एप्पल इंक॰, भारतीय अमरीकी, हैदराबाद, अडोबी सिस्टम्स, अमेरिकी साहित्य

एप्पल इंक॰

ऐप्पल इंक॰ एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर उत्पादों का डिजाइन और विनिर्माण करता है। ऐप्पल मैकिन्टौश, आईपॉड और आईफ़ोन जैसे हार्डवेयर उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। राजस्व के मामले में अैप्पल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है एवं सैमसंग और नोकिया के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता है। कंपनी की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को हुई और 3 जनवरी 1977 को इसे ऐप्पल कंप्यूटर इंक॰ के नाम से निगमित किया गया था। कंपनी नाम से "कंप्यूटर" शब्द 9 जनवरी 2007 को हटा दिया गया था, जिस दिन स्टीव जॉब्स ने पहला आईफ़ोन पेश कर, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर बढ़ रहे कंपनी के ध्यान को दर्शाया। मई 2013 के रूप में, एप्पल चौदह देशों में 408 रिटेल स्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन अैप्पल स्टोर और आईट्यून्स स्टोर भी चलाता है, जो की दुनिया का सबसे बड़ा संगीत बाज़ार है। मार्च 2013 के रूप में अमरीकी $415 बिलियन के अनुमानित मूल्य के साथ ऐप्पल बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया में सबसे बड़ा सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाला निगम है। 29 सितंबर 2012 के रूप में, विश्व भर में कंपनी के 72,800 स्थायी पूर्णकालिक और 3,300 अस्थायी पूर्णकालिक कर्मचारी थे। 2012 में अैप्पल का वार्षिक राजस्व कुल $156 बिलियन था। .

नई!!: शांतनु नारायण और एप्पल इंक॰ · और देखें »

भारतीय अमरीकी

अमरीका में बसे १७ लाख भारतीय अमेरिकी भारत और अमेरिका के बीच मजबूत कङी बनाते हैं। सैनफ्रांसिस्को-लॉस एंजेलस, न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी, शिकागो, डैट्रायट, ह्यूस्टन, एटलांटा, मायामी-आरलैंडो-टैंपा और वाशिंगटन डी. सी. के बड़े क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपस्थिति है। १९६० और १९७० के दशकों में अमरीका आए पहले भारतीयों में डॉक्टर, वैज्ञानिक और इंजीनियर (अभियान्त्रक) जैसे पेशों के लोग थे पर हाल ही में बहुत से अन्य पेशों के लोग भी आने लगे हैं। भारतीय अमेरिकियों ने बहुत सी संस्थाएं और संगठन बनाये हुए हैं जो मुख्य रूप से भाषा के आधार पर और कुछेक व्यवसाय के आधार पर बनाये गये हैं। संपन्नता बढ़ने से, ख़ासकर सूचना तकनीक और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्रों में, यह समुदाय राजनीति के क्षेत्र में भी लगातार सक्रीय भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय अमेरिकी समुदाय की बढ़ती हुई राजनीतिक चेतना और प्रभाव का एक महत्वपूर्ण परिणाम कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स के रूप में सामने आया है। निचले सदन में इस कॉकस के सदस्यों की संख्या १३० है और सदन में यह किसी एक देश से संबंधित सबसे बड़ा गुट है। इस गुट और भारतीय अमेरिकी समुदाय दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनकी कोशिश है कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश अतीत को भुला दें और अपनी नीतियों और हितों में मजबूत तालमेल बनायें श्रेणी:भारतीय अमेरिकी.

नई!!: शांतनु नारायण और भारतीय अमरीकी · और देखें »

हैदराबाद

हैदराबाद (तेलुगु: హైదరాబాదు,उर्दू: حیدر آباد) भारत के राज्य तेलंगाना तथा आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी है, जो दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। प्राचीन काल के दस्तावेजों के अनुसार इसे भाग्यनगर के नाम से जाना जाता था। आज भी यह प्राचीन नाम अत्यन्त ही लोकप्रिय है। कहा जाता है कि किसी समय में इस ख़ूबसूरत शहर को क़ुतुबशाही परम्परा के पाँचवें शासक मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने अपनी प्रेमिका भागमती को उपहार स्वरूप भेंट किया था, उस समय यह शहर भागनगर के नाम से जाना जाता था। भागनगर समय के साथ हैदराबाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसे 'निज़ामों का शहर' तथा 'मोतियों का शहर' भी कहा जाता है। यह भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों में से एक है और भारत में सूचना प्रौधोगिकी एवं जैव प्रौद्यौगिकी का केन्द्र बनता जा रहा है। हुसैन सागर से विभाजित, हैदराबाद और सिकंदराबाद जुड़वां शहर हैं। हुसैन सागर का निर्माण सन १५६२ में इब्राहीम कुतुब शाह के शासन काल में हुआ था और यह एक मानव निर्मित झील है। चारमीनार, इस क्षेत्र में प्लेग महामारी के अंत की यादगार के तौर पर मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने १५९१ में, शहर के बीचों बीच बनवाया था। गोलकुंडा के क़ुतुबशाही सुल्तानों द्वारा बसाया गया यह शहर ख़ूबसूरत इमारतों, निज़ामी शानो-शौक़त और लजीज खाने के कारण मशहूर है और भारत के मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी अलग अहमियत रखता है। निज़ामों के इस शहर में आज भी हिन्दू-मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द्र से एक-दूसरे के साथ रहकर उनकी खुशियों में शरीक होते हैं। अपने उन्नत इतिहास, संस्कृति, उत्तर तथा दक्षिण भारत के स्थापत्य के मौलिक संगम, तथा अपनी बहुभाषी संस्कृति के लिये भौगोलिक तथा सांस्कृतिक दोनों रूपों में जाना जाता है। यह वह स्थान रहा है जहां हिन्दू और मुसलमान शांतिपूर्वक शताब्दियों से साथ साथ रह रहे हैं। निजामी ठाठ-बाट के इस शहर का मुख्य आकर्षण चारमीनार, हुसैन सागर झील, बिड़ला मंदिर, सालारजंग संग्रहालय आदि है, जो देश-विदेश इस शहर को एक अलग पहचान देते हैं। यह भारतीय महानगर बंगलौर से 574 किलोमीटर दक्षिण में, मुंबई से 750 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में तथा चेन्नई से 700 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। किसी समय नवाबी परम्परा के इस शहर में शाही हवेलियाँ और निज़ामों की संस्कृति के बीच हीरे जवाहरात का रंग उभर कर सामने आया तो कभी स्वादिष्ट नवाबी भोजन का स्वाद। इस शहर के ऐतिहासिक गोलकुंडा दुर्ग की प्रसिद्धि पार-द्वार तक पहुँची और इसे उत्तर भारत और दक्षिणांचल के बीच संवाद का अवसर सालाजार संग्रहालय तथा चारमीनार ने प्रदान किया है। वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार इस महानगर की जनसंख्या ६८ लाख से अधिक है। .

नई!!: शांतनु नारायण और हैदराबाद · और देखें »

अडोबी सिस्टम्स

अडोबी सिस्टम्स, इंक॰ सैन होज़े, कैलिफोर्निया में स्थित एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से मल्टीमीडिया और रचनात्मक सॉफ्टवेयर उत्पादों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी का नाम लॉस एल्टोस, कैलिफोर्निया में स्थित अडोबी क्रीक नाम की जलधारा पर रखा गया है, जो की कंपनी संस्थापकों के घरों के पीछे बहती थी। अडोबी के कॉर्पोरेट लोगो की रचना संस्थापक जॉन वारनॉक की पत्नी मार्वा वारनॉक ने की है, जो की स्वयं भी एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर हैं। 2010 के रूप में अडोबी सिस्टम्स में कुल 9117 कर्मचारी हैं, जिनमे से 40% सैन होज़े में आधारित हैं। इसके आलावा अमेरिका में वाल्टहैम, ऑरलैंडो, मिनियापोलिस, लीहाय, सिएटल, सैन फ्रांसिस्को, सैन लूइस ओबिस्पो; ओटावा, कनाडा; हैम्बर्ग, जर्मनी; बुखारेस्ट, रोमानिया; बेज़ल, स्विट्जरलैंड; बीजिंग, चीन और भारत में नोएडा और बंगलौर में भी अडोबी के कार्यालय स्थित हैं। .

नई!!: शांतनु नारायण और अडोबी सिस्टम्स · और देखें »

अमेरिकी साहित्य

आधुनिक काल के अमेरिकी साहित्य ने विश्व साहित्य पर अपनी छाप डाल दी है। विशेषतः शैली और प्रयोग पर यहाँ से नए विचार निकल पूरे विश्व के साहित्य में अपनाए गए। 'अमरीका' से यहाँ तात्पर्य संयुक्त राज्य अमरीका से है जहाँ की भाषा अंग्रेजी है। अमरीका की तरह उसका साहित्य भी नया है। .

नई!!: शांतनु नारायण और अमेरिकी साहित्य · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »