लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विरुंगा पहाड़ियाँ

सूची विरुंगा पहाड़ियाँ

विरुंगा पहाड़ियाँ (Virunga Mountains), जो मुफ़ुमबीरो भी कहलाते हैं, पूर्वी अफ़्रीका में रुआण्डा, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और युगांडा की सीमाओं पर स्थित एक ज्वालामुखियों की शृंखला है। यह ऍड्वर्ड झील और कीवू झील के बीच में खड़ी हुई हैं। इनमें से लगभग सभी प्रसुप्त हैं सिवाय ३,४६२ मीटर ऊँचे न्यीरागोन्गो पर्वत (Mount Nyiragongo) और ३,०६३ मीटर ऊँचे न्यामूरागिरा पर्वत (Mount Nyamuragira) के जो सक्रीय हैं। यह दोनों सक्रीय ज्वालामुखी कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में हैं और इनके २००६ और २०१० में विस्फोट हुए थे। विरुंगा पहाड़ियाँ पर्वतीय गोरिला का घर हैं जहाँ यह प्राणी विलुप्ति के ख़तरे में है, जिस वजह से यह एक महत्वपूर्ण संरक्षण क्षेत्र है। .

7 संबंधों: ऍड्वर्ड झील, पूर्वी अफ्रीका, युगाण्डा, रुआण्डा, ज्वालामुखी, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, कीवू झील

ऍड्वर्ड झील

ऍड्वर्ड झील (अंग्रेज़ी: Lake Edward) या रुतनज़िगे (Rutanzige) या ऍड्वर्ड न्यान्ज़ा (Edward Nyanza) महान अफ़्रीकी झीलों की सबसे छोटी झील है। यह कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और युगान्डा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है और इसका उत्तरी छोर भूमध्य रेखा (इक्वेटर) से कुछ ही किलोमीटर दक्षिण में पड़ता है। यह अफ़्रीका की १५वीं सबसे बड़ी झील है। इस से कुछ दूरी पर जॉर्ज झील स्थित है और इन दोनों झीलों के बीच में काज़िन्गा नहर की धारा चलती है।, Jean-Pierre Chrétien, Mit Press, 2006, ISBN 9781890951351 .

नई!!: विरुंगा पहाड़ियाँ और ऍड्वर्ड झील · और देखें »

पूर्वी अफ्रीका

अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग को पूर्वी अफ्रीका कहते हैं। इसमें बुरूंडीकोमोरोज़जिबूतीईरीट्रियाइथियोपियाकीनियामैडागास्करमलावीमारीशसमोजाम्बिकरवांडासेशल्ससोमालियातंजानियायुगांडाजाम्बियाज़िम्बाबवे देश आते हैं। इनके विस्तृत आंकड़े इस प्रकार से हैं:- .

नई!!: विरुंगा पहाड़ियाँ और पूर्वी अफ्रीका · और देखें »

युगाण्डा

युगांडा गणराज्य पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलाक देश है। इसकी सीमा पूर्व में केन्या, उत्तर में सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, दक्षिण पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से मिलती है। देश के दक्षिणी हिस्से में विक्टोरिया झील का एक बड़ा भाग शामिल है, जिससे केन्या और तंजानिया से सीमा निर्धारित होती है। युगांडा नाम बुगांडा राजशाही से लिया गया है, जिसमें देश का दक्षिणी ह्स्सिा, राजधानी कंपाला को शामिल कर, आता था। देश की एक तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा (2 डालर प्रतिदिन) से नीचे जीवनयापन करती है। .

नई!!: विरुंगा पहाड़ियाँ और युगाण्डा · और देखें »

रुआण्डा

रुआण्डा (Rwanda) मध्य-पूर्व अफ़्रीका में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल लगभग २६ हज़ार वर्ग किमी है, जो भारत के केरल राज्य से भी छोटा है। यह अफ़्रीका महाद्वीप की मुख्यभूमि पर स्थित सबसे छोटे देशों में से एक है। रुआण्डा पृथ्वी की भूमध्य रेखा (इक्वेटर) से ज़रा दक्षिण में स्थित है और महान अफ़्रीकी झीलों के क्षेत्र का भाग है। इसके पश्चिम में पहाड़ियाँ और पूर्व में घासभूमि है। .

नई!!: विरुंगा पहाड़ियाँ और रुआण्डा · और देखें »

ज्वालामुखी

तवुर्वुर का एक सक्रिय ज्वालामुखी फटते हुए, राबाउल, पापुआ न्यू गिनिया ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या मुख होता है जिससे पृथ्वी के भीतर का गर्म लावा, गैस, राख आदि बाहर आते हैं। वस्तुतः यह पृथ्वी की ऊपरी परत में एक विभंग (rupture) होता है जिसके द्वारा अन्दर के पदार्थ बाहर निकलते हैं। ज्वालामुखी द्वारा निःसृत इन पदार्थों के जमा हो जाने से निर्मित शंक्वाकार स्थलरूप को ज्वालामुखी पर्वत कहा जाता है। ज्वालामुखी का सम्बंध प्लेट विवर्तनिकी से है क्योंकि यह पाया गया है कि बहुधा ये प्लेटों की सीमाओं के सहारे पाए जाते हैं क्योंकि प्लेट सीमाएँ पृथ्वी की ऊपरी परत में विभंग उत्पन्न होने हेतु कमजोर स्थल उपलब्ध करा देती हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थलों पर भी ज्वालामुखी पाए जाते हैं जिनकी उत्पत्ति मैंटल प्लूम से मानी जाती है और ऐसे स्थलों को हॉटस्पॉट की संज्ञा दी जाती है। भू-आकृति विज्ञान में ज्वालामुखी को आकस्मिक घटना के रूप में देखा जाता है और पृथ्वी की सतह पर परिवर्तन लाने वाले बलों में इसे रचनात्मक बल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि इनसे कई स्थलरूपों का निर्माण होता है। वहीं, दूसरी ओर पर्यावरण भूगोल इनका अध्ययन एक प्राकृतिक आपदा के रूप में करता है क्योंकि इससे पारितंत्र और जान-माल का नुकसान होता है। .

नई!!: विरुंगा पहाड़ियाँ और ज्वालामुखी · और देखें »

कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य

कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित देश है, जिसका कुछ भू-भाग अंध महासागर से मिलता है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है। पड़ोसी देश कांगो गणराज्य से भिन्नता के लिए इस देश को अक्सर डीआर कांगो, डीआरसी या फिर राजधानी किन्शासा के नाम पर कांगो-किन्शासा के नाम से पुकारा जाता है। कांगो नाम कांगो नदी के नाम पर पड़ा है, जिसे जाएर नदी के नाम से भी जाना जाता है। कांगो भले ही मध्य अफ्रीका में बसा हो, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसी) नामक संगठन की बदौलत दक्षिणी अफ्रीका से आर्थिक और क्षेत्रीय रूप से जुड़ा हुआ है। इसकी सीमाएं उत्तर में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य और सूडान, पूर्व में यूगांडा, रवांडा और अंगोला, पश्चिम में कांगो गणराज्य लगी हुई हैं। पूर्व में तंगानयिका झील इस देश को तंजानिया से अलग करती है। कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का ११वाँ सबसे बड़ा देश है और फ़्रान्सीसी भाषा बोलने वाला सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। .

नई!!: विरुंगा पहाड़ियाँ और कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य · और देखें »

कीवू झील

कीवू झील (अंग्रेज़ी: Lake Kivu) महान अफ़्रीकी झीलों में से एक है। यह कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और रवाण्डा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है।, Jean-Pierre Chrétien, Mit Press, 2006, ISBN 9781890951351 .

नई!!: विरुंगा पहाड़ियाँ और कीवू झील · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »