लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रॉका रेडोन्डा (गैलापागोस)

सूची रॉका रेडोन्डा (गैलापागोस)

रॉका रेडोन्डा या गोल चट्टान गैलापागोस द्वीपसमूह के सबसे छोटे द्वीपों में से एक है। द्वीप एक समुद्र के नीचे स्थित एक ज्वालामुखी का शीर्ष है। अपने नाम के विपरीत इसका आकार गोल ना होकर लम्बा है जिसकी लम्बाई 308 मीटर और चौड़ाई 136 मीटर है। यह ईसाबेला द्वीप से 25 मील की दूरी पर स्थित है। द्वीप एक महत्वपूर्ण प्रजनन क्षेत्र नहीं है पर स्कूबा ग़ोताख़ोरी के दीवाने पर्यटकों के बीच यह एक अति लोकप्रिय स्थल है। .

2 संबंधों: ग़ोताख़ोरी, गैलापागोस द्वीपसमूह

ग़ोताख़ोरी

मोनोफ़िन के साथ मुक्त ग़ोताख़ोरी करती हुई एक ग़ोताख़ोर ग़ोताख़ोरी पानी के अन्दर जाकर वहाँ कम या ज़्यादा समय व्यतीत करने की क्रिया को कहते हैं। ग़ोताख़ोरी में ग़ोताख़ोर साँस लेने के लिए अपने साथ हवा का बंदोबस्त ले जा सकते हैं या फिर कम समय के लिए अपना साँस रोककर पानी के अन्दर रह सकते हैं। स्कूबा ग़ोताख़ोरी में ग़ोताख़ोर अपने साथ हवा की टंकी और अन्य काम आने वाले चीज़ें ले जाते हैं जबकि मुक्त ग़ोताख़ोरी में हवा के बंदोबस्त के तामझाम के बिना ही ग़ोताख़ोरी की जाती है। पानी के अन्दर तैरने की आसानी के लिए अक्सर ग़ोताख़ोर पैरों में फ़िन इस्तेमाल करते हैं। ग़ोताख़ोरी या मुक्त डाइविंग, सांस रोक के की जाने वाली डाइविंग पानी के नीचे डाइविंग की विधा है जो गोताखोर की क्षमता पर निर्भर करता हैं की वो पानी में कितने देर तक सांस रोक कर रह सकता हैं। इसमें स्कूबा गियर जैसे श्वास लेने वाले उपकरणों का प्रयोग नहीं होता। ग़ोताख़ोरी गतिविधियों के उदाहरण हैं: पारंपरिक मछली पकड़ने की तकनीक, प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी फ्रीडाइविंग, प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी भाला फेक कर मछली पकड़ने की प्रतियोगिता, फ्रीडाइविंग फोटोग्राफी, लयबद्ध तैराकी, पानी के भीतर फुटबॉल, पानी के नीचे रग्बी, पानी के नीचे हॉकी, पानी के नीचे लक्ष्य शूटिंग। .

नई!!: रॉका रेडोन्डा (गैलापागोस) और ग़ोताख़ोरी · और देखें »

गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीप समूह (आधिकारिक नाम: Archipiélago de Colón; अन्य स्पेनिश नाम: Islas de Colón या Islas Galápagos) प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो महाद्वीपीय ईक्वाडोर के 972 किमी पश्चिम में स्थित है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है: वन्यजीवन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है। गैलापागोस द्वीप समूह ईक्वाडोर के गैलापागोस प्रांत का निर्माण करते हैं साथ ही यह देश की राष्ट्रीय उद्यान प्रणाली का हिस्सा हैं। इस द्वीप की प्रमुख भाषा स्पेनिश है। इस द्वीपों की जनसंख्या 40000 के आसपास है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में 40 गुना वृद्धि हुई है। भौगोलिक रूप से यह द्वीपसमूह नये हैं और स्थानीय प्रजातियों की अपनी विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है, जिनका चार्ल्स डार्विन ने अपने बीगल के खोजी अभियान के दौरान अध्ययन किया था। उनकी टिप्पणियों और संग्रह ने डार्विन के प्राकृतिक चयन द्वारा क्रम-विकास के सिद्धांत के प्रतिपादन में योगदान दिया। विश्व के नये सात आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा गैलापागोस द्वीपसमूह को प्रकृति के सात नए आश्चर्यों में से एक के लिए एक उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फ़रवरी 2009 तक द्वीप की श्रेणी, समूह बी में द्वीपसमूह की वरीयता प्रथम थी। .

नई!!: रॉका रेडोन्डा (गैलापागोस) और गैलापागोस द्वीपसमूह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रॉका रेडोन्डा(गैलापागोस)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »