लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रफ़्तार (रैपर)

सूची रफ़्तार (रैपर)

दीलिन नायर,(दिल्ली, भारत में 16 नवंबर को जन्म) एक भारतीय रैपर/ गायक हैं। प्रायः ये अपने मंच नाम रफ़्तार या RAA से जाने जाते हैं। यह पूर्व में यो यो हनी सिंह द्वारा गठित शहरी संगीत समूह माफिया मुंडेर के एक सदस्य थे। ये समूह से अलग हो गए, और पंजाबी बैंड आरडीबी से तीन रिकॉर्ड्स के लिए हस्ताक्षर करने के बाद ये सुर्ख़ियों में आ गए। इन्होंने बॉलीवुड के लिए भी संगीत का उत्पादन शुरू कर दिया है। .

16 संबंधों: झलक दिखला जा, डांस इण्डिया डांस, दिल्ली, नर्तक, बादशाह, भारत, मंज म्यूज़िक, यो यो हनी सिंह, रफ़्तार (रैपर), रैप गायक, हिन्दी सिनेमा, हीरोपंती, गब्बर इज़ बैक, गायक, इंडियाज गॉट टैलेंट, कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल

झलक दिखला जा

झलक दिखला जा एक भारतीय टेलीविजन वास्तविक कार्यक्रम है जिसका प्रारूप ब्रिटेन के बीबीसी वन चैनल के एक नृत्य केन्द्रित कार्यक्रम से लिया गया है। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और झलक दिखला जा · और देखें »

डांस इण्डिया डांस

डांस इण्डिया डांस एक भारतीय हिंदी डांस शॉ है जो ज़ी टीवी पर 2009 से चल रहा है। डांस इण्डिया डांस सबसे लंबा चलने वाला डांस शॉ है। इस कार्यक्रम में मिथुन चक्रवर्ती ग्रेंडमास्टर है। इसी वर्ज़न का कार्यक्रम ज़ी बांग्ला पर "डांस बांग्ला डांस" नामक आता था और इस कार्यक्रम में भी मिथुन चक्रवर्ती ग्रेंडमास्टर थे। यह पहली बार टेलीविज़न पर 30 जनवरी 2009 को दिखाया गया। यह ज़ी टीवी के द्वारा बनाया गया एक वास्तविक कार्यक्रम है। इस वास्तविक कार्यक्रम में विभिन्न शहरों के डांसर भाग लेते हैं तथा अपने कला का जलवा दिखाते हैं। डांस इण्डिया डांस के ऑडियंस देश के बड़े-बड़े शहरों दिल्ली,मुम्बई,कोलकाता तथा चेन्नई में शुरू हो जाते हैं। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और डांस इण्डिया डांस · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और दिल्ली · और देखें »

नर्तक

Dancing Girl,1772 नृत्य का प्रदर्शन करने वाले पुरुष को नर्तक और स्त्री को नर्तकी कहते हैं। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और नर्तक · और देखें »

बादशाह

बादशाह से इनका उल्लेख होता है.

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और बादशाह · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और भारत · और देखें »

मंज म्यूज़िक

मंज म्यूसिक जिनका सही नाम मनजीत सिंह राल है। इनका जन्म २४ जनवरी १९८५ में इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड में हुआ था। ये एक भारतीय गायक है .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और मंज म्यूज़िक · और देखें »

यो यो हनी सिंह

हनी सिंह (जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है. YoYohoneysingh.com. Retrieved on 2012-01-03.) एक भारतीय पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर २००६ में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है और वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाले कलाकार बन गए हैं। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी) में सीखा था। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और यो यो हनी सिंह · और देखें »

रफ़्तार (रैपर)

दीलिन नायर,(दिल्ली, भारत में 16 नवंबर को जन्म) एक भारतीय रैपर/ गायक हैं। प्रायः ये अपने मंच नाम रफ़्तार या RAA से जाने जाते हैं। यह पूर्व में यो यो हनी सिंह द्वारा गठित शहरी संगीत समूह माफिया मुंडेर के एक सदस्य थे। ये समूह से अलग हो गए, और पंजाबी बैंड आरडीबी से तीन रिकॉर्ड्स के लिए हस्ताक्षर करने के बाद ये सुर्ख़ियों में आ गए। इन्होंने बॉलीवुड के लिए भी संगीत का उत्पादन शुरू कर दिया है। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और रफ़्तार (रैपर) · और देखें »

रैप गायक

रैप गायक गाने को चाल के साथ कविता जैसा गाते हैं। इस प्रकार से गाए गए गीतों को उसे रैप कहा जाता है। अफ्रीकी गायकों द्वारा शुरु की गई पाश्चात्य संगीत में इस शैली को लोकप्रिय करने में श्वेत गायक एमिनेम का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारतीय भाषाओं में भी अब ये शैली खासी लोकप्रिय हो चली है। रैप गायक यो यो हनी सिंह काफी प्रसिद्ध हैं, इमरान खान, अजीत देशमुख जैसे गायक की लोकप्रिय हो रहे हैं। हालाँकि यह भी कहा जाता है बॉलीवुड में कई दशक पहले अशोक कुमार ने "रेलगाड़ी" गाना इसी शैली में गाया था। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और रैप गायक · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हीरोपंती

हीरोपंती एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सैनॉन मुख्य भूमिका में हैं। यह टाइगर श्रॉफ की पहली फ़िल्म है और कृति सैनॉन की भी यह पहली बॉलीवुड फ़िल्म है। इससे पहले सब्बीर खान ने अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ कमबख़्त इश्क़ बनाई इसके पश्चात यह उनकी दूसरी फ़िल्म है। यह फ़िल्म 23 मई 2014 को सिनेमाघर में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और हीरोपंती · और देखें »

गब्बर इज़ बैक

गब्बर इज़ बैक एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन क्रिश ने किया है और फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली तथा वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स है। अक्षय कुमार मुख्य किरदार (गब्बर) का किरदार निभा रहे है। ये फिल्म तमिल फिल्म रमाना पर पुनः निर्माण है। इस फिल्म में करीना कपूर एक कैमियो का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 1 मई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस परियोजना को गब्बर (खलनायक) के नाम से ही शुरू किया गया, पर बाद में संजय लीला भंसाली ने इसे बदलकर "गब्बर इज़ बैक" रखने का प्रस्ताव दिया। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और गब्बर इज़ बैक · और देखें »

गायक

गीत पर अपना स्वर देनेवाले कलाकार को गायक कहते हैं। श्रेणी:गायक fi:Laulu#Laulaja ro:Cantautor.

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और गायक · और देखें »

इंडियाज गॉट टैलेंट

इंडीयाज़ गॉट टैलेंट एक हिन्दी टी वी चैनल कलर्स का एक कार्यक्रम है। श्रेणी:कलर्स चैनल के कार्यक्रम श्रेणी:भारतीय टेलीविजन धारावाहिक.

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और इंडियाज गॉट टैलेंट · और देखें »

कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल

कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला हास्य अभिनेता कपिल शर्मा का एक हास्य कार्यक्रम हैं इसमें दर्शकों को हास्य रस के साथ-साथ गणमान्य व्यक्तियों के बारे में जानने-समझने का अवसर मिलता है क्योंकि कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों से साक्षात्कार भी किया जाता है। .

नई!!: रफ़्तार (रैपर) और कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Raftaar (entertainer), रफ़्तार, रफ्तार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »