लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रनोंग प्रान्त

सूची रनोंग प्रान्त

रनोंग थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि के मध्य भाग में स्थित है। इसकी पूर्वी सीमा बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल के साथ लगती है और दक्षिणपूर्व में यह अण्डमान सागर के साथ तटवर्ती है। .

9 संबंधों: तनीन्थार्यी मण्डल, थाई भाषा, थाईलैण्ड, थाईलैण्ड के प्रान्त, दक्षिणी थाईलैण्ड, मलय प्रायद्वीप, म्यान्मार, क्रा थलसंधि, अंडमान सागर

तनीन्थार्यी मण्डल

तनीन्थार्यी मण्डल (बर्मी: တနင်္သာရီတိုင်းဒေသကြီး) बर्मा का दक्षिणतम प्रशासनिक मण्डल है। यह पूर्व में थाईलैण्ड और पश्चिम में अंडमान सागर से सीमाएँ रखता है और लम्बे व पतले क्रा भूडमरुमध्य पर स्थित है। .

नई!!: रनोंग प्रान्त और तनीन्थार्यी मण्डल · और देखें »

थाई भाषा

थाई भाषा (थाई: ภาษาไทย) थाईलैंड की मातृभाषा और राष्ट्रभाषा है और यहाँ के ९५% लोग यही भाषा बोलते हैं। .

नई!!: रनोंग प्रान्त और थाई भाषा · और देखें »

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: रनोंग प्रान्त और थाईलैण्ड · और देखें »

थाईलैण्ड के प्रान्त

थाईलैण्ड एक एकात्मक राज्य है जो प्रशासनिक रूप से ७६ प्रान्तों में बांटा गया है। थाई भाषा में यह "चंगवत" (थाई: จังหวัด, changwat) कहलाते हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक को एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। .

नई!!: रनोंग प्रान्त और थाईलैण्ड के प्रान्त · और देखें »

दक्षिणी थाईलैण्ड

दक्षिणी थाईलैण्ड थाईलैण्ड का एक क्षेत्र है जो उत्तर में मध्य थाईलैण्ड क्षेत्र से सीमवर्ती है। क्रा थलसंधि इसका प्रमुख भाग है और दक्षिण में यह मलेशिया से सीमावर्ती है। पूर्वोत्तर में इसकी एक छोटी सीमा बर्मा के साथ लगती है। .

नई!!: रनोंग प्रान्त और दक्षिणी थाईलैण्ड · और देखें »

मलय प्रायद्वीप

स्थिति मानचित्र मलय प्रायद्वीप या थाई-मलय प्रायद्वीप (सेमेनान्जुंग तनह मेलयु, คาบสมุทรมลายู) दक्षीन पूर्वी एशिया में एक प्रायद्वीप है। यह भूमिखंड उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है व टेमिनस एशियाई मुख्यभूमि के दक्षिणतम बिन्दु पर है। इस क्षेत्र में बर्मा, मलेशिया, सिंगापुर एवं थाईलैंड देश हैं। .

नई!!: रनोंग प्रान्त और मलय प्रायद्वीप · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: रनोंग प्रान्त और म्यान्मार · और देखें »

क्रा थलसंधि

क्रा थलसंधि (थाई:คอคอดกระ, अंग्रेज़ी: Kra Isthmus) दक्षिणपूर्व एशिया में मलय प्रायद्वीप का सबसे कम चौड़ाई वाला भाग है। इसके पूर्व ओर थाईलैण्ड की खाड़ी है जबकि पश्चिमी तरफ़ अंडमान सागर है। इस थलसंधि का पूर्वी भाग थाईलैण्ड में आता है और पश्चिमी भाग बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल का हिस्सा है। अपने सबसे तंग बिन्दु पर क्रा थलसन्धि की चौड़ाई केवल ४४ किमी है। यदि यहाँ खोदने से एक जलमार्ग थाईलैण्ड की खाड़ी को अंडमान सागर से जोड़ दे तो पूर्वी एशिया से पश्चिमी एशिया के जल यातायात को नीचे से मलक्का जलसन्धि से जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। लेकिन यह करना कठिन है क्योंकि क्रा थलसंधि पर तेनासेरिम पहाड़ियाँ नामक एक पहाड़ी शृंखला खड़ी हुई है। .

नई!!: रनोंग प्रान्त और क्रा थलसंधि · और देखें »

अंडमान सागर

अंडमान सागर को नीले रंग से दर्शाया गया है अंडमान सागर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व, म्यान्मार के दक्षिण, थाईलैंड के पश्चिम और अंडमान द्वीप समुह के पूर्व मे स्थित एक जल संग्रह है। यह हिन्द महासागर का एक भाग है। ये उत्तर से दक्षिण तक लगभग १,२०० किमी और पूर्व से पश्चिम तक लगभग ६५० किमी में फैला हुआ है और इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल ७,९७,००० वर्ग किमी है। इसकी औसत गहराई ८७० मीटर है और अधिकतम गहराई ३,७७७ मीटर है। अपने दक्षिण पश्चिमी कोने पर अंडमान सागर संकरा होता जाता है और मलाक्का की खाड़ी का निर्माण करता है, जो मलेशिया के मलय प्रायद्वीप और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को अलग करता है। श्रेणी:भारत श्रेणी:म्यान्मार श्रेणी:बंगाल की खाड़ी श्रेणी:हिन्द महासागर के सागर * श्रेणी:एशिया के सागर.

नई!!: रनोंग प्रान्त और अंडमान सागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »